
गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है, लगभग हर घर में सीलिंग फैन चलना शुरू हो चुके हैं, मगर अभी प्रचंड गर्मी आना बाकी है। तेज गर्मी पड़ने से सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना टॉप फ्लोर पर रहने वालों को ही करना पड़ता है, क्योंकि तेज धूप के कारण कमरों में तपन के कारण गर्मी बढ़ जाती है। जाहिर है, बिजली का बिल न बढ़े इसलिए एसी और कूलर भी लिमिट में चलाना जरूरी है, ऐसे में गर्मी से बचने के लिए आप पहले ही अगर कुछ उपाय कर लेंस, तो भीषण गर्मी में भी अपका कमरा ठंडा बना रहेगा। चलिए तो हम आपको आज कुछ ऐसे ही आसान और कम पैसा पैसे में हो जाने वाले उपाय बताते हैं।
घर की छत पर आप कई तरह के शेड लगवा सकती हैं। इसमें टीन शेड और ग्रीन मैट शेड सबसे लोकप्रिय हैं। अगर आप सस्ता और टिकाऊ तरीका तलाश रही हैं, तो ग्रीन कपड़े का शेड लगवाना सबसे अच्छा विकल्प रहेगा। इससे आपकी छत को छांव मिलेगी और छत की जमीन कम तपेगी। ऐसा होने से आपके कमरे की छत भी 3 से 4 प्रतिशत तक कम गरम होगी।

गर्मियों के आते ही आपको पेंट की दुकान में हीट रिफ्लेक्टिव पेंट की अच्छी खासी रेंज देखने को मिल जाएगी। आप जितना पैसा खर्च करेंगी उतना अच्छा पेंट आपको मिल जाएगा। इन पेंट्स काम ही यह होता है कि यह आपकी छत को गरम नहीं होने देते हैं, जिससे आपका कमरा ठंडा बना रहता है। आपको इसमें सबसे सस्ता और टिकाऊ विकल्प भी मिल सकता है और वो हे छत को चूने से पोत देना। इसके लिए एक रात पहले पानी में छूना फुला कर रख दें। फिर दूसरे दिन चूने को अच्छी से घोल कर गाढ़ा-गाढ़ा अपनी छत में पोत दें। ऐसा करने से भी 4 से 5 प्रतिशत आपका कमरा कम गरम होगा।
बाजार में सस्ते और अच्छे हीट रिफ्लेक्टिव टाइल्स मिल जाते हैं। इन टाइल्स को आप तेज तपती गर्मी शुरू होने से पहले ही छत पर लगवा लें। इससे भी आपका कमरा कम तपेगा। इतना ही नहीं इससे आपकी छत भी वॉटर प्रूफ हो जाएी और दिखने में भी खूबसूरत लगेगी। गर्मिया ही क्यों सर्दियों में भी इससे आपका कमरा कम ठंडाएगा।

गोबर भी घर को ठंडा रखने का देसी उपाय है। आप मिट्टी और गोबर को मिक्स करके लेप तैयार करें और इससे पूरी छत को लीप दें। ऐसा करने से भी आपके कमरे की छत पूरी तरह से ठंडी बनी रहेगी। यह बहुत सस्ता तरीका अपने घर को ठंडा रखने का। इस उपाय के बाद जब आप अपने कमरे का सीलिंग फैन चलाएंगी, तो वह बहुत ही ठंडी हवा फेंकेगा।
यह भी पढ़ें- Room Cooling Tips: तेज धूप के कारण गर्म तवे की तरह तपती है कमरे की छत, तो ये 5 उपाय कर देंगे ठंडा
तो अगर आपने भी अभी तक गर्मियों में अपने कमरे को ठंडा करने का कोई उपाय नहीं तलाशा है, तो ऊपर बताए गए तरीक आप एक बार जरूर ट्राई करें। इनसे आपका घर 4 से 5 प्रतिशत तक ठंडा रह सकता है और आपको एसी-कूलर की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें, हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।