Wed Apr 1, 2026 | Updated 01:44 PM IST HZ Awards 2026
image

Flower Vase को इस तरीके से करें अरेंज, बिना खर्च के Living Room को मिलेगा लग्जरी लुक

Where to Place Flower Vase in living Room: हम लोग घर के लिविंग एरिया को अक्सर अरेंज करके रखते हैं, जिससे कमरा सुंदर लगे। अब ऐसे में बहुत सारे लोग कमरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए महंगे शोपीस और पेटिंग्स पर हजारों रुपये खर्च करते हैं, लेकिन एक साधारण सा फ्लावर वास कमरे में चार-चांद लगा सकता है। नीचे जानें कैसे?
Editorial
Updated:- 2026-02-17, 22:38 IST

Living Room Decoration Ideas: लिविंग रूम घर का वह कोना या कमरा होता है, जहां लोग खाली समय परिवार के साथ बैठकर बिताते या फिर मेहमानों का स्वागत करते हैं। अब ऐसे में इसकी साज-सज्जा के लिए अक्सर लोग महंगे शोपीस और पेंटिंग्स पर हजारों रुपये खर्च करते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि एक सिंपल फ्लावर वास भी आपके कमरे का पूरा लुक बदल सकता है? अगर आप इसे सही जगह पर तरीके से रखती हैं, तो इनकी खास बात यह है कि बाजार में कम दाम में एक से बढ़कर एक फ्लावर वास आसानी से मिल जाता है। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे तरीकों या टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके कमरे को लग्जरी और रॉयल लुक देगा।

वास और फूलों को खरीदते समय साइज का रखें ध्यान

how to choose flower vase size

अक्सर लोग खरीदारी करते वक्त भूल जाते हैं कि फ्लावर वास और फूल किस साइज का खरीदें, जो कमरे के लुक को बढ़ाए।
फूलों या गुलदस्ते की लंबाई वास की ऊंचाई से 2 गुना होनी चाहिए। अगर वास बड़ा है, तो भारी और बड़े फूलों का इस्तेमाल करें। अगर वास कांच की पतली बोतल जैसा है, तो लंबी टहनी या जंगली फूल अच्छे लगते हैं।

इसे भी पढ़ें- Jhoomar Designs for Home: घर को बनाना है आलीशान? इन झूमर डिजाइंस के साथ अपने आशियाने को दें 'शाही महल' जैसा लुक

ट्रांसपेरेंट टेप का करें इस्तेमाल

अक्सर फूल वास में एक तरफ झुक जाते हैं और बीच का हिस्सा खाली रह जाता है। इसे ठीक करने के लिए प्रोफेशनल ग्रिड अपना सकती हैं। वास के ऊपर वाले हिस्से यानी मुंह पर ट्रांसपेरेंट टेप की मदद से चौकोर खाने बना दें।

अब हर खाने में अलग-अलग फूल या पत्तियां डाल सकते हैं। इससे फूल अपनी जगह पर टिके रहेंगे और वास भरा-भरा नजर आएगा। इसके लिए आपको एक्स्ट्रा फूल खरीदने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

फूलों की जगह आर्टिफिशियल पत्तियां लगाएं

living room decoration ideas

अक्सर लोग वास के लिए आर्टिफिशियल फूल खरीद कर लाते हैं, लेकिन अगर आप कमरे के लुक में बदलाव करना चाहती हैं, तो पत्तियां खरीदें। अलग-अलग डिजाइन और कलर की पत्तियां मिल जाती हैं। इससे आने वाला मिनिमलिस्ट लुक आजकल बहुत ट्रेंड में है।

वास को रखने की सही जगह का सही चुनाव

वास को सही जगह पर रखना बहुत जरूरी है। अगर वास छोटा और गोल है, तो उसे सेंटर टेबल के बीचों-बीच रखें। अगर आपके पास लंबा फ्लोर वास है, तो उसे सोफे के बगल में या कमरे के किसी खाली कोने में रखें। साथ ही वास के पीछे एक छोटा सा लैंप रखें, जिससे आपका लिविंग रूम किसी महंगे होटल जैसा दिखने लगेगा।

इसे भी पढ़ें- Living Room को ये डेकोरेशन आइडिया देंगे गजब का लुक, देखें कम बजट में सजाने के तरीके

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- shutterstock


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।