herzindagi
How Can I Make My Small House Look Luxurious

लिविंग रूम में करें ये 5 बदलाव, छोटा घर भी लगेगा क्लासी और आलिशान

How Can I Make My Small House Look Luxurious: क्या आपका लिविंग एरिया बहुत ही छोटा और बोरिंग दिखता है? आप केवल 5 बदलाव करके अपने लिविंग रूम को बड़ा और क्लासी दिखा सकते हैं। आइए जानें, लिविंग एरिया को बड़ा कैसे दिखाएं? लिविंग एरिया को क्लासी दिखाने के लिए क्या करें?
Editorial
Updated:- 2025-06-04, 10:32 IST

How Can I Make My Living Room Look Rich: लिविंग एरिया घर का सेंटर प्वाइंट होता है। ये जितना कंफर्टेबल और स्टाइलिश दिखेगा, घर भी उतना ही खूबसूरत लगेगा। घर के डेकोरेट करने के हर साल कुछ ना कुछ नए ट्रेंड आते हैं। घर की डेकोरेशन में अगर कुछ खास बातों का ख्याल रखा जाए, तो आप छोटे से छोटे कमरे को भी बड़ा और खूबसूरत दिखा सकते हैं। अगर आपका लिविंग एरिया छोटा है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। 

डेकोरेशन के कुछ नियमों को ध्यान में रखकर आप अपने छोटे से लिविंग रूम को भी बड़ा और आलिशान दिखा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने लिविंग एरिया में थोड़े बहुत बदलाव करने होंगे। इससे पूरा घर क्लासी दिखने लगेगा। मेहमान तो घर में घुसते ही खुद को रोक ही नहीं पाएंगे। आइए जानें, लिविंग एरिया को आलिशान और क्लासी कैसे बनाएं?

यह भी देखें- Home Decor Hacks: पुरानी चीजों की मदद से अपने घर को दें नया लुक

सही कलर सिलेक्शन है जरूरी

Correct color selection is important

लिविंग एरिया को आप सही कलर की मदद से क्लासी और ट्रेंडी लुक दे सकते हैं। कॉमन कलर्स को छोड़कर ऑलिव ग्रीन, डार्क ब्राउन, नेवी ब्लू और मेरून जैसे ट्रेंडी कलर के पेंट करवाएं। इससे कम खर्च में ही आपका पूरा कमरा स्टाइलिश दिखेगा। 

लाइटिंग में लाएं ये चेंज

लाइटिंग की मदद से आप कमरे को बड़ा और स्टाइलिश दिखा सकते हैं। डेकोरेटिव लाइट्स आपके पूरे लिविंग एरिया को एस्थेटिक लुक देगी। आप हैंगिंग लाइट्स, डेकोरेटिव लैंप और वॉल लैंप्स और लाइट्स लगा सकते हैं। इससे कमरा बड़ा भी लगेगा। 

एंटीक चीजों से दें नया लुक

पुरानी और एंटीक चीजें हमेशा से ही घर की डेकोरेशन में चार चांद लगाते हैं। आप लिविंग रूम में लकड़ी की मेज या विंटेज स्टूल लगा सकते हैं। इससे आपके कमरे को एक विटेंज लुक मिलेगा। 

कमरे में रखें कम चीजें

अगर कमरा बहुत छोटा है, तो उसे बहुत कम और मिनिमल चीजों से सजाएं। ज्यादा चीजें रखने से रूम भरा-भरा नजर आता है। ऐसे में चुनिंदा डेकोरेशन आइटम ही रखें। छोटे फूलदान, फोटो फ्रेम और बुक शेल्फ रखें। इससे घर बहुत ही क्लासी और कूल लगेगा।

फर्नीचर और वॉल डिजाइन में बदलाव

Changes in furniture and wall design

लिविंग रूम को कुछ अलग दिखाना चाहते हैं, तो आपको फर्नीचर और वॉल डिजाइन पर काम करना चाहिए। मखमल के सोफे आजकल काफी ट्रेंड में हैं। इसके अलावा, आप शाइनी लकड़ी वाले फर्नीचर से कमरे को शानदार लुक दे सकते हैं। 

यह भी देखें- घर को मिलेगा अमीरों वाला रॉयल लुक, इन 4 ट्रिक्स से हमेशा साफ-सुथरा दिखेगा हर कोना

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।