herzindagi
Sofa Cover Upcycling Ideas

पुराने हो चुके सोफा कवर को ऐसे करें रियूज, किचन से लेकर घर की डेकोरेशन में इस तरह करें इस्तेमाल

Sofa Cover Reuse: क्या आप भी अपने फटे और पुराने सोफे के कवर को फेंक देती हैं, या फिर उससे डस्टिंग का कपड़ा बन लेती हैं ? आज के बाद आपको ऐसा नहीं करना है। आज हम आपको पुराने सोफा कवर से घर और किचन में इस्तेमाल होने वाली कुछ चीजों को बनाने के टिप्स देंगे। जिनको आप ट्राई करके सोफा कवर का रियूज कर सकती हैं।  
Editorial
Updated:- 2025-01-05, 12:13 IST

आजकल के मॉडर्न युग में आपको अधिकतर घरों में सोफा जरूर देखने को मिलेगा। यह हमारे घर और ड्राइंग रूम की शोभा बढ़ाता है। जिस तरह समय के साथ सोफा पुराना होने लगता है। ठीक उसी तरह उस सोफे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कवर भी समय के साथ पुराने होने लगते हैं या फिर फट जाते हैं। इसके अलावा उनपर लगी लेस और डिजाइन भी कभी-कभी हटने लगते हैं और ज्यादा यूज से उनकी चमक भी फीकी पड़ जाती है।

जिसके बाद हम सोफे के कवर को या तो फेंक देते हैं या फिर डस्टिंग में इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन आज हम आपको सोफा कवर का रियूज करके कुछ क्रिएटिव आइडियाज देने जा रहे हैं। इन सोफा कवर का आप दुबारा इस्तेमाल करके घर के लिए डेकोरेशन और किचन में इस्तेमाल होने वाली चीजें बना सकती हैं। इससे न केवल आपके पैसों की बचत होगी, बल्कि यह पर्यावरण को साफ करने के लिए एक जिम्मेदारी वाला कदम होगा।

किचन के लिए एप्रन बनाएं

appron

किचन में खाना बनाते हुए अक्सर हमारे कपड़े खराब होते है। ऐसे में कुछ लोग एप्रन का इस्तेमाल करते हैं ताकि कपड़ों को गंदा और जलने से बचाया जा सके। ऐसे में यदि आपके सोफे का कवर पुराना हो गया है, तो आप उसमें ऊपर और नीचे की साइड डोरी लगाकर एप्रन बना सकती हैं। ऐसा करने से आपके पैसे बच जाएंगे और आप जिस पुराने सोफा कवर को फेंक रही थी। उसका रियूज हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: घर में मौजूद इन 3 चीजों को आप कर सकते हैं कई तरीकों से रीयूज, फेंकने से पहले जान लें ये क्रिएटिव आइडियाज

वाल हैंगिंग बनाएं

आप पुराने सोफा कवर से घर की डेकोरेशन के लिए वाल हेंगिंग भी बना सकती हैं। इसके लिए आपको कार्डबोर्ड के टुकडों को गोल या चौकोर आकार में काटना है। अब आप सोफा कवर से उसी आकार के कपड़े के पीस काट लें। इन पीसेज को आप कार्ड-बोर्ड के ऊपर ग्लू लगाकर चिपकाएं। अब एक मोटी डोरी लेकर उसपर कुछ-कुछ दूरी पर इनको चिपकाएं। आपका वाल हैंगिंग तैयार है। आप इसपर मार्केट या घर में रखे स्टोन या मिरर भी चिपका सकती हैं।

फ्रिज हैंडल कवर

handle cover

सोफा कवर से आप फ्रिज के हैंडल कवर भी बना सकती हैं। इसके लिए आप लंबाई में सोफा कवर की कटिंग करें। इसके नीचे की साइड आप कपड़ा या फोम लगाकर सिल दें। साथ ही, स्टिक शीट लगाकर दुबारा सिलाई करें। आपका फ्रीज हैंडिल कवर बनकर तैयार है।

कुशन कवर बनाएं 

cushion cover

पुराने और फटे सोफा कवर से कुशन कवर बनाने का ऑप्शन भी अच्छा है। इसको आप खुद या टेलर से भी बना सकती हैं। आप अपने कुशन के अनुसार गोल या चौकोर आकार में कटिंग करके जिप लगा दें। आपके सोफे के लिए बढ़िया से कुशन कवर रेडी हैं।

ये भी पढ़ें: पुराने कपड़ों से इस तरह दें अपने सोफे को डिजाइनर लुक

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/amazon/SAWNA HOMES/Dazzling DECOR/PIXEL HOME DECOR/Aj Creations

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।