
साफ-सुंदर घर हर किसी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर अलग-अलग चीजों को लगाकर इसे सजाते हैं, लेकिन सोफे का ध्यान रखना भूल जाते हैं। इससे लिविंग रूम का आसपास का एरिया तो साफ नजर आता है, लेकिन सोफा गंदा दिखाई देता है। ऐसे में आप लिविंग रूम में रखे सोफे के लिए कवर को लगा सकती हैं। कवर आपको अलग-अलग रंगों में मिल जाएंगे, जिसे आप आसानी से बिछा सकती हैं। आइए बताते हैं किस तरह के सोफा कवर को आप बिछा सकती हैं।
आपको अगर हरियाली ज्यादा पसंद है, तो ऐसे में आप अपने सोफे के लिए ग्रीन कलर वाले सोफा कवर को ले सकती हैं। इस तरह के सोफा कवर लगने के बाद अच्छे लगेंगे। साथ ही इससे आपके लिविंग रूम में बदलाव नजर आएगा।। इसके साथ आप मैचिंग कुशन कवर को भी ले सकती हैं, ताकि आपका सोफा परफेक्ट लगे। इस तरह के सोफा कवर आपको मार्केट में आसानी से अलग-अलग फैब्रिक में मिल जाएंगे, जिसे आप ट्राई कर सकती हैं।

आप अपने घर को सजाने के लिए येलो और ग्रे सोफा कवर को लगा सकती हैं। इस तरह के सोफा कवर काफी अच्छे लगते हैं। साथ ही इससे आपका लिविंग रूम अच्छा नजर आएगा। इसके साथ आपको कुशन कवर भी येलो और ग्रे कलर में मिल जाएंगे, जिससे ये सोफा अच्छा लगेगा। साथ ही आपको एक कलर ऐड करने को मिल जाएगा। इस तरह के सोफा कवर आपको मार्केट में अच्छे फैब्रिक और डिजाइन में मिल जाएंगे।

लिविंग रूम की रौनक को बढ़ाने के लिए आप मल्टी कलर डिजाइन वाले सोफा कवर को मार्केट से जाकर खरीद सकती हैं और इससे घर की सुंदरता और ज्यादा बढ़ा सकती हैं। इस तरह के सोफा कवर आपको हैंडमेड से लेकर प्रिंटेड डिजाइन में मिल जाएंगे, जिससे आपका कवर अच्छा नजर आएगा। इसके साथ पॉमपॉम डिजाइन वाले कुशन कवर को लें, ताकि आपका लिविंग रूम अच्छा लगे।

इसे भी पढ़ें: पुरानी साड़ी या बेडशीट फेंकने के बजाय बनाएं डिजाइनर सोफा कवर, 10 मिनट में चमक उठेगा आपका लिविंग रूम
अगर आपको कुछ अलग तरह के सोफा कवर लगाने हैं, तो लिविंग रूम के लिए प्रिंटेड डिजाइन वाले सोफा कवर को ले सकती हैं। इसमें आपको एनिमल प्रिंट से लेकर सिंपल प्रिंट डिजाइन वाले कवर मिल जाएंगे, जिसे लगाने से आपका घर अच्छा लगेगा। मार्केट से जाकर आप फैब्रिक देखकर इसे खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- पुराने कुशन कवर को फेंकने से पहले, इन आसान तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल
इस बार आप लिविंग रूम के लिए इन सोफा कवर को खरीदें, जिससे आपके घर की रौनक और ज्यादा बढ़ जाएगी। साथ ही आपको कुछ अलग तरह से सोफा सजाने का मौका मिल जाएगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Myntra/ THROWPILLOW, HOUSE OF QUIRK, STITCHNEST
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।