
Floral Cushion Cover Design: घर के ड्राइंग रूम या लिविंग एरिया की रौनक बढ़ाने में कुशन कवर का बड़ा किरदार निभाता है, लेकिन समय के साथ वही पुराने डिजाइन और रंग देख-देख कर आंखों को उनकी आदत हो जाती है। अब ऐसे में घर थोड़ा फीका लगने लगता है। बजट कम होने की वजह से कई बार हम नए कवर खरीदने का प्लान टाल देते हैं, पर क्या आप जानती हैं कि आपके वही पुराने, बोरिंग हो चुके कुशन कवर थोड़े से फेरबदल के साथ बिल्कुल नए और महंगे डिजाइनर पीस जैसे दिख सकते हैं?
अगर आप अपने कुशन को अलग लुक देना चाहती हैं, तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम आपको कुछ आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे कम बजट में अपने कुशन को ट्रेंडी लुक दे सकती हैं।

बाजार में मिलने वाले महंगे बोहो-स्टाइल कुशन कवर आप घर पर ही बना सकते हैं। इसके लिए ऊन या रेशमी धागे से बने पॉम-पॉम और टैसल्स का इस्तेमाल करें। आप पुराने कुशन कवर के चारों कोनों पर लटकन लगा सकती हैं। इसके अलावा किनारों पर छोटी-छोटी पॉम-पॉम वाली लेस सिल सकते हैं।
यह आपके साधारण से कवर को तुरंत एक फंकी और वाइब्रेंट लुक देता है, जो सोफे पर रखा हुआ बहुत ही सुंदर लगता है।
इसे भी पढ़ें- पुराने कुशन कवर को फेंकने से पहले, इन आसान तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल

अगर आपका कुशन कवर प्लेन या हल्के रंग का है, तो वह आपके लिए एक खाली कैनवास की तरह काम करता है। खासकर अगर आपको ड्राइंग का शौक है, तो आप फैब्रिक कलर्स का इस्तेमाल करके उस पर छोटे-छोटे फूल, पत्तियां या कोई ज्योमेट्रिक डिजाइन बना सकते हैं।
अगर आपको पेंटिंग नहीं आती, तो आप बाजार से डिस्क पर कटे हुए डिजाइन खरीद कर ला सकती हैं और स्पंज की मदद से रंग भर सकते हैं। इससे कुशन पर बिल्कुल प्रोफेशनल प्रिंट जैसा लुक आएगा।

पुराने कुशन कवर को नया बनाने का सबसे सुंदर तरीका है उस पर हाथ से कढ़ाई करना। अगर आपको सिलाई-कढ़ाई का थोड़ा भी शौक है, तो आप रेशमी धागोंका इस्तेमाल करके कवर के किनारों पर या बीच में छोटे-छोटे फूल-पत्तियां बना सकती हैं।
चेन स्टिच या साटन स्टिच जैसे आसान टांकों से आप ज्यामितीय डिजाइन भी बना सकती हैं। अगर कवर पर पहले से कोई दाग है, तो वहां एक सुंदर कढ़ाई वाला मोटिफ बना देने से दाग भी छिप जाएगा और कुशन भी डिजाइनर बन जाएगा।

साटन के रिबन बहुत ही सस्ते और आकर्षक होते हैं। आप रिबन से कुशन के ऊपर एक बड़ा सा बो बना सकती हैं या फिर रिबन की पट्टियों को कुशन के चारों ओर लपेटकर उसे एक गिफ्ट बॉक्स जैसा लुक दे सकते हैं। यह बेडरूम के कुशन के लिए एक बहुत ही सॉफ्ट और प्यारा आइडिया है।
इसे भी पढ़ें- पुरानी साड़ी से घर में बनाएं ये चार अमेजिंग चीजें, 1000 रुपये तक की होगी बचत
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Pintrest, amazon
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।