herzindagi
make designer sofa covers

पुरानी साड़ी या बेडशीट फेंकने के बजाय बनाएं डिजाइनर सोफा कवर, 10 मिनट में चमक उठेगा आपका लिविंग रूम

बिना एक भी रुपया खर्च किए आप केवल 10 मिनट में अपनी पुरानी चीजों से डिजाइनर सोफा कवर तैयार कर सकते हैं। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कैसे...
Editorial
Updated:- 2026-01-25, 09:00 IST

घर की सफाई करते समय अक्सर हमें ऐसी साड़ियां या बेडशीट्स मिलती हैं, जो अब पुरानी हो चुकी हैं या जिनका रंग थोड़ा फीका पड़ गया है। ज्यादातर लोग इन्हें फेंक देते हैं या डस्टिंग के कपड़े बना लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी वही पुरानी सिल्क की साड़ी या कॉटन की बेडशीट आपके बोरिंग से दिखने वाले लिविंग रूम को एक रॉयल लुक दे सकती है? आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि 10 मिनट में अपनी पुरानी चीजों से डिजाइनर सोफा कवर तैयार कर सकते हैं। जानते हैं इसके माध्यम से...

सिल्क और बनारसी साड़ी से दें रॉयल लुक

अगर आपके पास कोई पुरानी बनारसी या चंदेरी साड़ी है, तो उसका इस्तेमाल सोफा कवर के रूप में करें। साड़ी को सोफे की लंबाई के अनुसार फोल्ड करें और उसे सोफे के बीचों-बीच एक रनर की तरह बिछा दें। 

sofa cover design

साड़ी का जो बॉर्डर होता है, वह सोफे पर एक डिजाइनर टच देता है। यह आपके लिविंग रूम को तुरंत फेस्टिव और लग्जरी लुक देगा।

पुरानी बेडशीट से फिटेड कवर

कॉटन की प्रिंटेड बेडशीट सोफे को पूरी तरह से कवर करने के लिए बेस्ट होती हैं। सोफे पर बेडशीट को इस तरह फैलाएं कि वह चारों तरफ से बराबर लटके। अब अतिरिक्त कपड़े को सोफे के कुशन के किनारों के अंदर अच्छी तरह से टक-इन कर दें। 

इसे भी पढ़ें - मिक्सी का जार पीसने में कर रहा है नखरे? बस एक मुट्ठी 'नमक' चलाएं और घर पर ही पाएं नई जैसी तेज धार

कपड़े को जगह पर बनाए रखने के लिए आप पुराने न्यूजपेपर को रोल करके या लकड़ी की स्टिक्स को उन गैप्स में डाल सकते हैं जहाँ आपने कपड़ा दबाया है। इससे कवर खिंचता नहीं है।

कुशन कवर्स का कंट्रास्ट

सिर्फ सोफा कवर ही नहीं, साड़ी के बचे हुए हिस्से या पुराने दुपट्टों से आप मैचिंग कुशन कवर बना सकते हैं। अगर सोफा कवर सादा (Plain) है, तो कुशन कवर चमकदार या एम्ब्रॉयडरी वाले रखें।

sofa cover

अन्य तरीके

  • यदि आपके पास दो पुरानी बेडशीट हैं जो एक ही कलर टोन की हैं, तो उन्हें अलग-अलग कुशन या सोफे के हिस्सों पर इस्तेमाल करें।
  • कपड़े को सोफे के कोनों पर फिनिशिंग देने के लिए अंदर की तरफ से सेफ्टी पिन्स का इस्तेमाल करें। इससे सोफा बिल्कुल मार्केट से खरीदे गए फिटेड कवर्स जैसा दिखेगा।
  • पुराने नेट या शिफॉन के दुपट्टों को आप सोफे के आर्मरेस्ट (हाथ रखने वाली जगह) पर लपेट सकते हैं। यह न केवल अच्छा दिखता है, बल्कि सोफे के सबसे ज्यादा गंदे होने वाले हिस्से को भी बचाता है।

इसे भी पढ़ें - आपकी माइक्रोवेव प्लेट पर भी हैं खाने के जिद्दी निशान? बिना रगड़े ये सूती कपड़ा मिनटों में गायब करेगा सारा पीलापन

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: in.pinterest.com/halapert/

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।