
How To Make Holi Outfits At Home: होली की तैयारियां लगभग शुरू हो गई हैं, मम्मियां पापड़ बनाने में लग गई हैं। बाजार रंग-बिरंगे गुलाल और कलर से सज गए हैं। इस मौके पर लोग सूखे रंग और पिचकरी के साथ स्प्रे कलर, रंग-बिरंगे बाल और अन्य चीजें खरीद कर लाते हैं। इसके अलावा कुछ लोग होली पर टी-शर्ट खरीद कर लाते हैं, लेकिन अगर आप एक्स्ट्रा पैसा खर्च नहीं करना चाहती हैं और
इस उधेड़बुन में हैं कि इस दिन क्या पहनें, तो अलमारी में पड़ी पुरानी सफेद या हल्के रंग की शर्ट आपके लिए कमाल की साबित हो सकती है। आप केवल10 रुपये के खर्च में अपनी पुरानी टी-शर्ट को ट्रेंडी और यूनिक आउटफिट में बदल सकती हैं।
नीचे लेख में जानें पुरानी टी-शर्ट को घर पर मिनटों में होली आउटफिट के लिए कैसे तैयार करें?

पुरानी टी-शर्ट से यूनिक आउटफिट बनाने के लिए आपको बाजार से महंगे रंग खरीदने की जरूरत नहीं है। आप बस 10 रुपये वाला नील का एक पैकेट लें।
इसे भी पढ़ें- White T-Shirt पर लग जाए दाग, तो क्या करें? मेरा अपनाया गया तरीका करें ट्राई, 1 मिनट में होगा साफ

होली के लिए टाई-एंड-डाई लुक सबसे बेस्ट रहता है। इसके लिए अपनी टी-शर्ट को बीच से पकड़कर गोल-गोल घुमाएं और उसे रबर बैंड या धागे से कसकर बांध दें।

अगर आपके पास समय कम है, तो आप कलर करने के बजाय इसे क्रॉप टॉप या टैंक टॉप का लुक दे सकती हैं। इसके लिए आप इसे नीचे के हिस्से को थोड़ा तिरछा काटें या किनारों पर छोटे-छोटे कट्स लगा दें। आप चाहें तो स्केच पेन या फैब्रिक पेंट से टी-शर्ट पर Bura Na Mano Holi Hai या Happy Holi या फिर अपना नाम भी लिख सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Old Clothes Reuse: पुरानी शर्ट का किचन में यूनिक तरीके से करें इस्तेमाल, कई काम हो जाएंगे आसान
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Shutterstock, Pintrest, Gemini
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।