
Creative Ways To Reuse Wedding Lehnga: हर लड़की की लाइफ में शादी का दिन बहुत ही खास होता है। शादी से जुड़ी हर चीजें वो बहुत ही संभाल कर रखती है। चाहे तस्वीर हो, जयमाला हो या फिर शादी का जोड़ा ही क्यों न हो, सब कुछ एक याद की तरह हमेशा साथ रहता है। शादी के समय लड़कियां हैवी लहंगे तो खरीद लेती हैं, लेकिन बाद में ये अलमारी में पैक होकर रह जाते हैं।
हैवी कढ़ाई, मोटे कपड़ा का इस्तेमाल और ब्राइडल लुक की वजह से इसे दोबारा पहनना आसान नहीं होता है। अगर आप भी शादी के लहंगे को संभाल कर रखे हुई हैं, तो उसे दोबारा इस्तेमाल करने के लिए ये आसान और क्रिएटिव तरीके अपना सकती हैं। आप इससे कई तरह के ट्रेडिशनल आउटफिट्स भी बनवा सकती हैं। आइए जानते हैं-
-1770978884704.jpg)
लहंगे की स्कर्ट को किसी सिंपल शर्ट, क्रॉप टॉप या फिटेड ब्लाउज के साथ भी आप पहन सकती हैं। अगर आपका लहंगा बहुत ज्यादा हैवी है तो उसका घेरा थोड़ा कम करवाकर आप स्कर्ट बनवा सकती हैं। इससे ये फेस्टिवल या फैमिली फंक्शन में आराम से पहना जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Engagement Dresses: सगाई में पहनने के लिए रीक्रिएट करें कृतिका खुराना के ट्रेडीशनल लुक्स, देखता रह जाएगा आपका मंगेतर
ब्राइडल दुपट्टा अक्सर बहुत खूबसूरत और हैवी वर्क वाला होता है। आप उससे अनारकली सट बनवा सकती हैं। साथ ही कुर्ती की स्लीव्स या बॉर्डर लगवा सकती हैं। दुपट्टे को ही हल्की साड़ी की तरह स्टाइल कर सकती हैं।
अगर आप थोड़ा मॉडर्न लुक चाहती हैं, तो लहंगे की स्कर्ट से आप लॉन्ग गाउन या फ्लोर-लेंथ ड्रेस भी टेलर से बनवा सकती हैं। ऊपर से सिंपल फैब्रिक एड कर पूरा आउटफिट बैलेंस किया जा सकता है। आप इसे रिसेप्शन, एंगेजमेंट में पहनेंगी तो बहुत सुंदर लगेंगी।
-1770978896815.jpg)
ब्राइडल ब्लाउज पर भी हैवी वर्क होता है। आप उसे सिंपल प्लेन साड़ी के साथ पहन सकती हैं। चाहें तो प्लेन स्कर्ट या पलाजो के साथ भी मैच कर सकती हैं। इससे ब्लाउज भी यूज हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- Valentine's Day Hairstyle: गोल चेहरे पर ट्राई करें ये हेयरस्टाइल, मिलेगा परफेक्ट लुक
तो अगर आपका भी शादी का लहंगा सिर्फ अलमारी में बंद होकर रह गया है तो हम आपको बता दें कि ये सिर्फ एक दिन पहनने वाला आउटफिट नहीं है। हमने आपको ऊपर जो आइडियाज दिए हैं, इससे आप लहंगे का रीयूज कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- AI Generated
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।