Sat Feb 14, 2026 | Updated 06:45 AM IST
herzindagi
Hairstyle For Round Shape Face

Valentine's Day Hairstyle: गोल चेहरे पर ट्राई करें ये हेयरस्टाइल, मिलेगा परफेक्ट लुक

Valentine Day पर अगर आप डेट पर जाना चाहती हैं, तो सि‍र्फ आउटफ‍िट, फुटव‍ियर और मेकअप के अलावा हेयरस्‍टाइल पर भी ध्‍यान देना जरूरी है। अगर आपका चेहरा गोल है और आप कन्‍फ्यूज हैं क‍ि हेयरस्‍टाइल (Hairstyle For Round Shape Face) कैसे करें, तो हम आपको राउंड शेप वाले चेहरे के ल‍िए बेस्‍ट ऑप्‍शंस द‍िखा रहे हैं। इससे आपका लुक एकदम जबरदस्‍त लगेगा।
Editorial
Updated:- 2026-02-13, 16:44 IST

Valentine's Day 2026 आने में अब दो ही द‍िन बचा है। ये द‍िन प्‍यार करने वालों के ल‍िए बहुत ही खास होता है। इस द‍िन के ल‍िए कपल न जाने क‍िन-क‍िन चीजों की प्‍लान‍िंग करते हैं। लड़क‍ियां तो अपने लुक को लेकर काफी ज्‍यादा एक्‍साइटेड रहती हैं। आउटफ‍िट, फुटव‍ियर, एसेसरीज, मेकअप और हेयरस्‍टाइल (Hairstyle For Round Face Shape) सब कुछ परफेक्‍टली चाह‍िए होता है।

हालांक‍ि, कई बार फेस शेप को लेकर लड़क‍ियों में कन्‍फ्यूजन भी देखने को म‍िलती है। अगर आपको भी नहीं समझ आ रहा है क‍ि राउंड फेस शेप पर क‍िस तरह का हेयरस्‍टाइल (Hairstyles For Valentine's Day 2026) क‍िया जाए तो हम आपको बेस्‍ट ऑप्‍शंस दि‍खा रहे हैं। आइए देखते हैं-

एलिगेंट ब्रेडेड बन (Elegant Braided Bun Hairstyle For Valentine Date)

hairstyles for round face

वैलेंटाइन डे पर अगर आप अपने लुक को थोड़ा रॉयल रखना चाहती हैं तो ब्रेडेड बन आप पर खूब अच्‍छा लगेगा। ये हेयरस्टाइल राउंड शेप वाले चेहरे को एक अच्छा फ्रेम देता है और दि‍खने में बहुत प्यारा लगेगा। इसे आप छोटे-छोटे पर्ल से सजा भी सकती हैं। 

Image Credit- Pinterest/Stylesatlife

यह भी पढ़ें- Mahashivratri Outfit Ideas: सिंपल कुर्ती से लेकर चिकनकारी सूट तक, जागरण के लिए परफेक्ट हैं ये आउटफिट्स

क्लासिक बॉब कट विद फ्रिंज (Classic Bob Cut with Fringe)

hairstyle for valentine

गोल चेहरे के लिए ये शॉर्ट बॉब कट भी बहुत स्टाइलिश लगता है। सामने की लंबी लटें आपके माथे को कवर करेंगी, जिससे चेहरा स्लिम और शार्प दिखेगा। ये हेयरस्टाइल आपको एक कूल और मॉडर्न लुक देगा।

Image Credit- Pinterest/MILLENNIALs /MLH(90//96) DIVAs

लो बन विद ब्रेडेड क्राउन (Low Bun with Braided Crown)

hairstyles for round face (1)

गोल चेहरे के लिए ये लो बन भी अच्‍छा रहेगा। इसमें आगे से बालों की चोटी बनाकर पीछे जूड़े यानी बन में मिलाया गया है। साथ ही पर्ल से एक खूबसूरत लुक द‍िया गया है। ये हेयरस्टाइल आपके चेहरे को अच्‍छा फ्रेम देगा। अगर आप वैलेंटाइन डेट (Valentine Week 2026) पर जा रही हैं ताे ये हेयरस्‍टाइल जरूर ट्राई करें।

Image Credit- Pinterest/mostly

मिडिल पार्टिंग विद साइड ब्रेड्स (Middle Parting with Side Braids)

hairstyles for round face (2)

गोल चेहरे के लिए ये बीच की मांग और साइड चोटियों वाला स्टाइल बहुत ही प्यारा लगेगा। इसमें दोनों तरफ से बालों को गूंथकर पीछे ले जाया गया है और बाकी बालों को खुला छोड़ द‍िया गया है। ये हेयरस्टाइल आपके चेहरे को लंबा और स्लिम लुक देगा।

Image Credit- Pinterest/Violeta

यह भी पढ़ें- Valentine's Day पर रेड-प‍िंक छोड़कर पहनें ये यूनिक कलर के आउटफिट्स, हर कोई मुड़कर देखेगा

मैसी वेवी हेयर विद फ्रंट फ्रिंज (Messy Wavy Hair with Front Fringe)

hairstyles for round face (3)

वैलेंटाइन डे पर एक रोमांटिक लुक चाहती हैं तो ये खुले लहरदार बाल और सामने की लटें (fringe) आप पर बहुत अच्‍छी लगेंगी। आगे की ये लटें गोल चेहरे के माथे को कवर कर रही हैं, जिससे चेहरा छोटा लगेगा।

Image Credit- Pinterest/DESIRAE SUNSHINE

यह भी पढ़ें- Valentine's Day 2026: डेट पर जाने के ल‍िए सिर्फ 15 म‍िनट का है समय? फॉलो करें ये ब्‍यूटी गाइड, म‍िलेगा Korean स्‍टार जैसा ग्लो

मैसी हाई बन विद फेस-फ्रेमिंग कर्ल्स (Messy High Bun with Face-Framing Curls)

hairstyles for round face (4)

वैलेंटाइन डे पर ग्लैमरस लुक चाहती हैं तो ये मैसी हाई बन सबसे अच्‍छा रहेगा। इसमें चेहरे के दोनों तरफ घुंघराली लटें रखी गईं हैं, जो गोल चेहरे को अच्‍छा द‍िखा रही हैं। ये हेयरस्टाइल आपको एक मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देगा।

Image Credit- Pinterest/Nuri

ह भी पढ़ें- Valentine's Day Date 2026: पार्टनर के साथ पहली बार मनाने जा रही हैं वैलेंटाइन डे, ताे जान लें क्यों सेलिब्रेट किया जाता है प्‍यार का ये खास द‍िन?

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Pinterest/♡Petra♡/Halen/Christine Lin

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।