-1772038010245.webp)
Hairstyles For Round Face: खूबसूरत दिखने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। लड़कियां अपने लुक को शानदार दिखाने के लिए डिजाइनर आउटफिट्स पहनती हैं। फुटवियर, ज्वेलरी और मेकअप भी करती हैं। इसके अलावा हेयरस्टाइल भी अपने फेस के हिसाब से करती हैं। हेयरस्टाइल की बात करें तो चबी फेस वाली लड़कियां हमेशा कन्फ्यूज रहती हैं कि उन पर कैसा हेयरस्टाइल अच्छा लगेगा?
आज हम आपके लिए ऐसे ही हेयरस्टाइल लेकर आए हैं जो चबी फेस वाली लड़कियाें पर खूब अच्छे लगेंगे। अगर आप इस तरह अपने बालों को सेट करेंगी तो आप स्लिम नजर आएंगी। आइए देखते हैं-

ये हेयरस्टाइल गोल मटोल चेहरे पर बहुत प्यारा लगेगा। इसमें बालों को नीचे से हल्का वेवी (घुंघराले) रखा गया है और ऊपर से चोटी बनाकर हेडबैंड जैसा लुक दिया गया है। अगर आप इस तरह का हेयरस्टाइल करेंगी ताे चेहरे को एक अच्छा फ्रेम मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Wedding Hairstyles: वेडिंग सीजन के लिए परफेक्ट हैं ये हेयरस्टाइल्स, 5 मिनट में मिलेगा ग्लैमरस लुक
Image Credit- Pinterest/Nafel-qw
-1772038112545.jpg)
इस तरह का हेयरस्टाइल किसी भी शादी-पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है। इसमें बालों के ऊपर एक सुंदर चोटी बनाकर उसमें छोटे-छोटे मोती लगाए गए हैं। इससे चेहरा बहुत ही प्यारा लगेगा। अगर आप सामने की तरफ लटें निकालेंगी तो आपको अट्रैक्टिव लुक मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Hairstyle For Round Face: गोल चेहरे पर ट्राई करें ये हेयरस्टाइल, मिलेगा परफेक्ट लुक
Image Credit- Pinterest/PORTRAITSOFVANSHIKA
-1772038126197.jpg)
अगर आपको सिंपल रहना पसंद है तो ये हेयरस्टाइल आप ट्राई कर सकती हैं। इसमें बालों के बीच की मांग निकालकर उन्हें हल्का हाफ-अप किया गया है और मोतियों वाली पिन से बालों काे सजाया गया है। इसमें भी जो लटें निकली हैं वो चेहरे को बहुत ही स्लिम लुक देंगी।
Image Credit- Pinterest/Wedding Forward | Inspirations Ideas Planning
-1772038136361.jpg)
अगर आप किसी खास फंक्शन में अलग दिखना चाहती हैं, तो ये साइड ब्रेड वाला बन आप पर बहुत ही अच्छा लगेगा। जैसा कि फोटो में दिख रहा है कि बालों को एक तरफ चोटी बनाकर पीछे जूड़े में सेट किया गया है। आप भी ऐसे ही कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Gajra Hairstyles: सावन में एथनिक आउटफिट संग बनाएं ये 3 गजरा हेयरस्टाइल, दिखेंगी सबसे खास
Image Credit- Pinterest/fairy musa
-1772038146010.jpg)
ये हेयरस्टाइल किसी भी शादी या पार्टी के लिए एकदम बेस्ट है। इसमें बालों को चोटी गूंथते हुए पीछे की तरफ जूड़े में सेट किया गया है। साथ ही बालों में छोटे-छोटे फूलों वाली एक्सेसरीज लगाई गई हैं। इस हेयरस्टाइल से चेहरे को एक बहुत ही प्यारा और स्टाइलिश लुक मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Hairstyles For Broad Forehead: चौड़े माथे वाली लड़कियां रखें इस तरह की हेयरस्टाइल, चेहरा दिखेगा छोटा
Image Credit- Pinterest/Sarinalily | Hair Style | Outfits Ideas
तो अगर आप भी चबी फेस के लिए कोई हेयरस्टाइल देख रही हैं, तो यहां से आइडिया ले सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Pinterest/olga/fashan
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।