Thu Feb 26, 2026 | Updated 03:59 AM IST
herzindagi
stylish way to cover your hair on holi

होली पर बालों को रंग से बचाएंगे ये 3 स्टाइलिश हेयरस्टाइल, आपका क्लासी लुक देखकर हर कोई करेगा तारीफ

होली पार्टी में होली भी पूरी मस्ती से खेलनी है और साथ ही बालों को नुकसान से भी बचाना है, तो आपको कुछ अनोखे हेयरस्टाइल ट्राई करने चाहिए। इनकी खासियत यह है कि आप मॉर्डन भी लगेंगी और बालों की केयर भी हो जाएगी। 
Editorial
Updated:- 2026-02-25, 16:58 IST

होली खेलते समय हम इतने मगन हो जाते हैं कि यह ध्यान ही नहीं रहता की रंग बालों में कितना ज्यादा लग रहा है। बाजार में मिलने वाले कई रंगों में केमिकल की मात्रा ज्यादा होती है, जो बालों को खराब कर देते हैं। जब रंग बालों की स्कैल्प तक जाता है, तो इसे साफ करना मुश्किल हो जाता है, ऐसे में आप बार-बार शेंपू और साबुन से बालों को धोने लगती है, जिससे बाल टूटते हैं, अजीब से सूखे और बेजान लगने लगते हैं। आपकी इस समस्या को खत्म करने के लिए हम खास हेयरस्टाइल लेकर आए हैं। अगर आप होली पार्टी में शामिल होने जा रही हैं, तो यह आपके काम आएगा।

टाइट ब्रेडेड बन पर स्कार्फ (Braided Bun)

अगर आप पूरी तरह से बालों को रंगों से बचाना चाहती हैं, तो अपने लंबे बालों का पहले जूड़ा बना लें। जब आप इसे अच्छे से सेट कर लें, तो रबड़ और पिन की मदद से टाइट कर लें, ताकि यह खुले नहीं। यह स्कार्फ के अंदर रहेगा, इसलिए किसी को पता नहीं चलेगा कि अंदर क्या डिजाइन है।

  • स्टाइल देने के लिए कुछ बाल आगे से निकाल दें, इसके बाद ऊपर स्कार्फ बांध लें।
  • इससे लुक एलीगेंट और फेस्टिव दोनों लगेगा।

इसे भी पढ़ें- Holi Hairstyle Ideas: पोनीटेल से लेकर हेयर स्ट्रिक्स तक होली पर बालों को इस तरह दें स्टाइलिश लुक

Scarf hairstyles for Holi

टोपी के साथ स्कार्फ बांधे

इस हेयरस्टाइल का फायदा यह है कि इसमें स्कार्फ बार-बार खुलेगा नहीं। टोपी की वजह से स्कार्फ एक ही जगह टिका रहेगा। आप टोपी के अंदर पोनीटेल स्टाइल भी बना सकती हैं। इसके अलावा अगर आप बालों को खुला रखना चाह रही हैं, तो स्कार्फ को बालों की लंबाई जीतना खुला छोड़ दें और इसके ऊपर टोपी पहन लें। यह आपके लुक को भी अच्छा बनाएगा।

इसे भी पढ़ें- T-Shirt से लेकर रंग-बिरंगे सूट तक होली के लिए बेस्ट हैं ये आउटफिट आइडिया, आज ही करें ऑर्डर

Easy and protective hairstyles for Holi
Image credit- clem/pinterest

हाई बन टर्बन हेयस्टाइल विमेन

अगर आप अपने बालों को क्लासी लुक देना चाहती हैं, लेकिन बालों को भी होली के रंगों से बचाना है, तो आपको यह स्टाइल पसंद आएगा। इसके साथ आपको क्लासी कपड़े कैरी करने होंगे, जो आपके लुक को पुरा करें। इसे बनाने के लिए स्कार्फ को टर्बन की तरह सिर पर लपेट लें। इसमें पूरा कवर होने की वजह से बाल काफी हद तक सुरक्षित रहते हैं। अगर पानी के साथ होली नहीं खेल रही हैं, तो आपको यह लुक पसंद आएगा।

hairstyle

image credit- Siti Latifah/pinterest

इसके अलावा आप फिशटेल ब्रेड (Fish Tail Braid), हाई पोनीटेल (High Ponytail) और डबल डच ब्रेड (Double Dutch Braids) स्टाइल के साथ भी स्कार्फ कैरी कर सकती हैं।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।