Wed Mar 4, 2026 | Updated 04:51 AM IST
herzindagi
how to remove holi colour from face

How To Remove Holi Colour From Face: रंगों से खेलने से पहले और बाद में करें ये काम, चेहरा बस 5 मिनट में होगा साफ

होली खुशियों का त्योहार है, लेकिन इन रंगों का असर आपकी स्किन पर कई दिनों तक रहता है। ज्यादातर सिंथेटिक कलर में केमिकल, डाई और हार्श तत्व होते हैं, जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर आप चाहती हैं कि होली के बाद भी आपकी स्किन ग्लो करे, तो ये आसान रूटीन जरूर फॉलो करें।
Editorial
Updated:- 2026-03-03, 18:43 IST

होली का त्योहार मौज-मस्ती, रंगों और खुशियों का होता है, लेकिन आपकी त्वचा के लिए यह किसी इमरजेंसी से कम नहीं। सिंथेटिक कलर में मौजूद हैवी मेटल्‍स और धूप आपके निखार को छीन सकते हैं। इसके अलावा, इनसे झाइयों और ड्राईनेस की समस्‍या भी बढ़ सकती है। ऐसे में अगर आप सही रूटीन अपनाएंगी, तो होली के रंग आपकी स्किन को नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे।

'डीकंस्ट्रक्ट' की फाउंडर मालिनी अडपुरेड्डी का कहना है कि अक्सर हम होली खेलने के बाद रंग छुड़ाने पर ध्यान देते हैं, लेकिन असली सुरक्षा खेल शुरू होने के 12 घंटे पहले शुरू होती है। अगर आप चाहती हैं कि होली का रंग आसानी से उतर जाए और स्किन ग्लो करती रहे, तो इस एक्सपर्ट रूटीन को फॉलो करें।

how to remove holi colour from face by cleansing

होली से एक रात पहले स्किन की ढाल तैयार करें

होली खेलने से पहली रात को अपनी स्किन को हाइड्रेट करना सबसे जरूरी होता है। इसके लिए सॉफ्ट क्लींजर से चेहरा साफ करें। अगर स्किन ऑयली है, तो सैलिसिलिक एसिड वाला फेस वॉश चुनें। फिर स्किन को गहराई तक नमी देने वाला सीरम लगाएं।

इसके बाद नमी को लॉक करने के लिए मॉइस्चराइजर लगाएं। यह आपकी स्किन की ऊपरी परत को मजबूत बनाता है ताकि रंग अंदर न घुस सकें।

sunscreen to avoid holi colour

होली की सुबह सनस्क्रीन है सबसे जरूरी

धूप में घंटों खेलने से टैनिंग और पिगमेंटेशन हो सकती है। इसलिए, होली खेलने से पहले SPF 50+ PA++++ वाली सनस्क्रीन जरूर लगाएं। यह न सिर्फ धूप से बचाएगी, बल्कि रंगों और आपकी स्किन के बीच फिजिकल लेयर बना देगी।

होंठ काले न पड़ें, इसके लिए SPF वाला लिप बाम लगाएं और हाथों और गर्दन पर सनस्क्रीन लोशन लगाएं ताकि रंग छुड़ाते समय आसानी हो।

how to remove holi colour from face quickly

होली के बाद सफाई और रिकवरी

होली खेलने के बाद रंग छुड़ाने के लिए चेहरे को जोर-जोर से रगड़ें नहीं, इससे जलन और काले धब्बे पड़ सकते हैं। सबसे पहले ऑयल-बेस्ड क्लींजिंग बाम से रंग हटाएं। फिर जेंटल फेसवॉश से डबल क्लीनज करें। रात को नियासिनामाइड सीरम से स्किन को रिपेयर करें।

यह भी पढ़ें- Holi Skin Care Scrub: ब‍िना रगड़े छूटेगा होली का रंग, बस इस होममेड स्‍क्रब से करें चेहरे की सफाई

टैनिंग हो तो अल्फा अर्बुटिन सीरम 2-3 हफ्ते लगाएं। यह स्किन को दोबारा रिपेयर भी करेगा। होंठों के लिए हाइड्रेटिंग लिप बाम या नाइट लिप मास्क इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- Holi Skincare Tips: होली खेलने से पहले चेहरे पर लगा लें ये 1 चीज, आसानी से छूट जाएगा रंग

होली के तुरंत बाद अगले 24 घंटों तक रेटिनोल, विटामिन-C या स्क्रब का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

होली को स्किन इमरजेंसी न समझें, बल्कि इसकी तैयारी एक इवेंट की तरह करें। अगर स्किन पहले से हाइड्रेटेड और तैयार होगी, तो रंग अपने आप बिना किसी नुकसान के निकल जाएगा।

Image Credit: Shutterstock & Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।