Tue Mar 3, 2026 | Updated 05:35 AM IST
herzindagi
Pre-Holi Skin Protection Tips

Holi Skincare Tips: होली खेलने से पहले चेहरे पर लगा लें ये 1 चीज, आसानी से छूट जाएगा रंग

Pre-Holi Skin Protection Tips: होली पर रंग खेलना भला किसे अच्छा नहीं लगता है, लेकिन असली तो परेशानी तब होती है, जब चेहरा धोते समय रंग उतरने का नाम नहीं लेता है। कई बार तो हम इतना रगड़ लेते हैं कि हमारी स्किन लाल हो जाती है या जलन होने लगती है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे ट‍िप्‍स दे रहे हैं ज‍िससे आपकी स्‍क‍िन पूरी तरह से सेफ रहेगी।
Editorial
Updated:- 2026-03-02, 10:53 IST

Safe Holi Tips For Sensitive Skin: होली का त्यौहार नजदीक है। इस दिन का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। होली पर लोगों के घरों में कई तरह के पकवान बनते हैं। वहीं, रंगों की बात करें तो होली खेलना भला किसे नहीं अच्छा लगता है। रंग, गुलाल और पानी की मस्ती में लोग पूरा दिन निकाल देते हैं। हालांकि, इससे सबसे ज्यादा नुकसान हमारी स्किन और बालों को ही होता है। जब चेहरे पर लगे रंग को छुड़ाने की बात आती है तो लोग रगड़ने लगते हैं।

इससे स्किन लाल हो जाती है या फिर जलन होने लगती है। इससे बचने के लिए लखनऊ की Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर ने एक ऐसा तरीका बताया है जिससे रंग आसानी से चला जाएगा। बस आपको होली खेलने से पहले चेहरे पर एक सीक्रेट चीज लगानी होगी। आइए जानते हैं-

pre holi skin care tips (1)

होली खेलने से पहले चेहरे पर क्या लगाएं?

अमरीश कौर ने बताया कि होली (Holi 2026) खेलने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल और बादाम तेल का मिक्सचर लगा लें। ये कॉम्बिनेशन स्किन की सुरक्षा करता है। एलोवेरा स्किन को ठंडक देता है और बादाम का तेल हमारी स्किन पर एक सेफ्टी गार्ड बना देता है। इससे होली का रंग हमारी स्किन के अंदर तक नहीं जाता है।

यह भी पढ़ें- Holi Hair Care: होली में बालों पर ब‍िल्‍कुल भी नहीं चढ़ेगा रंग, बस फॉलो करें ये कमाल की ट्र‍िक

एलोवेरा जेल और बादाम तेल लगाने का सही तरीका क्या है?

  • एक कटोरी में एक चम्मच एलोवेरा जेल लें।
  • उसमें कुछ बूंदें बादाम तेल मिला लें।
  • अब अच्छे से मिक्स करके पूरे चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथ से लगा लें।
  • इसे होली खेलने से लगभग 15 मिनट पहले लगा लें, ताकि ये स्किन पर अच्छे से सेट हो जाए।

ध्यान रखें कि ये सिर्फ गालों पर नहीं, बल्कि कान के पीछे, गर्दन और हेयरलाइन के पास भी जरूर लगाएं।

यह भी पढ़ें- होली पर बालों को रंग से बचाएंगे ये 3 स्टाइलिश हेयरस्टाइल, आपका क्लासी लुक देखकर हर कोई करेगा तारीफ

अगर स्किन बहुत ऑयली है तो क्या करें?

अगर आपकी स्किन पहले से ही ऑयली है तो आप वॉटर-रेसिस्टेंट सनस्क्रीन या पेट्रोलियम जेली लगा सकती हैं। इससे भी रंग ज्यादा अंदर तक नहीं जाता है।

रंग खेलने के बाद क्या करें?

  • तुरंत साबुन लगाकर चेहरा न रगड़ें।
  • पहले सादे पानी से चेहरा धो लें।
  • हल्का क्लींजर या माइल्ड फेस वॉश इस्तेमाल करें।
  • अगर रंग ज्यादा लगा हो, तो थोड़ा सा कच्चा दूध या एलोवेरा जेल लगाकर हल्के हाथ से मसाज भी कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- होली खेलने से पहले और बाद में करेंगी ये काम तो बालों को नहीं होगा नुकसान

 

pre holi skin care tips (2)

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • अक्सर रंग हमारे नाखूनों में भी फंस जाता है। होली से पहले डार्क नेल पॉलिश लगा लें और नाखूनों के किनारों पर थोड़ी सी वैसलीन लगा दें।
  • रंग से होंठ ड्राई हो सकते हैं। रंग खेलने से पहले लिप बाम या थोड़ा सा घी जरूर लगा लें।
  • शरीर में पानी की कमी न हो। जब आप हाइड्रेटेड रहेंगी, तो स्किन भी हेल्दी रहेगी।

यह भी पढ़ें- होली के दिन अपने बालों का ऐसे रखें ख्याल, जानें एक्सपर्ट की राय

तो अगर आप भी होली पर रंग मस्ती के साथ खेलना चाहती हैं तो ये 5 मिनट का रूटीन जरूर फॉलो करें। इससे आपकी स्किन पर रंग नहीं चढ़ेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।