Tue Mar 3, 2026 | Updated 07:18 AM IST
herzindagi
image

होली के दिन अपने बालों का ऐसे रखें ख्याल, जानें एक्सपर्ट की राय

अधिकतर लड़कियां अपने बाल को खूबसूरत बनाने के लिए काफी कोशिश करती है। ऐसे में होली के दिन अगर आप भी रंग-गुलाल से होली खेलने वाली है और अपने बाल को सुरक्षित रखना चाहती हैं, तो एक्सपर्ट के बताएं ये टिप्स फॉलो कर लें।
Editorial
Updated:- 2025-03-06, 12:56 IST

होली के रंग में रंगना हर किसी को पसंद होता है। ऐसे में अधिकतर लड़कियां होली के त्योहार को सेलिब्रेट करने के लिए काफी उत्सुक रहती है। यही नहीं इनमें से कुछ लड़कियां तो होली पर हो रहे इवेंट में शामिल होकर रंग गुलाल के साथ मौज मस्ती करती है। लेकिन इवेंट में शामिल होने से पहले या रंग गुलाल खेलने से पहले आपको अपने बालों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।

अगर आप भी अपने बालों की केयर करना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की बताया कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने बालों की केयर कर सकती है और साथ में होली भी बिना फिक्र के खेल सकती है। आईए जानते हैं उन टिप्स के बारे में।

ब्यूटी एक्सपर्ट के टिप्स करें फॉलों

1 (22)

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि रंग गुलाल खेलना हर लड़की को पसंद होता है, लेकिन इसी बीच अपने बालों का और स्किन का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। आप रंग गुलाल खेलने से पहले अपने बालों को अच्छी तरह धोकर सुखाकर अपने बालों में तेल लगा ले। अगर आप ऐसा करती हैं, तो इससे आपके बाल पर कलर तो लगेगा, लेकिन आपके बाल खराब नहीं होंगे। तेल की वजह से आपके बाल प्रोटेक्टिव रहेंगे और इससे आपको कोई नुकसान देखने को नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें: DIY Hair Mask : ठंड के मौसम में आ गई डैंड्रफ की समस्या तो इस हेयर मास्क का कर सकती हैं इस्तेमाल

बाल का बन बना कर स्कार्फ बांधें 

इसके अलावा आप होली वाले दिन अपने बालों को सुरक्षित रखने के लिए बाल का बन बना सकती है। बालों का बन बनाते समय आपको हर एक बाल को अच्छी तरह लेकर पिन अप करना होगा। जब बालों का बन, बन जाए तब आप अपने बाल को पहले पॉलिथीन से कवर कर लें, उसके बाद अपने बालों के ऊपर टोपी पहन ले। आप चाहें तो एक कपड़ा भी अपने बल पर लपेट सकती है या फिर सर पर स्कार्फ भी बांध सकती है। ऐसा करने से आप बेफिक्र होली खेल सकती हैं और आपके बाल भी सही रहेंगे।

हेयर मास्क का इस्तेमाल

2 (22)

एक्सपर्ट ने आगे बताया कि अपने खूबसूरत बालों को होली वाले दिन रंग से बचने के लिए आप होली खेलने से पहले हेयर मास्क का इस्तेमाल भी कर सकती है। अगर आप चाहें तो अपने बालों पर एलोवेरा जेल लगाकर अपने बाल को अच्छी तरह बांधकर होली खेलने जा सकती है। इससे भी आपके बाल सुरक्षित हो सकते हैं। इन सभी टिप्स को अपनाकर आप बेफिक्र होली खेल सकती हैं।

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की सेंसिटिव स्किन होने की वजह से उन्हें स्किन प्रॉब्लम हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Hair Mask: फ्रिजी बालों के लिए इस्तेमाल करें घर पर बना हेयर मास्क, जानें कैसे करें जल्दी तैयार

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।