
अधिकतर महिलाएं त्वचा पर होने वाले पिंपल्स की वजह से काफी परेशान रहती है। ऐसे में वह कई तरह के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है, तो वहीं कुछ महिलाएं अलग-अलग ट्रीटमेंट भी लेती है, लेकिन बात करें होली के त्यौहार की, तो महिलाएं अपने आप को रोक नहीं पाती है।
होली के कलर की वजह से कुछ महिलाओं को त्वचा संबंधित समस्याएं हो सकती है। ऐसे में जिन महिलाओं के चेहरे पर पिंपल्स है या कोई तकलीफ है, तो उन्हें कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से इन जरूरी बातों के बारे में।

दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि अगर आपको पहले से ही कोई स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम है, लेकिन फिर भी आप होली खेलना चाहती है, तो आप अपनी डर्मेटोलॉजिस्ट से बात कर सुझाव निकाल सकती हैं।
इसके अलावा होली खेलने से पहले अपने पूरे शरीर पर और चेहरे पर ओलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकती है। इससे कलर त्वचा पर रिएक्ट नहीं होगा और आपकी स्किन भी स्वस्थ रहेगी। ओलिव ऑयल के अलावा आप चाहें, तो नारियल या बादाम के तेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
एक्सपर्ट में आगे बताया कि जब भी आप होली खेल कर आएं, तो अपने चेहरे को साफ पानी से धोएं और कुछ बूंद नींबू के रस में कच्चा दूध मिला ले। दोनों को अच्छी तरह मिक्स करें और इससे चेहरे की मसाज करें। आपको चेहरे की मसाज हल्के हाथों से करनी है। इससे चेहरे पर जमा कलर और गंदगी दूर हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Kids Holi Skin Care Tips: होली के दिन छोटे बच्चों की ऐसे करें स्किन केयर, नहीं होगा त्वचा को कोई नुकसान
अगर आपको पिंपल्स की ज्यादा प्रॉब्लम है, तो आप हर्बल या ऑर्गेनिक कलर का ही इस्तेमाल करें और पक्के रंग का इस्तेमाल करने से बचे, नहीं तो आपको इससे और परेशानी या स्किन इन्फेक्शन हो सकता है। पक्का कलर स्किन पर रिएक्शन भी कर सकता है।

ध्यान रहे अगर होली खेलते वक्त आपको अगर किसी भी तरह की कोई त्वचा संबंधित समस्याएं अधिक हो रही है और होली के कलर से तकलीफ बढ़ रही है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट या डॉक्टर की राय जरूर लें और तुरंत इलाज शुरू करें।
यह भी पढ़ें- Holi Hair Care: होली में बालों पर बिल्कुल भी नहीं चढ़ेगा रंग, बस फॉलो करें ये कमाल की ट्रिक
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।