Sat Feb 28, 2026 | Updated 04:10 AM IST
herzindagi
image

Kids Holi Skin Care Tips: होली के दिन छोटे बच्चों की ऐसे करें स्किन केयर, नहीं होगा त्वचा को कोई नुकसान

Kids Holi Skin Care Tips: अगर आप भी होली पर अपने बच्चों की स्किन को लेकर परेशान रहती हैं, तो आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिन्हें आप फॉलो कर अपने बच्चों की स्किन को प्रोटेक्ट कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में। 
Editorial
Updated:- 2026-02-27, 23:34 IST

Kids Holi Skin Care Tips:  होली का त्योहार कुछ ही दिनों में आने वाला है और ऐसे में कुछ छोटे बच्चों ने अभी से होली खेलना शुरू कर दिया है। ऐसे में अधिकतर माताएं, जिनके बच्चे छोटे हैं, वह अपने बच्चों की स्किन को लेकर हमेशा परेशान रहती है। खासकर तब, जब होली का फेस्टिवल हो।

अगर आप भी होली फेस्टिवल के दौरान अपने बच्चों की स्किन को प्रोटेक्ट करना चाहती है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप अपने बच्चों की स्किन को होली के केमिकल वाले कलर से बचा सकती हैं। आइए जानते हैं इन सभी टिप्स के बारे में।

होली पर बच्चों की स्किन की केयर कैसे करें

ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताया कि बाजार में मिलने वाले होली के रंग छोटे बच्चों की त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं, खासकर इन कलर की वजह से कुछ बच्चों की स्किन रिएक्शन होने की भी संभावना रहती है। ऐसे में आप जब भी अपने बच्चों को होली खेलने भेजे, तो सबसे पहले ऑर्गेनिक या हर्बल होली के रंग का ही इस्तेमाल करने को कहें।

INS  - 2026-02-27T232928.381

बादाम तेल या नारियल के तेल का करें इस्तेमाल 

इसके अलावा बच्चों को होली खेलने के लिए भेजने से पहले उनके पूरे शरीर पर बादाम तेल या नारियल का तेल से अच्छी तरह मसाज कर दें। आप बच्चों के चेहरे पर भी तेल लगा सकती हैं, तेल लगाने से रंग सीधा त्वचा पर असर नहीं करता है।

बच्चों को फुल स्लीव्स के कपड़े पहनाएं

पूरे शरीर पर तेल लगाने के बाद आप अपने बच्चों को फुल स्लीव्स के कपड़े पहनाएं नीचे फुल लेंथ वाली पेंट पहनाएं। ऐसा करने से बच्चे का तन ढाका रहेगा और वह अपनी स्किन को भी प्रोटेक्ट कर पाएगा। फुल कपड़े पहनने के अलावा आप चाहे तो बच्चे को चेहरे पर मास्क लगाकर भी भेज सकती है।

सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल

इसके अलावा आप जब भी बच्चों को होली खेलने के लिए भेजे तो बच्चों के चेहरे पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल भी कर सकती है। सनस्क्रीन भी स्किन को प्रोटेक्ट रखने में मदद करेगा साथ ही त्वचा को कलर के रिएक्शन से बचाने में भी बहुत मददगार हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Holi Special White Short Kurti: होली के खास मौके पर शामिल करें लेटेस्ट व्हाइट शार्ट कुर्ती, देखें नए डिजाइंस

चश्मा लगाकर खेले होली

इन सभी टिप्स के अलावा आप अपने बच्चों को चश्मा लगाकर भी होली खेलने के लिए प्रेरित कर सकती हैं। अगर आपका बच्चा चश्मा लगाकर होली खेलता है, तो इससे आंखें भी प्रोटेक्ट रहेगी और कलर की वजह से आंखों को कोई नुकसान भी नहीं होगा।

hl

डर्मेटोलॉजिस्ट की लें राय 

ध्यान रहे बच्चों को होली खेलने के लिए भेजते वक्त उनसे कहे कि अगर किसी भी तरह की स्किन पर जलन या तकलीफ महसूस होती है, तो तुरंत घर जाकर इसकी सूचना दें। ऐसा होने पर आप डर्मेटोलॉजिस्ट या डॉक्टर की सलाह ले सकती है।

यह भी पढ़ें- Holi Hair Care: होली में बालों पर ब‍िल्‍कुल भी नहीं चढ़ेगा रंग, बस फॉलो करें ये कमाल की ट्र‍िक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।