herzindagi
image

Homemade Hair Oil: बालों को बनाना है घना और चमकदार? घर पर मिनटों में तैयार करें ये 'जादुई तेल'

Homemade Hair Oil: अगर आप भी अपने बालों को लंबा, घना और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर एक खास होममेड ऑयल तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इसे बनाने का सही और आसान तरीका।  
Editorial
Updated:- 2026-02-04, 19:35 IST

Homemade Hair Oil: बालों का झड़ना, डैंड्रफ होना अब एक आम समस्या बनते जा रहा हैं, जिसकी वजह से अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं। अगर आप भी अपने बालों को लंबा घना और खूबसूरत बनाना चाहती हैं और इसके लिए बाजार के कई महंगे प्रोडक्ट भी ट्राई कर चुकी हैं, तो अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे होममेड हेयर ऑयल के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप अपने बालों को खूबसूरत और मजबूत बना सकती हैं। आइए जानते हैं इस तेल के बारे में।

बालों के लिए स्पेशल हेयर ऑयल

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि बदलते मौसम की वजह से अधिकतर महिलाओं में बाल झड़ने और रूखेपन की समस्या देखी जाती है, जिसकी वजह से उनकी खूबसूरती पर भी असर दिखने लगता है। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक है और बालों से जुड़ी समस्याओं को कम करना चाहती हैं तो अब आप घर पर रहकर कम खर्चे में एक खास हेयर ऑयल तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

2 - 2026-02-04T182110.378

स्पेशल हेयर ऑयल बनाने के लिए सामग्री

स्पेशल हेयर ऑयल बनाने का तरीका

  • इस खास तेल को आप घर पर आसानी से तैयार कर सकती हैं।
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कांच की बॉटल में थोड़ी कलौंजी डाल दें।
  • अब एक कटोरी में बराबर मात्रा में आंवले का तेल, नीम का तेल और जैतून का तेल निकाल लें।
  • अब सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स कर आप इसे कांच की बॉटल में भर दें।

    यह भी पढ़ें- रूसी से छुटकारा पाने के लिए रोजाना रात में आजमाएं ये खास उपाय, एक्सपर्ट से जानें टिप्स

  • 1 - 2026-02-04T182106.576

  • कुछ घंटों तक इसे रखा रहने दें, उसके बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इस तेल को आप अपने बालों में कुछ घंटे तक लगाकर रखें।
  • इसके बाद माइल्ड शैम्पू से अपने बालों को धो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: शैम्पू में इस चीज को मिलाकर करें हेयर वॉश, बालों की बढ़ेगी खूबसूरती

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :   FREEPIK 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।