Wed Apr 1, 2026 | Updated 12:11 PM IST HZ Awards 2026
homemade hair growth oil by expert

Homemade Oil for Long Hair: बालों की लंबाई देखकर सभी रह जाएंगे दंग, घर पर बनाएं यह तेल

प्रदूषण और भागदौड़ के बीच बालों की समस्याओं के लिए एक प्राकृतिक और शक्तिशाली तेल का नुस्खा प्रस्तुत किया गया है। न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा द्वारा सुझाया गया यह जादुई तेल नारियल, कैस्टर, मेथी, कलौंजी, रोजमेरी और करी पत्ते से बनता है। यह बालों को जड़ों से पोषण देकर झड़ना रोकता है, उन्हें घना और चमकदार बनाता है। इसे घर पर आसानी से बनाकर 2-3 महीने तक उपयोग किया जा सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-02-15, 18:26 IST

आज के प्रदूषण और भागदौड़ भरी जिंदगी में बालों की समस्या आम बात हो गई है। बाजार में मिलने वाले महंगे हेयर ऑयल और सीरम केमिकल्‍स से भरे होते हैं, जो लंबे समय में बालों को और भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में नटी ओवर न्यूट्रिशन की न्यूट्रिशनिस्ट और वेट मैनेजमेंट एक्सपर्ट किरण कुकरेजा एक ऐसा नेचुरल और पावरफुल ऑयल लेकर आई हैं, जो आपके बालों की हर समस्या का रामबाण इलाज है। यह तेल न सिर्फ आपके बालों को जड़ों से पोषण देता है, बल्कि हेयर फॉल रोककर घना और चमकदार बनाने की शक्ति भी रखता है।

जादुई हेयर ऑयल 

इस तेल को तैयार करना बहुत ही आसान है और इसमें इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें आपकी रसोई में ही मिल जाएगी।

hair massage

जरूरी सामग्री

  • नारियल तेल- 200 मिली
  • कैस्टर ऑयल- 50 मिली
  • मेथी दाना- 3-4 बड़े चम्मच
  • कलौंजी- 2 बड़े चम्मच
  • सूखी रोजमेरी की पत्तियां- 2-3 बड़े चम्मच
  • ताजा करी पत्ता- 1 कप

बनाने का तरीका

  • एक पैन लें और इसमें सभी चीजों को एक साथ डालें।
  • अब इसे धीमी आंच पर लगभग 15 से 20 मिनट तक अच्छी तरह उबालें।
  • जब सभी जड़ी-बूटियों का सत्व तेल में मिल जाए, तब गैस बंद कर दें और इसे पूरी तरह ठंडा होने दें।
  • ठंडा होने के बाद तेल को छान लें और एक कांच के कंटेनर या बोतल में भरकर रख लें।
  • आप इस तेल को बनाकर 2 से 3 महीने तक आसानी से स्टोर और इस्तेमाल कर सकती हैं।

long hair

तेल में मौजूद चीजों के बालों के लिए फायदे

  • नारियल तेल बालों को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और प्रोटीन की कमी को रोककर टूटने से बचाता है।
  • कैस्टर ऑयल में रिकिनोलेइक एसिड होता है, जो स्कैल्प में ब्‍लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और नए बाल उगाने में ज्यादा मददगार है।
  • मेथी में निकोटिनिक एसिड और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो झड़ते बालों को रोकने और डैंड्रफ को दूर करने के लिए रामबाण है।
  • कलौंजी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाती है और जड़ों से काला व घना बनाती है।
  • सूखी रोजमेरी की पत्तियां तेल के उत्पादन को संतुलित करती है और बालों की लंबाई को तेजी से बढ़ाने के लिए जानी जाती है।
  • करी पत्ते में बीटा-कैरोटीन और अमीनो एसिड होते हैं, जो बालों के फॉलिकल्स को पोषण देकर पतला होने से रोकते हैं।

यह भी पढ़ें- Homemade Hair Oil: बालों को बनाना है घना और चमकदार? घर पर मिनटों में तैयार करें ये 'जादुई तेल'

यह भी पढ़ें- रूसी से छुटकारा पाने के लिए रोजाना रात में आजमाएं ये खास उपाय, एक्सपर्ट से जानें टिप्स

आप भी इस तेल को बनाकर बालों में लगाएं और लंबे-घने बाल पाएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock and Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
क्या यह तेल सभी प्रकार के बालों के लिए सुरक्षित है?
 यह पूरी तरह प्राकृतिक है और ड्राई, ऑयली या कॉम्बिनेशन स्कैल्प वाले सभी लोग इसका उपयोग कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्कैल्प बहुत ज्यादा संवेदनशील है, तो एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
क्या रोजमेरी की सूखी पत्तियों की जगह ताजी पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं?
बिल्कुल, यदि आपके पास ताजी रोजमेरी उपलब्ध है, तो आप उसका इस्तेमाल भी कर सकती हैं। बस ध्यान रखें कि पकाते समय उनका पानी पूरी तरह सूख जाए ताकि तेल खराब न हो।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।