
आजकल कम उम्र में ही बालों का सफेद होना कई महिलाओं के लिए चिंता का कारण बन गया है। बदलती लाइफस्टाइल, तनाव, गलत खानपान और प्रदूषण का असर सबसे पहले बालों पर दिखाई देता है। ऐसे में महिलाएं अक्सर केमिकल डाई और ट्रीटमेंट्स लेती हैं, जो कुछ समय के लिए तो असर दिखाते हैं, लेकिन लंबे समय में बालों को और नुकसान पहुंचा सकते हैं।
अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मुंबई की सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और Eatfit 24/7 की फाउंडर श्वेता शाह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में आसान, सुरक्षित और आयुर्वेदिक उपाय शेयर किया है। उन्होंने बताया कि अगर कम उम्र में ही बालों में सफेदी झलकने लगी है, तो प्रकृति की ताकत से इसे धीरे-धीरे संतुलित किया जा सकता है। इन चार आम लेकिन असरदार चीजों से बना हेयर पैक बालों की जड़ों को पोषण देकर उन्हें अंदर से मजबूत बना सकता है।
समय से पहले बालों का सफेद होना अक्सर शरीर में पोषण की कमी, तनाव, हार्मोनल बदलाव या ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से जुड़ा होता है। आयुर्वेद में कुछ ऐसी प्राकृतिक चीजें बताई गई हैं, जो बालों को अंदर से पोषण नेचुरल कलर को बनाए रख सकती हैं। यह हेयर पैक चार प्राकृतिक और पोषक तत्वों से भरपूर चीजों से तैयार किया जाता है।

इस हेयर पैक को हफ्ते में दो बार कम से कम 3 महीने तक लगातार इस्तेमाल करें।
ये सभी चीजें बालों की जड़ों को पोषण देने, स्कैल्प को मजबूत बनाने और प्राकृतिक रूप से बालों के कलर को बनाए रखने में मदद करती हैं।
यह भी पढ़ें- 1 घंटे में सफेद बाल हो सकते हैं काले, आजमाएं दादी-नानी की Natural Dye
यह भी पढ़ें- White Hair: समय से पहले सफेद हो रहे हैं बाल? बालों की जड़ों में लगाएं यह खास पेस्ट, हेयरफॉल भी होगा कम
ये सभी नेचुरल चीजें मिलकर बालों को अंदर से पोषण देती हैं। हालांकि यह कोई रातों-रात असर दिखाने वाला उपाय नहीं है, लेकिन धैर्य और नियमितता के साथ आपको धीरे-धीरे फर्क महसूस होने लगेगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि प्राकृतिक उपायों में समय लगता है, लेकिन इनके रिजल्ट लंबे समय तक टिकाऊ और सुरक्षित हो सकते हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।