herzindagi
Glow Drink

Valentine's Day पर चमकेगा चेहरा, आज से ही पीना शुरू करें ये ड्रिंक, पार्लर जाने की छुट्टी

वैलेंटाइन डे पर प्राकृतिक निखार पाने के लिए एक स्‍पेशल मॉर्निंग ग्लो ड्रिंक पिएं। यह ड्रिंक चिया सीड्स, किशमिश, केसर और नींबू के गुणों से भरपूर है, जो त्वचा को अंदर से पोषण देकर शाइनी बनाता है। न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा का यह जादुई ड्रिंक शरीर को डिटॉक्स करके गुलाबी निखार देती है, जिससे बिना मेकअप के भी चेहरा दमक उठेगा।
Editorial
Updated:- 2026-02-08, 11:30 IST

वैलेंटाइन डे यानी प्‍यार का दिन। इस स्‍पेशल मौके पर हर लड़की चाहती है कि उसकी त्‍वचा बिना किसी भारी मेकअप के कुदरती दमके। इसके लिए हम फेशियल और क्रीम जैसे महंगे प्रोडक्‍ट्स पर पैसा खर्चा करते हैं, लेकिन क्‍या आप जानती हैं कि असली और लंबे समय तक रहने वाला निखार हमेशा अंदरूनी पोषण से आता है। अगर आप चाहती हैं कि 14 फरवरी की डेट नाइट पर आपका चेहरा शीशे की तरह चमके, तो आज से ही अपने दिन की शुरुआत एक स्‍पेशल मॉर्निंग ग्लो ड्रिंक से करें। यह जादुई ड्रिंक आपके शरीर को डिटॉक्स करता है और गुलाबी निखार देता है जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। इसे बनाने के तरीके और फायदों के बारे में हमें नटी ओवर न्‍यूट्रिशन की न्‍यूट्रिशनिस्‍ट और वेट मैनेजमेंट एक्‍सपर्ट किरण कुकरेजा बता रही हैं।

वैलेंटाइन स्पेशल- मॉर्निंग ग्लो ड्रिंक

इस ड्रिंक को बनाना बेहद आसान है और इसके रिजल्‍ट अद्भुत हैं।

सामग्री

  • चिया सीड्स- 1 चम्मच (रात भर भीगे हुए)
  • किशमिश- 10-12 किशमिश 
  • केसर- 5-6 धागे 
  • नींबू का रस- आधा नींबू
  • गुनगुना पानी- एक गिलास

healthy drink for glowing skin

विधि

  • इस ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले आधे गिलास पानी में किशमिश और केसर को रातभर भिगोकर रखें।
  • रातभर भीगी हुई किशमिश और केसर के पानी को एक गिलास में लें।
  • इसमें भीगे हुए चिया सीड्स और गुनगुना पानी मिलाएं।
  • लास्‍ट में आधा नींबू निचोड़ें और अच्छी तरह मिक्स करें।
  • इसे रोजाना सुबह खाली पेट पिएं।

त्वचा के लिए इन चीजों के जादुई फायदे

क्‍या आप जानती हैं कि ये सारी चीजें सेहत ही नहीं, बल्कि आपकी त्‍वचा को भी ग्‍लोइंग बनाती हैं? ये सभी चीजें नेचुरल पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, जो त्वचा को अंदर से हेल्दी बनाती हैं। खास बात यह है कि जब इन सभी को एक साथ लिया जाए, तब इनके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं और स्किन में नेचुरल ग्लो साफ नजर आने लगता है।

यह भी पढ़ें- मंहगी क्रीम और ट्रीटमेंट से नहीं, इस देसी पानी से मिलेगी Glass Skin, रोजाना सोने से पहले पिएं और देखें कमाल

चिया सीड्स

ये ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो त्वचा की सूजन को कम करते हैं। ये फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। नियमित सेवन से स्किन हाइड्रेटेड रहती है, झुर्रियां देर से आती हैं और त्वचा में स्मूदनेस बनी रहती है।

kishmis

किशमिश

किशमिश शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करती है और ब्‍लड को साफ करती है। जब ब्लड क्लीन होता है, तब इसका सीधा असर चेहरे पर दिखता है। इससे कील-मुंहासे, पिंपल्स और डार्क स्पॉट्स कम होते हैं और त्वचा नेचुरली क्लियर व ब्राइट दिखाई देने लगती है।

केसर

केसर को सदियों से खूबसूरती बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को डिटॉक्स करते हैं और डलनेस को दूर करते हैं। केसर त्वचा की रंगत को निखारता है, झाइयों को कम करता है और चेहरे पर नेचुरल ग्‍लो लाता है।

यह भी पढ़ें- जल्द बनने जा रही हैं दुल्हन तो आज से ही डाइट में शामिल करें यह जूस, चेहरे के नूर पर टिक जाएंगी पिया की नजरें

नींबू

विटामिन-C का पावरहाउस नींबू कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जिससे त्वचा टाइट, इलास्टिक और जवां बनी रहती है। यह स्किन टोन को इवन करने, दाग-धब्बों को हल्का करने और फाइन लाइन्स को कम करने में भी मदद करता है।

इन सभी चीजों को अपनी डाइट में सही तरीके से शामिल करने से त्वचा अंदर से पोषित होती है और बिना किसी महंगे प्रोडक्ट के आपको हेल्दी, क्लियर और ग्लोइंग स्किन मिल सकती है।

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।