Sat Feb 14, 2026 | Updated 03:54 AM IST
herzindagi
Valentine Day Quotes & Wishes 2026

Valentine Day Quotes & Wishes 2026: पार्टनर को भेजें ये प्यार भरे मैसेजेस और विशेज, खिल उठेगा उनका चेहरा

Valentine Day Quotes & Wishes 2026: वैलेंटाइन डे कपल्‍स के ल‍िए बहुत ही खास हाेता है। इस दिन वो एक दूसरे से अपने द‍िल की बातें कहते हैं और कई तरह की प्लान‍िंग करते हैं। अगर आप अपने पार्टनर को और भी स्‍पेशल फील कराना चाहती हैं, तो हम आपके ल‍िए कुछ शानदार कोट्स और वि‍शेज लेकर आए हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-14, 02:49 IST

Valentine Day Quotes & Wishes 2026: फरवरी का महीना प्‍यार करने वालों के ल‍िए बहुत खास होता है। 7 फरवरी से 14 फरवरी तक Valentine Week मनाया जाता है। इसमें सबसे खास Valentine Day 2026 ही होता है। इस द‍िन लोग अपने पार्टनर के साथ जश्न मनाते हैं। एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं। साथ ही अलग-अलग तरीके से अपने प्यार का इजहार करते हैं।

अगर आप भी अपने बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड, पति या पत्नी को स्‍पेशल तरीके से वैलेंटाइन डे व‍िश करना चाहती हैं, तो हम आपके ल‍िए कुछ खास संदेश लेकर आए हैं जिन्हें आप भेज सकती हैं। यकीन मानि‍ए ये आपके पार्टनर के द‍िल को छू जाएगा और वाे बहुत खुश हो जाएंगे। आइए जानते हैं-

वैलेंटाइन डे विशेज इन हिंदी (Valentine Day Wishes 2026)

1- अच्छा लगता हैं तेरा नाम,
मेरे नाम के साथ,
जैसे कोई खूबसूरत सुबह जुड़ी हो,
किसी हसीन शाम के साथ।
Happy Valentine's Day 2026

Valentines Day wishes 2026 (4)

2- वो प्यारी सी हंसी वो उसका खिलखिलाना,
बड़ी मासूमियत से यूं नजरें मिलाना,
जो देखूं मैं उसको, तो उसका शरमाना,
मेरे दिल में हजारों उमंगें जगाना।
Happy Valentine's Day 2026

3- प्यार की कोई हद नहीं होती,
दिल की कोई जुबां नहीं होती,
चाहते तो हजारों मिल जाते,
पर तुम्‍हारी जैसी उनमें बात न होती।
Happy Valentine's Day 2026

वैलेंटाइन डे कोट्स इन हिंदी (Valentine Day Quotes 2026)

4- चाहे दूर रहो, पर दिल के करीब लगते हो,
बिन कहे ही मेरे दिल की हर बात समझते हो,
तुमसे प्यार हर दिन और बढ़ता जाता है,
तुम ही मेरी खुशी, मेरी सारी कायनात लगते हो।
Happy Valentine's Day 2026

5- दिल की बातें बयां करना मुश्किल है,
वैलेंटाइन डे पर कर रहा हूं इजहार ए मुहब्बत।
Happy Valentine's Day 2026

Valentines Day wishes 2026 (6)

6- आंखों की गहराई को समझ नहीं सकते
होंठों से कुछ कह नहीं सकते
कैसे बयां करें हम आपको हाल इस दिल का
तुम्हीं हो जिसके बगैर हम रह नहीं सकते।
Happy Valentine's Day 2026

7- तेरी हंसी से रोशन मेरी हर शाम हो,
तेरी बाहों में सुकून भरी मेरी हर रात हो,
तेरे बिना अधूरा सा लगता है ये दिल,
तू रहे पास, बस इतना ही हर बात हो।
Happy Valentine's Day 2026

वैलेंटाइन डे विशेज फॉर गर्लफ्रेंड (Valentine Day Wishes for Girlfriend)

8- तेरी आंखों में जो प्यार का समुंदर है,
वो मेरी दुनिया का सबसे बड़ा मंजर है,
रहूं तेरा, तू रहे मेरी हर एक सांस में,
तेरे बिना जीना अब बेअसर है।
Happy Valentine's Day 2026

9- अरमान कितने भी हो, आरजू तुम ही हो
गुस्सा कितना भी हो, प्यार तुम ही हो,
ख्वाब कोई भी हो, उस में तुम ही हो।
Happy Valentine Day 2026

10- बहुत छोटी-सी लिस्ट है मेरी ख्‍वाह‍िशों की
पहली ख्‍वाह‍िश भी तुम
और आखिरी भी तुम।
Happy Valentine's Day Love

Valentines Day wishes 2026 (2)

11- दिल से दिल तक,
तेरे इश्क में हूं बसा,
वैलेंटाइन डे के इस मौसम में,
तेरा ही साथ चाहिए कसा।
Happy Valentine Day 2026

12- कागज भी हमारे पास है,
कलम भी हमारे पास है,
लिखूं तो क्या लिखूं जनाब,
ये दिल तो आपके पास है।
Happy Valentine Day 2026

वैलेंटाइन डे कोट्स फॉर बॉयफ्रेंड (Valentine Day Wishes for Boyfriend)

13- तेरी मुस्कान मेरी सबसे प्यारी दौलत है,
तेरी बाहों की गर्मी सबसे बड़ी हिम्मत है,
तेरे बिना अधूरी है मेरी जिंदगी,
तू ही मेरा इश्क, तू ही मेरी इबादत है।
Happy Valentine Day 2026

Valentines Day wishes 2026 (5)

14- कितना प्यार है इस दिल में तेरे लिए
अगर बयां कर दिया तो तू नहीं
ये दुनिया मेरी दीवानी हो जाएगी।
Happy Valentine’s Day 2026

15- करनी है खुदा से एक गुजारिश,
तेरे प्यार के सिवा कोई बंदगी ना मिले,
हर जनम में साथी हो तुम जैसा,
या फिर कभी जिंदगी ही ना मिले।
Happy Valentine’s Day 2026

16- मेरे चेहरे की हंसी हो तुम,
मेरे दिल की हर खुशी हो तुम,
मेरे होठों की मुस्कान हो तुम,
धड़कता है मेरा ये दिल जिसके लिए
वो मेरी जान हो तुम।
Happy Valentine’s Day 2026

17- चांद भी शर्मा जाए तेरी इस अदा पर,
मेरी दुनिया ठहर जाए तेरी हर एक सदा पर।
तू मिले तो हर ख्वाब मुकम्मल लगे,
तू न हो तो हर खुशी अधूरी लगे।
Happy Valentine’s Day 2026

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/AI Generated

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।