
Happy Rose Day 2026: जिनके लिए दिल में भरा है बेपनाह प्यार, देकर उन्हें खूबसूरत गुलाब, करें उनसे प्यार का इजहार।
फरवरी यानी प्यार का महीना क्योंकि इस महीने में आता है प्यार के रंगों में रंगा खूबसूरत हफ्ता यानी वैलेंटाइन वीक, जिसकी शुरुआत आज से हो चुकी है। आज रोज डे है और इसी से वैलेंटाइन वीक शुरू होता है। इसके बाद प्रपोज डे, प्रॉमिस डे और हग डे समेत कई ऐसे दिन आते हैं, जो रिश्ते को गहरा करने में मदद कर सकते हैं। यूं तो रिश्ते को मजबूत करने के लिए रोजाना उसे प्यार, भरोसे, वादों और कोशिशों से संवारना जरूरी है, लेकिन बेशक ऐसे खास दिनों में आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवाने और अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए कुछ खास कोशिशें जरूर करनी चाहिए। अगर आप रोज डे पर अपने पार्टनर को विश करना चाहते हैं, उन्हें अपने दिल का हाल बताना चाहते हैं, तो उन्हें ये मैसेजेस भेजिए।

1.ये फूल आपको अपना बनाने के लिए,
ये फूल आपके दिल को महकाने के लिए
यूं तो बहुत फूल हैं दुनिया में,
ये गुलाब आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए
हैप्पी रोज डे 2026
2. तुम्हारे चेहरे की मुस्कान के आगे फीका है गुलाब,
फिर भी तुम्हें भेज रहा हूं गुलाब
इसे फूल नहीं समझना मेरा दिल,
बताना क्या है ये तुम्हारे काबिल
हैप्पी रोज डे 2026

3. मेरे जिंदगी का हर पल तुम्हारे नाम है,
इस फूल के जरिए तुम्हें भेजा ये पैगाम है।
गुलाब की खुशबू से महके जिंदगी तुम्हारी,
होंठों पर मेरे यही दुआ सुबह-शाम है।
हैप्पी रोज डे
4. तुम गुलाब नहीं, तुम तो पूरा गुलशन हो
तुम मेरे दिल की सबसे हसीन धड़कन हो,
इस रोज डे पर बस यही है कहना,
तुम मेरी जिंदगी में हमेशा रहना
हैप्पी रोज डे
5. गुलाब तो बस एक है बहाना,
हकीकत में आपका दिल है चुराना।
वैलेंटाइन वीक की हो चुकी है शुरुआत,
बस तुम रहना पूरी जिंदगी मेरे साथ।
हैप्पी रोज डे
6. गुलाब के बहाने दिल चुराने का है इरादा,
जिंदगी भर साथ निभाने का है वादा।
तुम्हें छोड़कर जाऊंगा नहीं मैं कभी,
फूल सी महक सा सच्चा है मेरा वादा।
हैप्पी रोज डे
7. फूल खिलते रहें आपकी जिंदगी की राहों में,
हंसी चमकती रहे आपकी खूबसूरत निगाहों में,
भेजा है गुलाब, बताया है हाल-ए-दिल
इंतजार है आपका मेरी बाहों में
हैप्पी रोज डे
8. रोज डे का था मुझे कबसे इंतजार,
आखिर बताना था तुम्हें अपना प्यार।
तुम मेरे हो मुझे ये हकने का हक चाहिए,
तुम्हारा साथ मुझे हर वक्त चाहिए।
हैप्पी रोज डे

9. ये गुलाब बता रहा है तुम्हें मेरे दिल का हाल,
हर पल मेरे दिल में रहता है बस तुम्हारा ख्याल।
बनना चाहोगी क्या तुम मेरी हमसफर,
बेशक खूबसूरत बना दूंगा जिंदगी का ये सफर।
हैप्पी रोज डे

10. सुंदर सा ये गुलाब है तुम्हारे लिए,
मेरे दिल का हर ख्वाब है तुम्हारे लिए।
जो तुम आ जाओगी पास, तो बदल जाएगी ये जिंदगी
मेरी आंखों में इंतजार है तुम्हारे दिल
हैप्पी रोज डे 2026
11. गुलाब की खूबसूरती भी आप पर वार दूं,
अपने दिल का सारा प्यार आप पर वार दूं।
मिले जो मौका मुझे इस रोज डे पर,
तो अपनी पूरी जिंदगी आप पर हार दूं।
हैप्पी रोज डे
12. मेरे जिंदगी का हर पल तुम्हारे नाम है,
इस फूल के जरिए तुम्हें भेजा ये पैगाम है।
गुलाब की खुशबू से महके जिंदगी तुम्हारी,
होंठों पर मेरे यही दुआ सुबह-शाम है।
हैप्पी रोज डे
13. तुम्हारे साथ हर पल जीना है मुझे,
तुम ही हो वो गुलाब, जिससे खिलता है मेरा दिल।
रोज डे पर एक वादा है तुमसे,
हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगी, सच्चे प्यार के साथ।
14. दिल में है तुम्हारे लिए बेपनाह प्यार,
जिंदगी दे सकता हूं मैं तुम पर वार।
बन जाओ न मेरी बस एक बार,
ये लाल गुलाब करो न स्वीकार
हैप्पी रोज डे
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।