Fri Feb 13, 2026 | Updated 03:36 AM IST
herzindagi
kiss day quotes wishes

Kiss Day Quotes 2026: एक प्यारी सी किस रिश्ते को कर सकती है और मजबूत, इस किस डे अपने पार्टनर को भेजें ये दिल छू लेने वाले कोट्स और विशेज

Happy Kiss Day Quotes in Hindi: किस डे 2026 के लिए दिल छू लेने वाली शुभकामनाएं और कोट्स सर्च कर रही हैं तो ये लेख आपके लिए है। कैसे एक किस रिश्तों को मजबूत कर सकता है और प्यार को गहरा कर सकता है, जानते हैं यहां दी गई लाइनों के माध्यम से...
Editorial
Updated:- 2026-02-12, 23:07 IST

वैलेंटाइन वीक हर कपल के लिए बेहद हफ्ता होता है। इस हफ्ते में कई दिन मनाए जाते हैं- जैसे रोज डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, लेकिन इन सब में सबसे खास दिन वैलेंटाइन डे के अलावा किस डे होता है। जब कपल एक दूसरे की बाहों में खुद को छोड़ देते हैं और अपने प्यार का इजहार खुलकर करते हैं। ऐसे में यदि आप इस किस डे को खास बनाना चाहती हैं तो यहां दिए गए कुछ कोट्स आप अपने प्रेमी को भेज सकती हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किस डे के खास मौके पर आप अपने पार्टनर को कौन से कोट्स भेज सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...

किस डे विशेज (Kiss Day Wishes 2026)

लबों से लबों को बस छू जाने दो,
इश्क की आग में हमें जल जाने दो।
हकीकत में मिले हैं हम आज बरसों बाद,
इस हसीन लम्हे में हमें खो जाने दो।

तुम्हारी यादों का एक झोंका जब आता है,
मेरे दिल की हर धड़कन को महकाता है।
आज के दिन बस एक 'किस' चाहिए तुम्हारी,
जो हमारी रूह के फासलों को मिटाता है।

इसे भी पढ़ें - क्‍या आपको पता है‍ Kiss करने से दांतों पर क्‍या असर होता है?

बात दिल की है तो लबों को आने दो,
नाराजगी छोड़ो और करीब आने दो।
आज का दिन है बस तुम्हारे नाम ऐ सनम,
इस लम्हे को अब यादगार बन जाने दो।

kiss day quotes

मेरे प्यार का अफसाना भी है,
इसमें प्यार का खजाना भी है,
इसलिए चाहते हैं आपसे एक किस मांगना,
और आज तो मांगने का बहाना भी है।
Happy Kiss Day!

किस डे कोट्स (Kiss Day Quotes 2026)

एक चुंबन में वह जादू है जो शब्दों में नहीं होता,
यह वह एहसास है जो कभी पुराना नहीं होता।
जब मिलते हैं दो दिल एक पवित्र बंधन में,
तो खामोशी से बड़ा कोई अफसाना नहीं होता।

मोहब्बत का कोई रंग नहीं होता, फिर भी ये रंगीन है,
इश्क का कोई चेहरा नहीं होता, फिर भी ये हसीन है।
जब लब मिलते हैं मोहब्बत की गवाही देने को,
तो वो पल दुनिया में सबसे ज्यादा बेहतरीन है।

खामोश लबों पर भी एक इकरार होता है,
दबी सांसों में भी गहरा प्यार होता है।
एक प्यारा सा किस उस पल की गवाही देता है,
कि दिल को तुम्हारा कितना इंतजार होता है।

kiss day

लबों की छुअन रूह को छू जाती है,
तन्हाई में तेरी याद बहुत तड़पाती है।
किस डे पर बस यही दुआ है खुदा से,
तेरी मोहब्बत मेरे हर जख्म की दवा बन जाती है।

किस डे विशेज फॉर गर्लफ्रेंड (Kiss Day Wishes for Girlfriend)

तेरे माथे को चूमना मेरा सबसे प्यारा सुकून है,
तुझे हर पल चाहना ही मेरा जुनून है।
किस डे पर बस यही वादा करना चाहता हूँ,
तुझसे शुरू और तुझपे खत्म मेरा हर दिन-ओ-रैन है।

तेरी सादगी और तेरे लबों की मुस्कान,
ले जाती है अक्सर मेरी ये मासूम जान।
एक किस के साथ ये वादा है मेरा तुमसे,
तुम ही रहोगी हमेशा मेरी प्यारी सी मुस्कान।

जब भी करीब आता हूं दिल धड़कने लगता है,
तेरी सांसों की गर्मी से बदन महकने लगता है।
इस किस डे पर दे दो एक प्यार भरी सौगात,
कि फिर ये सारा जहां अपना सा लगने लगता है।

इसे भी पढ़ें - Kiss Day Date 2026: कब है किस डे? पार्टनर संग अपनी बॉन्डिंग को और भी ज्यादा मजबूत बनाने के लिए जानें इस दिन की खासियत

फूलों जैसा कोमल है तेरा ये हसीन चेहरा,
इस पर मेरी मोहब्बत का है पहरा।
चूम लूं आज तेरे इन गुलाबी लबों को,
ताकि हमारे प्यार का रंग हो जाए और गहरा।

किस डे कोट्स फॉर बॉयफ्रेंड (Kiss Day Wishes for Boyfriend)

नहीं चाहिए कोई और तोहफा तुम्हारी मोहब्बत के सिवा,
चाहती हूं बस तुम्हें और कुछ नहीं इसके सिवा।
किस डे पर बस अपनी बाहों में भर लो मुझे,
कि मेरी हर बीमारी की तुम ही बन जाओ दवा। 
Happy Kiss Day

तुम्हारी एक किस से मेरी शाम संवर जाती है,
मेरी सूनी जिंदगी खुशियों से भर जाती है।
तुम करीब आते हो तो लगता है मिल गया खुदा,
मेरी रूह तुम्हारे साये में निखर जाती है। 
Happy Kiss Day 2026!

डांटते हो मुझे फिर भी प्यार झलकता है,
तुम्हारे सीने से लगकर मेरा दिल धड़कता है।
किस डे पर बस अपना हक जता दो मुझ पर,
मेरा हर लम्हा बस तुम्हारे लिए तरसता है। 
Happy Kiss Day!

kiss day (2)

तुम्हारी छुअन से मेरा वजूद बदल जाता है,
ठहरा हुआ लम्हा भी खुशी से मचल जाता है।
आज थाम लो मेरा हाथ और चूम लो मेरा माथा,
तेरी पनाहों में आकर मेरा हर डर निकल जाता है।
Happy Kiss Day!

इसे भी पढ़ें - Valentine's Day 2026: प्यार का पूरा हफ्ता रहा शानदार, कल है वेलेंटाइन डे...रोमांस में चार-चांद लगाने के लिए पार्टनर को भेजें ये स्पेशल विशेज

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।