
Valentine's Day 2026: वैलेंटाइन डे वीक का इंतजार कपल्स फरवरी महीने के आते ही शुरू कर देते हैं। इस हफ्ते में आने वाले हर एक दिन का खास महत्व होता है। कपल्स हर दिन अपने पार्टनर को उससे जुड़े गिफ्ट्स देकर उन्हें स्पेशल फील करवाते हैं। 7 फरवरी से शुरू होने वाले यह वीक 14 फरवरी तक मनाया जाता है। पहले दिन रोज डे और दूसरे दिन प्रपोज डे इसी तरह 13 फरवरी को किस डे आता है। अगर आप कपल तो आपको यह जानना जरूरी है कि किस डे मनाने के पीछे वजह क्या है। इस लेख में जानिए-
साल 2026 में किस डे 13 फरवरी, शुक्रवार को मनाया जा रहा है। वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले आने वाला यह दिन रिश्तो में गहराई, विश्वास और स्नेह को दर्शाता है। एक छोटी सी किस न केवल पार्टनर के प्रति आपके प्यार को बयां करती है बल्कि यह आपके रिश्ते की मजबूती और आपसी समझ का प्रतीक भी मानी जाती है।

किस डे मनाने के पीछे कोई खास इतिहास नहीं बल्कि भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक कारण हैं, जो इसे दिन को खास बनाता है। अक्सर हम अपने पार्टनर से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन उसे शब्दों में कह पाना मुश्किल होता है।
ऐसे में किस एक ऐसी भाषा है जो दुनिया के हर कोने में समझी जाती है। यह पार्टनर को यह बताने का तरीका है कि तुम मेरे लिए बहुत खास हो। साथ ही यह भरोसे और बॉन्डिंग को मजबूत करना होता है।
कई बार छोटी-मोटी लड़ाइयों के बाद शब्दों से माफी मांगना कठिन होता है। ऐसे में माथे पर किस करना पुरानी कड़वाहट को भुलाकर नई शुरुआत करने का संकेत माना जाता है।
साइंफिकटिली ऐसा माना जाता है कि जब हम अपने पार्टनर को किस करते हैं, तो दिमाग में ऑक्सीटोसिन (लव हार्मोन) रिलीज होता है। इससे स्ट्रेस कम होता है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

यदि आप अपने पार्टनर को यह बताना चाहते हैं कि आप उनकी बहुत फिक्र करते हैं, तो उनके माथे को चूमना सबसे बेहतरीन तरीका है। यह सुरक्षा और प्यार का सबसे शुद्ध रूप माना जाता है।
किस करने से पहले उनसे प्यारी बातें करें या पुरानी यादें ताजा करें। इससे एक भावनात्मक माहौल बनता है जो आप दोनों को करीब लाता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।