
Propose Day Date 2026: फरवरी का महीना शुरू होते ही कपल्स वैलेंटाइन डे का इंतजार करने लगते हैं और भला करें भी क्यों न इस सप्ताह को प्यार का सप्ताह कहा जाता है। यह दिन उन लोगों के लिए एक सुनहरा मौका होता है जो लंबे समय से किसी को पसंद तो करते हैं, लेकिन अपने दिल की बात कहने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। यह वीक केवल नए रिश्तों के लिए ही नहीं बल्कि जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए भी यह अपने पार्टनर को खास महसूस कराने का है।
2 दिन बाद वैलेंटाइन डे का पहला दिन यानी रोज डे और दूसरा दिन प्रपोज डे। अगर आप किसी को पसंद करते हैं या फिर एक बार फिर से अपने पार्टनर के प्यार का इजहार करने जा रही हैं, तो यह जरूर जान लें कि यह दिन क्यों मनाया जाता है?

Propose Day 8 फरवरी को मनाया जाएगा। यह दिन उन लोगों के लिए एक सुनहरा मौका होता है जो लंबे समय से किसी को पसंद तो करते हैं, लेकिन अपने दिल की बात कहने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए भी यह दिन अपने पार्टनर को यह एहसास दिलाने का है कि वे आज भी उनके लिए कितने खास हैं। अपनी फीलिंग्स शेयर करने से पहले इस दिन की गहराई और इसे सेलिब्रेट करने की वजह जानना बेहद जरूरी है।

वैलेंटाइन डे वीक को मनाने को लेकर इतिहासकारों का मानना है कि प्रपोज डे और वैलेंटाइन वीक मध्यकालीन यूरोप से जुड़ा है। उस दौर में, शूरवीर और राजकुमार अक्सर अपनी भावनाओं का इजहार करने के लिए इस समय का चुनाव करते थे। धीरे-धीरे, 14वीं और 15वीं शताब्दी तक आते-आते, फरवरी के महीने को प्यार और रिश्ते की शुरुआत के लिए समर्पित माना जाने लगा।
एक फेमस थ्योरी यह भी है कि साल 1477 में लॉर्ड मैक्सिमिलियन (Lord Maximilian) ने ऑस्ट्रिया की मैरी को सबके सामने प्रपोज किया था और उन्हें एक अंगूठी भेंट की थी। इसे इतिहास के सबसे चर्चित प्रपोजल्स में से एक माना जाता है। इसके बाद से ही वैलेंटाइन वीक के दौरान एक विशेष दिन को प्रपोज करने के लिए तय करने का रिवाज शुरू हुआ।

प्रपोज डे को यादगार बनाने के लिए आप कुछ क्रिएटिव तरीके अपना सकते हैं। आप एक छोटा सा वीडियो बना सकते हैं जिसमें आपकी अब तक की यादें हों, या फिर उनके लिए उनका पसंदीदा गाना गा सकते हैं। सबसे जरूरी है आपकी आंखों में सच्चाई और आपकी बातों में वजन। जब आप दिल से कुछ कहते हैं, तो वह सीधा सामने वाले के दिल तक पहुचता है।
| Rose Day Kab Hai | Teddy Day Kab Hai | Kiss Day Kab Hai |
| Propose Day Kab hai | Promise Day Kab Hai | Valentine Day Kab Hai |
| Chocolate Day Kab Hai | Hug Day Kab Hai | Valentine Week List |
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।