Tue Mar 24, 2026 | Updated 08:57 PM IST HZ Awards 2026
Valentine day 2026 date

Valentine Week 2026: 7 दिन 7 एहसास, आज है Valentine Day; पूरी लिस्ट यहां देखें

Valentine Week List 2026: फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है और इस खास महीने में प्यार और पार्टनर के साथ अपने रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए एक पूरा हफ्ता आता है, जिसे हम वैलेंटाइन वीक कहते हैं। रोज डे के साथ इस हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है और आज वैलेंटाइन डे है। चलिए आपको बताते हैं कि रोज डे से लेकर वैलेंटाइन डे तक, प्यार के इस सप्ताह में कौन-सा दिन कब आता है?
Editorial
Updated:- 2026-02-14, 19:02 IST

फरवरी आते ही मौसम मानों थोड़ा ज्यादा खुशनुमा हो जाता है, क्योंकि हवाओं में प्यार घुलने लगता है। यूं ही थोड़े फरवरी को प्यार का महीना कहते हैं। इस महीने में वैलेंटाइन वीक आता है और ये पूरा हफ्ता प्यार के खूबसूरत एहसास से जुड़े अलग-अलग रंगों को सेलिब्रेट करता है। असल में ये पूरा हफ्ता प्यार जताने और अपनों को स्पेशल फील करवाने के लिए ही होता है। इस खास हफ्ते में न केवल प्यार का इजहार किया जाता है, बल्कि अलग-अलग दिनों के हिसाब से तोहफे भी दिए जाते हैं। अपने पार्टनर, दोस्त या जिनसे भी आप प्यार करती हैं, उन्हें खास महसूस करवाने किए इस हफ्ते से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे से हो चुकी है। कल किस डे था और आज 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे पर ये हफ्ता खत्म हो जाएगा। गूगल ट्रेंड्स में भी वैलेंटाइन डे का असर साफ दिख रहा है। लोग जमकर इस वीक से जुड़े दिनों के बारे में सर्च कर रहे हैं और वैलेंटाइन वीक ट्रेंड कर रहा है। चलिए आप भी वैलेंटाइन वीक के कैलेंडर, खास दिन और तारीख पर नजर डाल लीजिए।

वैलेंटाइन वीक 2026 लिस्ट (Valentine’s Week 2026 Complete List)

velentine day calender

वैलेंटाइन डे कब है? (Valentine Day)

वैलेंटाइन डे के साथ वैलेंटाइन वीक खत्म होता है। इस खास दिन पर आप पार्टनर से अपने प्यार का इजहार जरूर कीजिए, बताइए उन्हें कि वो आपके लिए कितना मायने रखते हैं और उनके बिना आपकी जिंदगी कैसे अधूरी है। बेशक प्यार दिखाने या जताने के लिए एक दिन काफी नहीं है, लेकिन रिश्ते को मजबूत करने के लिए इन खास दिनों को सेलिब्रेट करना भी जरूरी है।

 

 

किस डे कब है? (Kiss Day)

Kiss Day Image

किस डे यानी वो खास दिन, जब प्यार और भरोसा गहराई तक पहुंच चुका है, आप अपने प्यार को और अपने रिश्ते को दिल से निभाते हुए पार्टनर के बेहद करीब हैं। ऐसे में इस खास दिन आप पार्टनर को किस कर सकते हैं।

हग डे कब है? (Hug Day)

अपने पार्टनर के गले लगकर कुछ देर के लिए दुनिया भूल जाने का एहसास ही अलग होता है और शायद उनसे लफ्जों में बयां नहीं किया जा सकता है। ऐसे में इस खास दिन अपने पार्टनर को एक जादू की झप्पी देना तो बनता है। कई बार कुछ बातें हम  कह नहीं पाते हैं, लेकिन जब पार्टनर को गले लगाकर आप उन्हें अपने दिल की बात कहेंगे, तो यकीनन वो लम्हा खास बन जाएगा।

प्रॉमिस डे कब है? (Promise Day)

promise day wishes

जब बात प्यार की है, तो वादें भी तो बहुत जरूरी है। प्यार में जिंदगी भर साथ निभाने और हर मु्श्किल वक्त में हाथ थामने के वादे किए जाते हैं। ये खास दिन वादों के नाम है। आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए पार्टनर से दिल खोलकर प्यार करें और हर एक वादे पर खरा उतरने की कोशिश करें। रिश्तों में वादों की बहुत अहमियत होती है और वादें सिर्फ किए नहीं जाते, बल्कि दिल से निभाए जाते हैं, तभी रिश्ता मजबूत और गहरा होता है।

टेडी डे कब है? (Teddy Day)

happy teddy day 2026

आज 10 फरवरी यानी टेडी डे है। वैलेंटाइन वीक में टेडी डे की खास अहमियत होती है। इस खास दिन पर आप अपने दोस्त, पार्टनर और जिन्हें आप प्यार करते हैं, उन्हें टेडी गिफ्ट कर सकते हैं। टेडी, प्यार जताने और अपनी फीलिंग्स जाहिर करने का एक बेहतरीन तरीका है। मार्केट में आपको कई तरह के क्यूट और प्यारे टेडी मिल जाएंगे, इन्हें आप इस साल अपने पार्टनर को जरूर गिफ्ट करें।

चॉकलेट डे कब है? (Chocolate Day)

valentine week 2026 full calendar with dates and day names

आज यानी 9 फरवरी को चॉकलेट डे है। प्यार के खूबसूरत रिश्ते में मिठास घोलने का काम चॉकलेट बखूबी कर सकती है। आज के खास दिन पर अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताएं, उन्हें अच्छी सी चॉकलेट गिफ्ट करें और अपने रिश्ते को मजबूत बनाने की कोशिश करें। असल में ये खास दिन सिर्फ चॉकलेट गिफ्ट करने का नहीं है, बल्कि अपने प्यार के साथ कुछ अच्छी, खूबसूरत और मीठी यादें बनाने का है।

Valentine Week Day Date

रोज डे (Rose Day)

7 फरवरी, 2026
प्रपोज डे (Propose Day) 8 फरवरी, 2026
चॉकलेट डे (Chocolate Day) 9 फरवरी, 2026
टेडी डे (Teddy Day) 10 फरवरी, 2026
प्रॉमिस डे (Promise Day) 11 फरवरी, 2026
हग डे (Hug Day) 12 फरवरी, 2026
किस डे (Kiss Day) 13 फरवरी, 2026
वैलेंटाइन डे (Valentine Day) 14 फरवरी, 2026

प्रपोज डे कब है? (Propose Day)

happy propose day

जब दिल में किसी के लिए फीलिंग्स आती हैं, प्यार का एहसास मन में अपनी जगह बनाने लगता है, तो सबसे पहले मन में ये डर और ख्याल आता है कि आखिर कैसे अपने प्यार का इजहार किया जाए, आखिर कैसे उस शख्स को अपने दिल की बात बताई जाए, आखिर कैसे उन्हें ये कहा जाए कि उनसे कितना प्यार करते हैं, अगर आपके मन में भी किसी के लिए फीलिंग्स हैं, तो उन्हें अपने दिल का हाल बताने के लिए आज से बेहतर कोई दिन नहीं हो सकता है। आज यानी 8 फरवरी को प्रपोज डे है और इस दिन आप जिससे अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं, बेशक कर सकते हैं। अगर आप पहले से किसी रिश्ते में हैं, अपने पार्टनर के साथ हैं, तो आज उन्हें खास महसूस जरूर करवाएं।

रोज डे कब है? (Rose Day)

happy rose day wishes hindi

आज 7 फरवरी, रोज डे के साथ वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। प्यार के रंगों में रंगे इन खास दिनों का आज पहला दिन है। आज आप अपने पार्टनर को गुलाब देकर अपनी फीलिंग्स का इजहार कर सकते हैं। गुलाब के जरिए न केवल अपने दिल के एहसास का इजहार किया जा सकता है, बल्कि ये आपके रिश्ते में गहराई और खुशबू भरते हैं। अगर आपके दिल में किसी खास के लिए प्यार है और आप पहला कदम लेना चाहते हैं, तो आज से बेहतर दिन नहीं हो सकता है।

गूगल ट्रेंड्स में भी है वैलेंटाइन वीक

Valentine Day


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।