herzindagi
hug day

Hug Day Date 2026: इस बार शब्दों से नहीं, एक दूसरे की धड़कनों से बयां करें हाल-ए-दिल; जानें क्यों मनाया जाता है हग डे?

Hug Day Kab Hai 2026: वेलेंटाइन वीक में 12 फरवरी को हग डे मनाया जाता है, जो प्यार और भावनाओं को व्यक्त करने का एक अनूठा तरीका है। यह दिन सिर्फ एक छोटा सा समारोह नहीं, बल्कि विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है। 
Editorial
Updated:- 2026-02-06, 17:56 IST

वेलेंटाइन वीक का हर दिन प्यार के अलग-अलग रंगों को झलकाता है, लेकिन 12 फरवरी का दिन, जिसे हग डे भी कहते हैं, सबसे अहम मानते हैं। इस दिन प्यार में डूबे कपल्स एक-दूसरे को गले लगाकर अपनी फीलिंग्स का इजहार करते हैं। कहते हैं कि कभी-कभी जो बात हजार शब्द नहीं कह पाते, वही बात एक जादू की झप्पी बड़ी आसानी से कह देती है। ऐसे में ये जानना तो बनकता है कि आखिर क्यों मनाते हैं और इसके पीछे क्या कहानी छिपी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि हग डे पर क्यों और कैसे मनाते हैं। पढ़ते हैं आगे...

हग डे कब है? (Hug Day Kab Hai?)

बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी हग डे का खास दिन 12 फरवरी को मनाया जाएगा। ऐसे में आप अपने प्यार से वेलेंटाइन वीक के पांचवें दिन वादा कर सकते हैं और अपने प्यार को और मजबूत कर सकते हैं।  

HUG DAY

क्यों मनाते हैं हग डे? (Hug Day Kyu Manaya Jata Hai?)

ध्यान दें कि हग डे को मनाने की शुरुआत के पीछे कोई खास पौराणिक कथा नहीं है, बल्कि यह एक्सपर्ट ऐसा मनाते हैं कि एक दूसरे को गले लगना इंसाने के स्वभाव की सबसे बुनियादी जरूरत है।

इससे अलग साइंस भी मानता है कि जब हम किसी को कम से कम 20 सेकंड के लिए गले लगाते हैं, तो हमारे मस्तिष्क में ऑक्सीटोसिन (Oxytocin) नामक हार्मोन रिलीज होने लगता है। इसे लव या कडल हार्मोन भी कहा जाता है। यह हार्मोन तनाव को कम करता है, बीप को नियंत्रित करता है और हमें खुशी भी देता है।

हग डे का महत्व 

बता दें कि हग डे सिर्फ एक छोटी सेरिमनी नहीं होती, बल्कि ये ट्रस्ट और सुरक्षा का प्रतीक भी होता है। जब आप अपने पार्टनर को गले लगाती हैं, तो आपकी धड़कनें एक-दूसरे को वह सुकून देती हैं, जिसकी तलाश हर रिश्ता न जानें कब से करता है। 

ऐसे में हम कह सकते हैं कि यह दिन बताता है कि प्यार में केवल महंगे तोहफे या शब्दों की जरूरत नहीं होती, बल्कि एक-दूसरे का साथ और स्पर्श ही काफी है।

HUG DAY (2)

गले लगाने के फायदे

  • आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी को तनाव होता है। ऐसे में एक छोटा सा हग आपके पार्टनर की सारी थकान और चिंता दूर कर सकता है।
  • बता दें कि जब गले लगते हैं तो दो लोगों के बीच का कम्युनिकेशन गैप कम होता है और एक-दूसरे के प्रति विश्वास काफी बढ़ जाता है। ऐसे में आप सुबह उठते ही अपने पार्टनर को एक प्यार भरा हग दें। यह उनके पूरे दिन को खुशियों से भर देगा।

वैलेंटाइन वीक से जुड़े अन्य आर्टिकल्स 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।