
वैलेंटाइन वीक के खास दिनों में से एक बेहद खास और भावनाओं से भरा दिन होता है हग डे। यह दिन सिर्फ औपचारिक रूप से मनाया जाने वाला अवसर नहीं होता है बल्कि दिल से दिल के जुड़ने का खूबसूरत मौका भी है। पार्टनर की एक सच्ची झप्पी कई अनकहे जज्बातों को एक पल में बयां कर देती है। एक प्यार की झप्पी से प्यार, अपनापन, भरोसा और सुरक्षा का एहसास होता है और जब शब्द कम पड़ने लगते हैं तब प्यारा सा हग ही नजदीकियां बढ़ा सकता है। प्यार भरा हग रिश्तों में नई गर्माहट भर देता है और इस बात का एहसास कराता है कि कोई आपके इतने करीब है कि उसके पास होने से ही आप खुद को पूर्ण समझती हैं। आज के दौर में हर कोई अपने पार्टनर, क्रश या जीवनसाथी को खास महसूस कराना चाहता है। ऐसे में हग डे पर भेजी गई रोमांटिक शायरी और दिल छू लेने वाले कोट्स आपके इस दिन को और खास बना सकते हैं। एक प्यारा मैसेज न केवल चेहरे पर मुस्कान लाता है, बल्कि रिश्ते में नजदीकियां भी बढ़ाता है। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही शायरियों के बारे में जो आप पार्टनर को भेज सकती हैं।
1-तेरी बाहों में जो सुकून मिलता है,
वो कहीं और नहीं मिलता है,
बस यूं ही थामे रखना उम्रभर,
यही मेरा सबसे बड़ा रिश्ता है।
Happy Hug Day !

2-एक झप्पी में छिपा है प्यार बेशुमार,
पास आने से ही दूर हो जाता है हर दर्द ,
शब्दों की जरूरत ही क्या है,
जब गले लगना ही हो गवारा
Happy Hug Day !
3-न कोई तोहफा, न कोई सौगात,
बस एक प्यारी सी झप्पी तेरे साथ,
यही दुआ है इस हग डे पर,
हम रहें हमेशा यूं ही एक दूसरे के पास।
4-तेरी बाहों का जब घेरा मिलता है,
दिल को एक नया सवेरा मिलता है,
हर गम दूर भाग जाता है,
जब तेरा-मेरा साथ गले मिलता है।
Happy Hug Day !
यह भी पढ़ें- हग डे के लिए बेस्ट नेल आर्ट डिजाइंस, हाथों की बढ़ेगी खूबसूरती

5-एक ही तमन्ना है मेरी इस हग डे पर,
कि तुम मेरी बाहों में सिमट जाओ,
भूलकर सारी दुनिया के गमों को,
बस मुझमें ही कहीं खो जाओ।
Happy Hug Day !
6-तेरी बाहों का सहारा मिल जाए अगर,
तो हर गम भी मुस्कुरा कर गुजर जाए,
जिंदगी से क्या शिकायत फिर रहे,
जब हर पल तेरा गले लगना नसीब हो जाए।
Happy Hug Day!
1-तुम्हारी खुशबू मेरी सांसों में बसी है,
तुम्हारी यादों से ही हर पल जिंदगी सजी है,
बस एक बार गले लग जाओ ,
दुनिया बदल जाएगी
यही तमन्ना मेरे दिल से आज निकली है।
Happy Hug Day !

2- न जाने कैसा जादू है तुम्हारी बाहों में,
सारा जहां सिमट आता है इन पनाहों में,
जब भी गले लगती हो तुम मुस्कुराकर,
नई जान आ जाती है मेरी राहों में
Happy Hug Day !
3-दिल की धड़कन और मेरी सदा हो तुम
मेरी पहली और आखिरी वफा हो तुम,
आज के दिन बस गले लगाकर ये कह दो,
कि मेरे लिए खुदा की एक दुआ हो तुम।
4- मेरी धड़कनों की पहचान है तू,
मेरे हर ख्वाब का एहसास है तू,
आज के दिन बस इतना कहता हूं,
मेरा दिल ही नहीं धड़कन और जान भी है तू।
5-तेरी बाहों में दुनिया भूल जाता हूं
हर गम को हंसते हुए टाल जाता हूँ,
जब भी तू गले लगाती है,
मैं खुद को खुशनसीब पाता हूं।
6-तू मेरे पास हो तो सब आसान लगता है,
हर मौसम मेहरबान लगता है,
तेरी एक झप्पी से मेरी जान,
मेरा पूरा दिन गुलिस्तान लगता है।
Happy Hug Day !
7-तेरे बिना अधूरी सी कहानी है,
तू ही मेरी खुशी की निशानी है,
आज Hug Day पर वादा है,
तुझे हमेशा ऐसे ही चाहना है,
Happy Hug Day !
1-तेरी झप्पी मेरी दवा है,
तेरा साथ मेरी हवा है,
जब तू पास होती है,
हर खुशी दोगुनी लगती है।

2-गले लगकर तुझसे ये जाना,
प्यार का असली मतलब क्या है,
दिल को जो सुकून दे जाए,
वो एहसास सिर्फ तू है।
3-तेरी बाहों में जो बात है,
वो किसी जन्नत में कहां है,
आज बस इतना ही कहना है
तू मेरे ही पास हर पल है।
Happy Hug Day !
4-तुम्हें गले लगाना जैसे खुद से मिलना है,
पतझड़ के मौसम में भी फूलों का खिलना है।
रूह को छू ले जो, वो एहसास हो तुम,
मेरी बाहों में सबसे ज्यादा खास हो तुम।
5-ना कोई शब्द, न कोई वादा, बस तेरी बाहों का साथ हो,
मुकम्मल हो जाए जिंदगी, अगर बस इतनी सी बात हो।
तेरी खुशबू मेरी सांसों में यूं बस जाए,
मैं जब भी आंखें मूंदूं, तू ही तू नजर आए।
6-ना शब्द चाहिए ना कोई बात,
बस एक प्यारा सा गले लगाना है साथ,
हग डे पर यही दुआ है मेरी,
तेरा साथ रहे हर दिन, हर रात।Happy Hug Day!
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।