herzindagi
image

हग डे के लिए बेस्ट नेल आर्ट डिजाइंस, हाथों की बढ़ेगी खूबसूरती

अगर आप भी हग डे के खास मौके पर भीड़ से हटके दिखना चाहती हैं, तो अब आप कुछ डिजाइनर नेल आर्ट बनवा सकती हैं। आइए जानते हैं कुछ लेटेस्ट नेल आर्ट डिजाइंस के बारे में। 
Editorial
Updated:- 2026-02-09, 19:12 IST

वैलेंटाइन वीक पर अधिकतर लड़कियां खासकर ऐसी लड़कियां, जो रिलेशनशिप में होती है या जिनका कोई बॉयफ्रेंड होता है। वह अपने हर दिन को खास बनाने के लिए एक से एक आउटफिट और एक्सेसरीज शामिल करती हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में हग डे आने वाला है और अगर आप भी हग डे को यादगार बनाना चाहती हैं, तो अब आप इस खास मौके पर कुछ ट्रेंडी नेल आर्ट डिजाइंस को बनवा कर अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

ब्लैक एंड हॉट पिंक मैट नेल आर्ट डिजाइन

हग डे के खास मौके पर आप इस तरह का ब्लैक एंड हॉट पिंक मैट नेल आर्ट डिजाइन करवा सकती हैं। ऐसा नेल आर्ट डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में है और यह आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। इस तरह के नेल आर्ट को आप किसी भी नेल एक्सटेंशन पर जाकर बनवा सकती हैं। यह आपके हाथों को खूबसूरत बनाने के साथ हग डे लुक को भी खास बना देगा।

1 - 2026-02-09T174120.104

ब्लैक स्टार एंड नुड पिंक नेल आर्ट डिजाइंस

आप चाहें, तो इस साल हग डे को यादगार बनाने के लिए इस तरह के ब्लैक स्टार एंड नुड पिंक नेल आर्ट डिजाइंस को भी करवा सकती हैं। ऐसे नेल आर्ट डिजाइंस भी इन दिनों अधिकतर लड़कियों की पहली पसंद बने हुए हैं ऐसे में आपके लिए बिग बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इस तरह के नेल आर्ट को भी आप किसी डिजाइनर से बनवा सकती हैं या खुद डिजाइन कर सकती हैं।

3 - 2026-02-09T174123.030

यह भी पढ़ें- Nail Art Designs: क्रिसमस पर हाथों को दें खास टच, ट्राई करें ट्रेंडी नेल आर्ट डिजाइंस

स्क्वायर शेप फ्रेंच-टिप नेल आर्ट डिजाइन

अगर आपको भी नेल आर्ट का बहुत शौक है और आप अपने नाखूनों को खूबसूरत बनाने के लिए नेल आर्ट करवाती रहती हैं, तो स्क्वायर शेप फ्रेंच-टिप नेल आर्ट डिजाइन को भी आप हग डे पर बनवा सकती हैं। ऐसे नेल आर्ट डिजाइंस आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे और आपके लुक को भी अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेंगे। आप इस तरह के नेल आर्ट को सैलून पर जाकर बनवा सकती हैं।

2 - 2026-02-09T174116.517

लाइट पिंक एंड ब्लैक गिलटर और रेड नेल आर्ट डिजाइंस

आपके लिए लाइट पिंक एंड ब्लैक गिलटर और रेड नेल आर्ट डिजाइंस भी हग डे के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इन्हें आप अपने नाखूनों पर बनवाकर हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। ऐसे नेल आर्ट डिजाइंस हग डे पर बनवाने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।। ऐसे नेल आर्ट आपके हग डे लुक को बेहतर और अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेंगे। इसे आप किसी भी सैलून पर जाकर बनवा सकती हैं। 

4 - 2026-02-09T174121.620

यह भी पढ़ें- छोटे नाखून वाली लड़कियों के लिए बेस्ट नेल आर्ट डिजाइंस, हाथों की बढ़ेगी खूबसूरती

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  FREEPIK 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।