Fri Mar 6, 2026 | Updated 02:39 AM IST
herzindagi
image

Ramadan Special Nail Art: रमजान पर हाथों की बढ़ेगी खूबसूरती, ये लेटेस्ट 'नेल आर्ट' डिजाइन्स देंगे डिफरेंट और गॉर्जियस लुक

Ramadan Special Nail Art: रमजान के खास मौके पर अगर आप भी अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले नेल आर्ट बनवा सकती हैं। यह आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे।  आइए जानते हैं इन नेल आर्ट डिजाइंस के बारे में। 
Editorial
Updated:- 2026-02-27, 20:21 IST

रमजान का महीना चल रहा है और ऐसे में अधिकतर महिलाएं अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए कई प्रयास करती है। कुछ महिलाएं तो एक से एक आउटफिट पहनकर ज्वेलरी भी शामिल करती है, तो वहीं कुछ महिलाएं मेकअप कर अपना लुक कंप्लीट करती है, लेकिन अब आप अपने हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए नेल आर्ट भी बनवा सकती हैं। आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ लेटेस्ट नेल आर्ट डिजाइंस के बारे में बताएंगे, जो आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं।

गोल्डन ग्लिटर मैरून एंड न्यूड नेल आर्ट

रमजान के महीने में अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप मेहंदी लगाने के साथ-साथ इस तरह के गोल्डन ग्लिटर मैरून एंड न्यूड नेल आर्ट भी डिजाइन करवा सकती हैं। ऐसे नेल आर्ट डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में है और यह खास कर रमजान के महीने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।  

1 - 2026-02-27T141754.325

व्हाइट फ्लावर न्यूड जेल पॉलिश नेल आर्ट

अगर आपको भी नेल आर्ट का बहुत शौक है और आप हर खास मौके पर अपने नाखूनों को खूबसूरत बनाने के लिए नेल आर्ट करवाती है, तो रमजान के खास अवसर पर आप इस तरह के व्हाइट फ्लावर न्यूड जेल पॉलिश नेल आर्ट डिजाइन करवा सकती हैं। ऐसे नेल आर्ट आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे और आपके लुक को गॉर्जियस बना देंगे।

3 - 2026-02-27T141748.479

फ्लोरल एंड सेलेस्टियल नेल आर्ट डिजाइन्स

अगर आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और रमजान के खास मौके पर अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो एक से एक आउटफिट पहनने के साथ-साथ आप अपने नाखूनों को कुछ इस तरीके से फ्लोरल एंड सेलेस्टियल नेल आर्ट डिजाइन करवा सकती हैं। ऐसे नेल आर्ट डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में है और यह रमजान के वक्त अधिकतर महिलाओं के बीच पॉपुलर है। 

5 - 2026-02-27T141752.603

आलमंड शेप फ्लोरल चार्म डिजाइन नेल आर्ट

आप चाहें, तो अपने हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए और रमजान के खास मौके पर भीड़ से हटकर दिखने के लिए कुछ इस तरह के आलमंड शेप फ्लोरल चार्म डिजाइन नेल आर्ट भी बनवा सकती हैं। ऐसे नेल आर्ट डिजाइंस अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं, जो आपके लिए भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। आप ऐसे नेल आर्ट किसी डिजाइनर से बनवा सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- छोटे नाखून वाली लड़कियों के लिए बेस्ट नेल आर्ट डिजाइंस, हाथों की बढ़ेगी खूबसूरती

2 - 2026-02-27T141750.767

मून स्टार एंड स्टड डिजाइन नेल आर्ट डिजाइन

आपके लिए इस तरह के मून स्टार एंड स्टड डिजाइन नेल आर्ट डिजाइन भी बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। खासकर रमजान के मौके पर ऐसे नेल आर्ट एक सही विकल्प रहेंगे। यह आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ-साथ रमजान को भी यादगार बनाने में मदद करेंगे। इस तरह के नेल आर्ट को आप किसी भी डिजाइनर से डिजाइन करवा सकती हैं।

4 - 2026-02-27T141746.212

यह भी पढ़ें- Gel Nail Art Designs: छोटे नाखूनों के लिए बेस्ट हैं ये जेल नेल आर्ट, हाथों की बढ़ेगी खूबसूरती

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Image Credit : Pinterest/Bellalorenzasie/jeyehaf300/Brendapresa/Audrey Silvestre/Nina Lopec

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।