
अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अधिकतर लड़कियां कई तरह की एक्सेसरीज पहनती हैं, तो वहीं कुछ लड़कियां अलग-अलग ट्रीटमेंट लेती है। वहीं इन दोनों अधिकतर लड़कियों में नेल आर्ट का क्रेज भी देखा जा रहा है। अगर आपको भी नेल आर्ट करवाना बहुत पसंद है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे नेल आर्ट डिजाइंस बताएंगे, जो खासकर छोटे नाखूनों के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।
अगर आप अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं और नेल आर्ट करवाने का सोच रही है, तो आपके लिए इस तरह के मल्टीकलर स्ट्रिप डिजाइन नेल आर्ट एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। ऐसे नेल आर्ट आपके हाथों को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेंगे साथ ही नाख़ून को खूबसूरत बनाएंगे, इस तरह के नेल डिजाइन को आप घर पर बना सकती हैं या डिजाइनर से डिजाइन भी करवा सकती हैं।

अगर आप किसी खास इवेंट या फंक्शन में जा रही है और ऐसे में अपने नाखूनों को खूबसूरत बनाना चाहती है, तो आपके लिए इस तरह के पिंक एंड व्हाइट हार्ट शेप नेल आर्ट डिजाइन भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। ऐसे नेल आर्ट डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जिसे आप बनवाकर अपने हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Nail Art Designs: क्रिसमस पर हाथों को दें खास टच, ट्राई करें ट्रेंडी नेल आर्ट डिजाइंस
हाथों को खूबसूरत बनाने में नाखून खास भूमिका निभाते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने नाखूनों को स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं, तो अब आप इस तरह के स्क्वायर शेप मल्टीकलर नेल आर्ट को भी बनवा सकती हैं। ऐसे नेल आर्ट डिजाइंस आपके पार्टी लुक को अट्रैक्टिव और गॉर्जियस बनाने में मदद करेंगे साथ ही हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर देंगे। इन्हें आप डिजाइनर से डिजाइन करवा सकती हैं।

अगर आप रोजाना ऑफिस या कॉलेज जाती हैं और डेली वियर में अपने नेल को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह के लाइट पिंक एंड व्हाइट नेल आर्ट डिजाइन एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इसे आप डेली वियर में डिजाइन करवाकर अपने हाथों को खूबसूरत बना सकती हैं साथ ही स्टाइलिश और एलिगेंट टच पा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- नेल पॉलिश रिमूवर चमका सकता है काले बिजली के स्विचबोर्ड, जानें कैसे?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।