
Nail Art Designs: सुंदर दिखना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए स्किन केयर और मेकअप का ध्यान तो रख लेते हैं, लेकिन हाथों की खूबसूरती की बात आती है, तो ऐसे में हम वहीं घर में रखा पुराना नेल पेंट लगा लेते हैं, ताकि कुछ ही समय के लिए हाथ सुंदर दिखाई दें। इस बार आप वो बोरिंग नेल कलर को कहें बाय-बाय और करवाएंग ब्लैक नेल आर्ट, जिसे कराने से आपको बार-बार नेल कलर चेंज कने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए बताते हैं किस तरह के नेल आर्ट को आप करा सकती हैं।
आप ब्लैक कलर नेल आर्ट के अलग-अलग डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपकी उंगलियों पर ब्लैक कलर को लगाया जाता है। इसके ऊपर लाइट कलर से फ्लावर डिजाइन क्रिएट किया जाता है, जिससे नाखून सुंदर नजर आते हैं। आपको इस तरह के नेल आर्ट को ट्राई करना चाहिए। यह आपके हर एक आउटफिट के साथ मैच करेंगे और हाथों की सुंदरता को बढ़ाएंगे।

अगर आपको कुछ अलग तरह के नेल आर्ट को ट्राई करने का मन है, तो ऐसे में आप ग्लिटर ब्लैक नेल आर्ट को करा सकती हैं। इस तरह के नेल आर्ट हाथों की सुंदरता को बढ़ाते हैं। साथ ही हर एक आउटफिट के साथ मैच हो जाते हैं। इसे आप कभी भी करा सकती हैं और इसमें बिना किसी डिजाइन के इसे कुछ महीनों तक कराकर रख सकती हैं।

आप अगर कुछ सिंपल ट्राई करना चाहती हैं, तो ऐसे में आप तस्वीर में नजर आने वाले ब्लैक नेल आर्ट डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के नेल आर्ट को करने से आपके हाथों की सुंदरता और ज्यादा बढ़ जाएगी। साथ ही आपको बार-बार नेल कलर को चेंज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके बाद आप हाथों में कुछ भी पहनेंगी तो नाखूनों से वो और भी अच्छी लगेगी।

यह भी पढ़ें- Gel Nail Art Designs: छोटे नाखूनों के लिए बेस्ट हैं ये जेल नेल आर्ट, हाथों की बढ़ेगी खूबसूरती
नाखूनों पर करवाने के लिए आप मार्बल डिजाइन ब्लैक नेल आर्ट को करा सकती हैं। इस तरह के नेल आर्ट से आपके हाथों की सुंदरता और ज्यादा बढ़ जाएगी। साथ ही आपको किसी और डिजाइन को नाखूनों पर क्रिएट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मार्बल डिजाइन नेल आर्ट में डार्क और लाइट दोनों तरह के कलर को साथ में मैच करके लगाया जाता है, जिससे एक अलग तरह का शेड तैयार हो और नाखून सुंदर लगे।

यह भी पढ़ें- Nail Art Designs:हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये फ्लोरल नेल आर्ट डिजाइंस, देखें लेटेस्ट ट्रेंड
इस बार आप हाथों में कराने के लिए इन ब्लैक नेल आर्ट डिजाइंस को ट्राई करें। इसे करवाने से आपके हाथों की सुंदरता और ज्यादा बढ़ जाएगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।