ब्लैक एक ऐसा कलर है, जो बेहद वर्सेटाइल माना जाता है, क्योंकि आप इस कलर को कई तरह से स्टाइल कर सकती हैं। यह सिर्फ आपके आउटफिट में ही अच्छा नहीं लगता, बल्कि आप ब्लैक कलर को बतौर नेल पेंट भी यूज कर सकती हैं। नेल्स को एक डिफरेंट लुक देने के लिए ब्लैक नेल पेंट का इस्तेमाल करना अच्छा आईडिया है। आप मेनीक्योर करते हुए सिंपल ब्लैक कलर को तो नेल्स पर अप्लाई कर ही सकती हैं। साथ ही इसे व्हाइट गोल्ड जैसे नेल पेंट के साथ भी लगाया जा सकता है। अगर आप भी ब्लैक कलर को अपने नेल्स पर पेंट करना चाहती हैं तो आप इसकी मदद से कई डिफरेंट नेल आर्ट डिजाइन्स बना सकती हैं। अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि आप ब्लैक नेलपेंट को किस तरह अपने नेल्स का हिस्सा बनाएं तो इसके लिए आप इस लेख को पढें-
मैट लुक
यह एक बेहद सिंपल लुक है, लेकिन बिग नेल्स पर यह काफी अच्छा लगता है। अगर आप अपने नेल्स को एक सिंपल लेकिन एलीगेंट लुक देना चाहती हैं तो ब्लैक नेल पेंट को मैट लुक में अप्लाई कर सकती हैं। आजकल मार्केट में अलग से मैट नेलपेंट मिलते हैं। आप ऐसे ही ब्लैक नेलपेंट को नेल्स पर अप्लाई करें।
इसे भी पढ़ें:घर पर करें ये 5 तरह की नेलआर्ट, एक्सटेंशन से भी बढ़कर आएगा लुक
गोल्ड ब्लैक पोल्का स्टाइल
ब्लैक नेलपेंट की मदद से पोल्का डॉट नेल आर्ट डिजाइन बनाना अच्छा आईडिया है। आप केजुअल्स में ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का डॉट डिजाइन बना सकती हैं। वहीं अगर आप किसी फंक्शन के लिए नेल आर्ट डिजाइन बना रही हैं तो ऐसे में आप गोल्ड कलर से पोल्का डॉट डिजाइन बनाएं। इसके लिए आप पहले नेल्स पर ब्लैक कलर नेलपेंट लगाएं। (व्हाइट नेल आर्ट) इसके बाद आप गोल्ड कलर से साइड में पोल्का डॉट बनाएं। आखिरी में नेल्स पर टॉप कोट लगाएं।
फ्रेंच टिप नेल आर्ट डिजाइन्स
यह एक सिंपल नेल आर्ट होने के बाद भी बेहद क्लासी लगता है। आप ब्लैक नेलपेंट की मदद से कई तरह से फ्रेंच टिप नेल आर्ट डिजाइन बना सकती हैं। मसलन, आप पहले नेल्स पर व्हाइट या ब्लैक बेस कोट लगाएं। इसके बाद आप दूसरे नेल पेंट को फ्रेंच टिप पर अप्लाई करें। वहीं अगर आप सिर्फ ब्लैक कलर को ही नेल आर्ट में यूज करना चाहती हैं तो ऐसे में आप पहले नेल्स पर मैट लुक ब्लैक नेल पेंट लगाएं और फिर शाइनी ब्लैक नेलपेंट को फ्रेंच टिप पर लगाएं।
गोल्ड ग्लिटर लुक
अगर आप अपने नेल्स को एक फैन्सी लुक देना चाहती हैं तो ऐसे में ब्लैक के साथ गोल्ड ग्लिटर लुक अप्लाई करना एक अच्छा आईडिया है। इसके लिए आप नेल्स पर ब्लैक कलर अप्लाई करें। (लेटेस्ट नेल ट्रेंड) इसके बाद आप गोल्ड ग्लिटर नेल पेंट को डिफरेंट स्टाइल में लगाएं। आखिरी में नेल्स पर टोप कोट अप्लाई करें।
इसे भी पढ़ें:अगर अपने नेल्स को बनाना है ब्यूटीफुल तो एक बार ट्राई करें यह Blue Nail Art
मल्टीकलर ग्लिटर नेलआर्ट
ब्लैक कलर के साथ आप कई तरह के कलर्स के साथ अप्लाई कर सकती हैं। ब्लैक नेल आर्ट बनाते समय अगर आप एक सिंपल लेकिन अट्रैक्टिव नेल आर्ट बनाना चाहती हैं तो नेल आर्ट में एक कलर की जगह कई कलर्स को शामिल करें। इसके लिए आप पहले नेल्स पर ब्लैक नेलपेंट लगाएं। (फ्लोरल नेल आर्ट डिजाइन्स) इसके बाद आप डिफरेंट कलर्स ग्लिटर नेल पेंट को स्ट्राइप्स लुक को नेल्स पर अप्लाई करें। सूखने के बाद आप नेल्स पर टॉप कोट लगाएं।
आपको कौन सा नेल आर्ट डिजाइन अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों