मेनीक्योर के बाद भी नेल्स की खूबसूरती तब तक निखरकर सामने नहीं आती, जब तक उस पर नेलपेंट ना लगाया जाए। अमूमन लड़कियां अपने नेल्स को ब्यूटींफुल दिखाने के लिए तरह-तरह के नेलपेंट का सहारा लेती हैं। हालांकि वो जमाने लद गए, जब सिर्फ नेलपेंट लगाकर ही नेल्स को खूबसूरत बनाया जाता था। इन दिनों तो नेल आर्ट का क्रेज हैं। इसकी मदद से नेल्स की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। साथ ही तरह-तरह के नेल आर्ट डिजाइन के जरिए सिर्फ नेल्स को ही नहीं, बल्कि पूरे स्टाइल को एक नया लुक दिया जा सकता है।
वैसे तो नेल आर्ट करते समय सबसे ज्यादा फोकस डिजाइन पर होता है, लेकिन आप किस कलर को नेल आर्ट के लिए चुन रही हैं, यह भी उतना ही जरूरी है। सही नेलपेंट का चयन और सही कलर कॉम्बिनेशन से एक सिंपल नेल आर्ट डिजाइन भी उभरकर आता है। वैसे तो आप अधिकतर पिंक या पिंक के ही डिफरेंट शेड्स को नेल आर्ट के लिए ट्राई करती होंगी। लेकिन अब अगर आप कुछ नया करना चाहती हैं तो पिंक की जगह ब्लू को चुनिए। ब्लू एक ऐसा कलर है, जो एकदम कूल व क्लासी लुक देता है। तो चलिए आज हम आपको कुछ बेहतरीन ब्लू नेल आर्ट आईडियाज के बारे में बता रहे हैं, जिनसे इंस्पिरेशन लेकर आप भी अपने नेल्स को काफी ब्यूटीफुल बना सकती हैं-
इसे भी पढ़ें:नेल आर्ट टूल किट में जानें किन 4 चीजों को रखना है जरूरी
ब्लू विद सिल्वर
यह नेल आर्ट सिंपल होने के बाद भी काफी क्लासी लग रहा है। इस नेल आर्ट डिजाइन को बनाना भी काफी ईजी है। अगर आप पार्टी के लिए रेडी हो रही हैं तो यह नेल आर्ट डिजाइन बनाया जा सकता। इसके लिए आपको नेल्स पर बेस कोट लगाने के बाद ब्लू कलर अप्लाई करना है। इसके बाद सिल्वर शिमर नेल पेंट अप्लाई करके टॉप कोट लगाएं।
स्ट्राइप लुक
अगर आप बिगनर हैं या फिर आपको नेल आर्ट एक परफेक्शनिस्ट की तरह नहीं करना आता, तब भी आप इस ब्लू नेल आर्ट डिजाइन को आसानी से बना सकती हैं। डे टू डे लाइफ में इस तरह का नेल आर्ट देखने में काफी अच्छा लगता है। इसके लिए आप नेल्स पर पहले बेस कोट लगाकर उसके उपर ब्लू नेलपेंट लगाएं। जब नेलपेंट अच्छी तरह सूख जाए तो आप उसके बाद व्हाइट नेलपेंट की मदद से स्ट्राइप बनाएं। ऐसा जरूरी नहीं है कि आप हर नेल पर स्ट्राइप बनाएं। इस तरह आप अपने नेल्स को एक यूनिक लुक दे सकती हैं।
डिफरेंट स्टाइल
यह एक यूनिक स्टाइल है और इसमें आप अपनी क्रिएटिविटी का भरपूर इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि इसके लिए आपको कई नेलपेंट की जरूरत होगी। इस नेल आर्ट को बनाने के लिए आप पहले अपने नेल्स पर बेस कोट लगाएं। इसके बाद आप अलग-अलग नेल्स पर डिफरेंट नेलपेंट लगाएं। जैसे आप दो नेल्स पर नेवी ब्लू कलर अप्लाई करें। एक नेल पर सिल्वर या गोल्डन शाइनी नेल पेंट और दो नेल्स को व्हाइट बेस दें। इसके बाद आप व्हाइट के उपर अपनी पसंद से ब्लू कलर से डिजाइन उकेर सकती हैं। यह एक बेहद डिफरेंट नेल आर्ट डिजाइन है, जो यकीनन आपके नेल्स पर अच्छा लगेगा। हालांकि अगर इस तरह का नेल आर्ट बनाना आपको कठिन लग रहा है तो आप बस एक काम करें। ब्लू कलर के डिफरेंट शेड्स लें और अलग-अलग नेल्स पर अप्लाई करें। यह बेहद सिंपल नेल आर्ट है, लेकिन काफी ब्यूटीफुल लगता है।
फ्रेंच नेल आर्ट डिजाइन
यह डिजाइन भी बेहद सिंपल होने के साथ-साथ क्लासी लगता है। इसके लिए पहले आप नेल्स पर बेस कोट लगा लें। इसके बाद आप नेल्स के टिप पर ब्लू कलर अप्लाई करें। इसके बाद लास्ट में आप ट्रांसपेरेंट नेलपेंट से टॉप कोट लगाएं।
इसे भी पढ़ें:घर पर करें ये 5 तरह की नेलआर्ट, एक्सटेंशन से भी बढ़कर आएगा लुक
पोल्का डॉट डिजाइन
अमूमन पोल्का डॉट नेल आर्ट डिजाइन बनाते समय व्हाइट, ब्लैक या पिंक कलर का ही इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन ब्लू कलर में भी पोल्का डॉट नेल आर्ट डिजाइन उतना ही खूबसूरत लगता है। आप इसे कई तरह से बना सकती हैं। सबसे सिंपल तरीका है बेस में ब्लू कलर लगाकर उसके उपर व्हाइट कलर से पोल्का डॉट बनाना। लेकिन अगर आप कुछ यूनिक करना चाहती हैं तो बेस में भी व्हाइट एंड ब्लू और पोल्का डॉट भी व्हाइट एंड ब्लू कलर से मिक्स बनाएं या फिर आप तीन-चार उंगलियों में पोल्का डॉट डिजाइन बनाएं और बची हुई उंगलियों पर शिमर ब्लू नेलपेंट का इस्तेमाल करें। इस तरह आप पोल्का डॉट को एक डिफरेंट स्टाइल दे पाएंगी।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों