herzindagi
must have things in nail art tool kit tips

नेल आर्ट टूल किट में जानें किन 4 चीजों को रखना है जरूरी

घर पर नेल आर्ट बनाना चाहती हैं तो अपने पास रखें नेल आर्ट टूल किट। लेकिन जान लें कि इस किट में किन चार चीजों को रखना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2021-09-25, 15:23 IST

नाखूनों पर नेल आर्ट कराने का ट्रेंड आजकल जोरो पर है। आजकल लड़कियां अपने नेल्स को सुंदर बनाने के लिए तरह-तरह के नेल आर्ट करवा रही है। सभी पर नेल्स को सुंदर बनाने का जनून हैं। वैसे आजकल ज्‍यादातर लड़किया नेल आर्ट करवाने के लिए पार्लर नहीं जाती बल्कि घर पर खुद से ही नेल आर्ट कर लेती हैं। वैसे नेल आर्ट बनाना बहुत आसान है और इसके लिए आपको सिर्फ नेल आर्ट किट की जरुरत पड़ेगी। जिसकी मदद से आप अपने अनुसार नाखूनों पर आर्ट बना सकती हैं। इस किट में कुछ चीजों का रहना बहुत जरुरी है। तो आइए जानें नेल आर्ट किट में कौन सी चीजें होनी चाहिए।

know some things in nail art tool kit inside

इसे जरूर पढ़ें:फेशियल के सिर्फ फायदे ही नहीं, होते हैं कुछ नुकसान भी

नेलपेंट रिमूवर

रिमूवर की जरुरत नेल पॉलिश को हटाने के लिए किया जाता है। इसके लिए नेल पॉलिश रिमूवर वाइप्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन वाइप्स का आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको बता दें कि इसमें एसीटोन और एल्कोहल नहीं होता है।

डॉटिंग टूल्स

नेल आर्ट बनाने के लिए नेल आर्ट किट में डॉटिंग टूल्स का होना बेहद जरुरी है। यह नाखूनों पर डॉट बनाने में मदद करता हैं। इसकी मदद से नाखूनों पर डिजाइन भी बनाए जा सकते हैं।

टोपकोट और बेसकोट

अपनी नेल आर्ट किट में एक अच्छी क्वालिटी और जल्दी सूखने वाला टोपकोट जरूर शामिल करें। टोपकोट की मदद से आप अपने नाखूनों पर शाइन ला सकती है। अपने नेल्‍स के हिसाब से बेसकोट शामिल करें। आपके नाखूनों को अगर कैल्शियम की जरुरत है तो कैल्शियम बिल्डर की मदद लें। इसके लिए नेल पेंट लगाने से पहले बेसकोट लगाना बिल्‍कुल ना भूलें।

nail art kit inside

टूथपिक

टूथपिक का इस्तेमाल नाखूनों पर एसेसिरिज लगाने के लिए किया जाता है। नाखूनों पर एसेसिरिज लगाने के लिए टूथपिक का इस्तेमाल सही हो सकता है। इसके साथ ही यह डॉट बनाने में भी सहायक हो सकता है।

nail art tool inside

इसे जरूर पढ़ें:पेडिक्योर करना है बेहद जरूरी, जानिए इसके बेहतरीन फायदे

छोटी कैंची और चिमटी

नेल आर्ट करते हुए आपको कई चीजों की जरुरत होती है जिसे नेल आर्ट करते समय आप नाखूनों पर लगाती हैं। इन चीजों को लगाने के लिए आपको छोटी कैंची की जरूरत पड़ सकती है क्योंकि कई बार वह आपके नाखून के हिसाब से बढ़ी होती है। चिमटी की मदद से भी आप इन सजाने की चीजों को अपने नाखूनों पर लगा सकती हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo courtesy- (Find Health Tips, Refinery29, Mecca, LisaBlabla)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।