herzindagi
these mistakes for beautiful nails

नेल पॉलिश से जुड़ी ये 3 गलतियां आप भी करने से ज़रूर बचें

अगर आप अपने नाखूनों की खूबसूरती बरकरार रखना चाहती हैं तो नेल पॉलिश से जुड़ी ये 3 गलतियां करने से बचना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2021-09-23, 17:38 IST

महिलाएं आजकल अपनी खूबसूरती मेंटेन के लिए काफी ज्यादा अवेयर हैं। इसके लिए वे तरह-तरह के कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, घरेलू नुस्खे आजमाती हैं और पार्लर भी जाती हैं। लेकिन हैरानी की बात ये है कि महिलाएं सबसे ज्यादा ध्यान अपने चेहरे पर देती हैं। इसकी तुलना में वे अपने हाथों की केयर उतनी ज्यादा नहीं करतीं। यही वजह है कि नाखूनों की खूबसूरती मेंटेन करने में कुछ महिलाएं नासमझी कर बैठती हैं, जिससे उनकी नेल पेंट उनती इंप्रेसिव नहीं दिखता, जितनी वे उम्मीद रखती हैं। HerZindagi में हम आपको नियमित रूप से खुद को खूबसूरत बनाए रखने के आसान टिप्स देते हैं और आज हम आपको बताएंगे कि महिलाएं नेल पॉलिश लगाते हुए कौन सी गलतियां कर देती हैं।

नेल पॉलिश से पहले बेस कोट ना लगाना

beautiful nailpolish inside

अक्सर महिलाएं Nail Polish नाखूनों पर सीधे ही लगा लेती हैं, जिसके कुछ समय बाद ही नेल पॉलिश उखड़ने लगती है। अगर आप Nail Polishलगाने से पहले नाखून पर बेस कोट लगाएं तो यह आपके नाखून और Nail Polish दोनों को सलामत रखने का काम कर सकता है। दरअसल बेसकोट से नाखून की परत और Nail Polishके बीच एक परत बन जाती है, जिससे नाखून नेल पॉलिश के त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले तत्व से बच सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:गर्मियों में इन 3 आसान तरीकों से हटाएं अंडरआर्म्स के अनचाहे बाल

बेस कोट Nail Polishके दाग और नाखून की ऊपरी परत हट जाने से बचाने के साथ-साथ आपके नाखून को एक स्मूद टेक्शचर देता है। साथ ही अगर आप बार-बार शौकिया तौर पर नेल पॉलिश बदलना पसंद करती हैं तो इस प्रवृत्ति से बचें, क्योंकि रिमूवर से नेलपॉलिश हटाने के दौरान नाखून की ऊपरी परत भी जा सकती है, जिससे नाखून का नेचुरल ग्लो कम हो सकता है।

नेल पॉलिश लगाने के बाद बिस्तर पर लेट जाना सही नहीं

नाखूनों पर नेलपेंट लगाने के बाद कई महिलाएं यह सोचती हैं कि नाखून सिर्फ पांच मिनट में सुख जाते हैं और यही सोचकर वे नहाने चली जाती हैं, लेकिन नाखून इतनी जल्दी पूरी तरह से नहीं सूखते। नेलपेंट लगाने के तुंरत बाद नहाने से पेंट जल्दी निकल जाने का डर रहता है, इसीलिए जब भी नेल पॉलिश लगानी हो तो नहाने के बाद लगाएं।

इसके साथ ही अगर आपको नेल पॉलिश लगाते हुए नींद आने लगी है तो बिस्तर पर लेटें नहीं, क्योंकि इससे नेल पेंट चादर में लग सकता है और नाखूनों की खूबसूरती खराब हो सकती है।

nailpaint mistake to avoid for beautiful nails inside

नेल पेंट लगाने के तुरंत बाद ना करें किचन के काम

नेल पेंट लगाने के बाद बहुत सी महिलाएं किचन के सामान्य काम जैसे कि सब्‍जी काटना, बर्तन धुलना या खाना बनाना जैसे घरेलू कामों में लग जाती हैं। अगर आपने Nail Polishलगाई है, तो आप पानी में हाथ भिगोने से बचें, तुरंत कपड़े धोने भी ना बैठें। अगर कपड़े धोने जरूरी हैं तो नेल पॉलिश कपड़े धोने के बाद लगाएं क्योंकि साबुन और गीलेपन से नेल पॉलिश की परत मुलायम होकर जल्दी निकल जाती है।

इसके साथ ही नेल पॉलिश हड़बड़ी में भी ना लगाएं। कई बार महिलाएं किसी फंक्शन या पार्टी में जाने से ऐन पहले नेल पॉलिश लगाती हैं और जल्दबाजी में नेल पॉलिश नहीं सूख पाने की वजह से किसी कपड़े या सामान से छूकर बिगड़ जाती है। बेहतर होगा कि नेल पॉलिश आप तब लगाएं जब आप पूरी तरह से फुर्सत में हों और आराम से नाखून सुखा सकें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।