Thu Mar 5, 2026 | Updated 03:11 PM IST
herzindagi
how to clean holi colour from nails easily

हाथ-पैर के नाखूनों में घुस गया है होली का रंग, साफ करने के बाद भी नहीं जा रहा निशान? इन 3 चीजों से मिनटों में हो जाएगा क्लीन

त्योहार के बाद ऑफिस जाना हो या कॉलेज जाना हो, इस तरग के रंगो वाले नाखूनों की वजह से बहुत ज्यादा शर्म आती है। कई बार लोग सोचते हैं कि अब तो रंग अपने आप ही धीरे-धीरे निकलेगा, लेकिन इन टिप्स को फॉलो करके आप आसानी से साफ कर लेंगी।
Editorial
Updated:- 2026-03-05, 10:47 IST

होली खेलने के बाद सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है, जब रंग आसानी से उतरता नहीं। पूरे शरीर से होली का रंग रगड़-रगड़ का साफ कर लिया जाता है, लेकिन नाखूनों में जिद्दी रंग का निशान रह जाता है। नीले, लाल और हरे रंग जैसे नाखन बहुत ज्यादा खराब लगते हैं। कई बार स्क्रब और साबुन लगाने के बाद भी नाखून साफ नहीं होते। कई महिलाएं रंग साफ करने के लिए नाखूनों को ब्रश से जोर-जोर से रगड़ने लगती हैं, इससे नाखून कमजोर को होकर टूट जाते हैं और आसपास की त्वचा भी छिल सकती है। आप भी अगर नाखुनों में जमे रंग की वजह से परेशान है, क्योंकि यह साफ नहीं हो रहा है, तो चिंता न करें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको नाखुनों से रंग साफ करने का आसान तरीका बताएंगे।

नारियल तेल या सरसों के तेल का करें यूज

  • इसके लिए आप इन दोनों में से कोई भी तेल ले सकती हैं।
  • पहले आप तेल को हल्का गर्म कर लें।
  • तेल को इतना ही गर्म करना है, जिसे हाथ पर लगाया जा सके।
  • तेल हल्का गर्म होने के बाद इसमें अपने नाखूनों को डुबाएं।
  • आप हाथों से इसे नाखुनों पर लगा भी सकती हैं।
  • कुछ देर तक तेल से मालिश करने के बाद, सॉफ्ट ब्रश की मदद से हल्के हाथ से रगड़ें।
  • रगड़ने के बाद नाखुनों पर किसी भी साबुन या क्लीनर को लगाएं।
  • अब गुनगुने पानी से धो लें, आप देखेंगी की काफी हद तक रंग साफ हो गया है।

DIY nail color removal after Holi

यह भी पढ़ें: नाखूनों पर करवाएं ग्लिटर नेल आर्ट, फोटो देखकर डिजाइन पसंद

नींबू और बेकिंग सोडा का यूज करें

  • इसे सबसे असरदार तरीका माना जाता है, इससे आपके नाखुनों का नेचुरल कलर आसानी से आ जाएगा।
  • इसके लिए पहले आप एक बर्तन में आधा चम्मच बेकिंग सोडा लें।
  • इसमें नींबू का रस मिलाएं और अच्छे से घोल लें।
  • अब इसे सॉफ्ट ब्रश की मदद से नाखुनों में लगाएं।
  • आप चाहें, तो हाथों से लगा सकती हैं, लेकिन यह नाखुनों में नहीं जा पाएगा।
  • इसके बाद इस ब्रश से हल्के हाथ से रगड़ें।
  • दिन में 2 से 3 बार इसे फॉलो करेंगी, तो 1 दिन में ही नाखुनों से होली का रंग साफ हो जाएगा।
  • नाखुनों का ध्यान रखने का अच्छा तरीका है।

टूथपेस्ट आएगा सबसे ज्यादा काम

  • इससे आसान तरीका आपको रंग साफ करने का नहीं मिलने वाला।
  • इसके लिए आपको सीधा पेस्ट निकालकर नाखुनों पर लगाना है।
  • नाखुनों के अंदर जहां-जहां आपको लग रहा है कि रंग का निशान है, वहां तक लगाएं।
  • इसके बाद आप मेकअप करने वाले सॉफ्ट ब्रश की मदद से नाखुनों को ध्यान से साफ करें।
  • हल्के हाथ से नाखुनों को रगड़ें और फिर गर्म पानी से धो लें।
  • इसे सबसे असरदार तरीका माना जाता है, यह मिनटों में नाखुनों से रंग को साफ कर देगा।

Natural remedies for removing Holi colors

इसे भी पढ़ें- Nail Care Tips: बार-बार टूटते हैं नाखून? तो इन्हें मजबूत बनाने के लिए आजमाएं ये 5 आसान टिप्स

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।