
होली के मौके पर आप चाहे किसी को कितना भी रोक लो, लेकिन जैसे ही रंग और पिचकारी हाथ में आती है, बच्चे ही नहीं बड़े भी बच्चे बन जाते हैं। र मस्ती के बीच किसी को यह ध्यान नहीं रहता कि रंग कहां गिर रहा है। होली खेलने के बाद शाम के समय होश आता है कि होली के रंगों ने घर का क्या हाल कर दिया है। आजकल कई घरों में लिविंग रूम या सोफे के आसपास जमीन पर लोग मैट या कारपेट बिछाना पसंद करते हैं। यह कमरे का लुक और भी ज्यादा मॉर्डन और क्लासी बना देता है। मैट पर पैर रखकर बैठना अच्छा भी लगता है, इसलिए अधिकतर घरों में आप बिछा हुआ देखते होंगे, लेकिन होली के मौके पर कभी कोई रंगों वाले पैर लेकर मैट पर चढ़ जाता है, तो कभी ध्यान रखने के बाद भी हल्का-फुल्का रंग मैट पर गिर ही जाती है। मैट ऐसी चीज है जिसे रोजाना धोना संभव नहीं होता। भारी होने की वजह से इसे उठाना भी मुश्किल होता है, और अगर आप इसे बार-बार पानी से धो दें, तो इसके रेशे यानी फर्रर भी खराब हो जाते हैं। कई मैट ऐसे होते हैं, जिन्हें धोना भी ठीक नहीं होता। ऐसे में अगर आपके घर के मैट पर भी रंग लग गया है, तो आप क्या करेंगी, अगर आपने इसे सीधे धोने को डाल दिया, तो इससे दाग हटाना मुश्किल हो सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको जरूरी टिप्स बताएंगे, जिसे फॉलो करना जरूरी है।
अक्सर महिलाएं रंग का निशान देखते ही, परेशान होकर तुरंत इसपर पानी डालकर साफ करने लग जाती है, लेकिन ऐसा करना ठीक नहीं है। आपको रंगों को साफ करने के लिए पहले सूखा रंगों को उठा लेना चाहिए। अगर रंग बहुत ज्यादा गिरा हुआ है, तो इसे उठाने की बजाय आप घर के बाहर ले जाकर इसे झाड़ लें। कार्पेट पर रगं को दबाए नहीं, इससे रंग और फैल सकता है।

इसे भी पढ़ें- Holi Cleaning Tips: होली पर घर चमकाने के स्मार्ट तरीके, मिनटों में करें पूरी सफाई
अगर किसी ने गीला रंग मैट पर गिरा दिया है, तो इसके लिए बेस्ट है कि आप गीले रंग को किसी सूखे कपड़े से डैब करके साफ करें। रंग को भूलकर भी रगड़े नहीं, क्योंकि ऐसा करने पर यह मैट पर जम सकता है। इसे साफ करने के लिए आप साफ सूखा कॉटन कपड़ा या टिश्यू यूज कर सकती हैं। जितने बार भी साफ कर रही हैं, हर बार कपड़े का नया साफ हिस्सा मैट पर लगाएं।

इसे भी पढ़ें- कपड़ों से रंगों के दाग हटाने के लिए अभी से बनाकर रख लें यह खास पेस्ट, साफ करने में नहीं होगी परेशानी
निशान को साफ करने के लिए आप पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप रंग के निशान पर पाउडर डालें और इसे किसी सूखे कपड़ी की मदद से हल्का-हल्का रब करें। इससे आप देखेंगी की रंग हल्का हो गया है। आप 2 से 3 बार इस प्रोसेस को फॉलो करें। 2 से 3 दिन इस टिप्स को फॉलो करने के बाद आप देखेंगी कि निशाम कम हो गया है। इसके बाद आप निशान वाले हिस्से पर कोई भी डिटर्जेंट, सिरका या मार्केट क्लीनर लगाकर उसे हिस्से को कपड़े की मदद से रगड़ें। इस तरह आपको मैट धोने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और निशान भी साफ हो जाएगा।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।