
Smart Home Cleaning Hacks: 4 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। इस खास मौके पर सुबह से लेकर शाम तक रंग और उसके बाद होली मिलन का समारोह होता है। इसके लिए महिलाएं पूरे घर को अच्छे से साफ-सुथरा करती हैं और सजाती हैं, लेकिन भागदौड़ के बीच समय न मिल पाने के कारण थोड़ी सफाई का काम भी मुश्किल लगता है। सफाई में न केवल समय लगता बल्कि थकान भी होती है, लेकिन अगर स्मार्ट तरीके से यह काम किया जाए, तो घंटों का काम मिनटों में निपटाया जा सकता है।
इस होली, भारी-भरकम मेहनत करने के बजाय कुछ आसान और घरेलू नुस्खों को अपनाएं। आज के इस लेख में हम आपको ऐसी ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो घर को कम समय में चमका सकता है वह भी बिना थकान के।

सफाई का काम ज्यादा होने पर समझ नहीं आता है कि पहले क्या करें क्या नहीं। ऐसे में काम को कम समय में करने का सबसे बेस्ट तरीका कमरों को डिवाइड करें। पूरे घर को एक साथ बिखेरने के बजाय, एक-एक कमरे को पकड़ें। सबसे पहले लिविंग रूम या ड्राइंग रूम की सफाई करें।
फर्नीचर को थोड़ा खिसका कर उनके पीछे जमी धूल साफ करें। सफाई की शुरुआत हमेशा ऊपर से नीचे की ओर करें।
इसे भी पढ़ें- Ghar Me Phenyl Kaise Banaye: घर में फ्री में फिनायल बनाने की मिल गई है तरकीब, केवल 10 मिनट की मेहनत से फर्श लगेगी चकाचक चमकने

इसके बाद बारी आती है कि किचन की। रसोई घर वह जगह है, जहां वैसे तो रोजाना का अच्छा खास समय बीतता है, लेकिन होली के मौके पर मेहमानों या रिश्तदार के आने पर नाश्ते से लेकर खाने के लिए किचन में ही रहना पड़ जाता है। ऐसे में अगर कोई गेस्ट अचानक किचन में आ जाए और वह गंदा हो, तो शर्मिंदगी का सामना करना पड़ जाता है। ऐसे में इसकी सफाई के लिए सिरका और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें।
1-2 ढक्कन सिरका और डिश वॉश लिक्विड मिलाकर कैबिनेट और टाइल्स को पोंछें। अगर चिमनी या एग्जॉस्ट फैन बहुत गंदा है, तो उस पर बेकिंग सोडा का पेस्ट लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर रगड़ कर साफ करें।

कमरे और किचन की सफाई के बाद बारी आती है खिड़की, दरवाजे और कांच की सफाई की। खिड़कियों के कांच पर अक्सर उंगलियों के निशान और धूल जम जाती है। इन्हें साफ करने के लिए पुराने अखबार का इस्तेमाल करें।
इसके बाद दरवाजों के हैंडल और स्विच बोर्ड को साफ करने के लिए आप थोड़े से सैनिटाइजर या नेल पेंट रिमूवर का उपयोग कर सकती हैं।
होली की सफाई में पुरानी चीजों को इस्तेमाल न होने वाली चीजों को हटाएं। इसके लिए पहले अपनी अलमारियों को खंगालें और उन कपड़ों, जूतों या बर्तनों को निकाल दें जिनका काम नहीं है। इसके बाद, पर्दों और बेडशीट को बदलें।
इसे भी पढ़ें- Ceiling Fan Cleaning Tips: होली पर मेहमानों के आने से पहले चमका लें अपना पंखा, बस अपनाएं ये 4 कमाल के ट्रिक्स
होली के मौके पर ऊपर बताए गए तरीके से अगर आप सफाई करती हैं, तो बिना परेशान हुए मिनटों में क्लीनिंग का काम कर सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।