Sat Feb 28, 2026 | Updated 07:30 AM IST
herzindagi
Ceiling Fan Cleaning Tips

Ceiling Fan Cleaning Tips: होली पर मेहमानों के आने से पहले चमका लें अपना पंखा, बस अपनाएं ये 4 कमाल के ट्र‍िक्‍स

Fan Cleaning Hacks: होली आने वाली है। ऐसे में लोगों ने तैयार‍ियां भी शुरू कर दी हैं। पकावान बनने के साथ-साथ लोग घर की साफ-सफाई भी करने लगे हैं। इस द‍िन मेहमानों का आना जाना लगा रहता है। ऐसे में सफाई करना तो जरूरी है। हम अक्‍सर पंखों को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे हैक्‍स बता रहे हैं ज‍िससे आप म‍िनटों में पंखे की सफाई कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-26, 12:22 IST

Ceiling Fan Cleaning Hacks: होली का त्‍योहार नजदीक है। घरों में होली की तैयार‍ियां काफी समय पहले से कर दी जाती हैं। इस द‍िन लोगों के घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। वहीं, मेहमानों का भी आना जाना लगा रहता है। द‍िन में भले ही रंगों का स‍िलसि‍ला चलता है, लेक‍िन शाम‍ को ज्‍यादातर लोगों के घरों में होली मि‍लन समारोह होते हैं। लोगों का आना जाना लगा रहता है। ऐसे में लोग पहले से घरों की सफाई कर लेते हैं।

ख‍िड़की, दरवाजे, फर्श तो लोग आमतौर पर तुरंत साफ कर लेते हैं। पंखों पर क‍िसी की नजर नहीं जाती है। ये ऊपर होते हैं, ऐसे में लोगों को लगता है क‍ि क‍िसी को मालूम नहीं चलेगा। लेक‍िन हम आपको आसान तरीके बता रहे हैं ज‍िससे आप चुटक‍ियों में पंखे की सफाई कर सकती हैं। आइए जानते हैं-

holi hair care tips (3)

सेफ्टी रूल फॉलो करें, फिर सफाई

सफाई शुरू करने से पहले पंखे को थोड़ी देर पहले बंद कर दें। इससे पंखा ठंडा हो जाएगा। साथ ही करंट लगने का खतरा भी नहीं रहेगा। कई लोग जल्दबाजी में ये स्टेप भूल जाते हैं। ये खतरनाक हो सकता है। अगर आपके घर में ऊंची छत है, तो मजबूत स्टूल या सीढ़ी का इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- बिना घर गंदा किए मिनटों में साफ कर सकती हैं पंखा, अपनाएं ये आसान तरीके

प‍िलो कवर से करें सफाई

आप पुराने तक‍िए के कवर से भी पंखे की सफाई कर सकती हैं। इसके ल‍िए एक पुराना तकिया कवर लें। उसे पंखे की एक-एक पत्ती पर चढ़ा दें। अब धीरे-धीरे पीछे और पीछे की तरफ खींच लें। धूल सीधे कवर के अंदर ही जमा हो जाएगी और फर्श पर नहीं गिरेगी। ये तरीका आप तब अपना सकती हैं जब आपको बार-बार झाड़ू-पोछा न करना हो। अगर तकिया कवर नहीं है, तो आपको काेई बड़ा सूखा कपड़ा भी ले सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Kitchen Chimney Cleaning Tips: चिमनी की जिद्दी चिकनाई अब होगी छूमंतर, मात्र 10 रुपये आएगा खर्चा; जानें तरीका

हल्के गीले कपड़े से भी पोछें

धूल हटाने के बाद पंखों की सफाई के लि‍ए एक बाल्टी में गुनगुना पानी लें। उसमें थोड़ा सा लिक्विड डिटर्जेंट या साबुन मिला लें। अब एक कपड़े को हल्का गीला करें और अच्छी तरह निचोड़ लें। अब पंखे को ऊपर और नीचे दोनों तरफ से पोंछ दें। अगर दाग ज‍िद्दी हैं तो बेक‍िंग सोडा का इस्‍तेमाल भी कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- बिना पानी इस तरह चमकाएं बाथरूम का Exhaust Fan, सालों पुराना मैल चुटकियों में होगा साफ

फाइनल टच भी दें

सफाई से पहले पंखे के नीचे पुराने अखबार या चादर बिछा दें। इससे अगर थोड़ी धूल गिरेगी भी तो फर्श गंदा नहीं होगा। सफाई पूरी होने के बाद एक सूखे कपड़े से दोबारा पोंछ लें ताकि नमी न रहे। पंखे के स्क्रू ढीले तो नहीं हैं, ये भी चेक कर लें। फिर स्विच ऑन करके देख लें कि पंखा सही चल रहा है या नहीं।

ceiling fan cleaning tips (1)

यह भी पढ़ें- Cleaning Hacks: इन स्मार्ट तरीकों से एग्जॉस्ट फैन के ब्लेड की करें सफाई, झटपट दिखेगा असर

होली पर मेहमानों के आने से पहले आप इन तरीकों से पंखों की सफाई कर सकती हैं। इससे आपका पंखा नया जैसा हो जाएगा। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।