Sat Apr 18, 2026 | Updated 02:01 PM IST
mattress cleaning tips

Mattress Cleaning Tips: ब‍िना पानी के ₹2 में ऐसे करें गद्दों की सफाई, म‍िनटों में दूर होगी गंदगी

घर में गद्दे (Mattress) की सफाई करना अक्सर सबसे मुश्किल काम लगता है। हम चादर तो रोज बदल लेते हैं, लेकिन गद्दे के अंदर जमी धूल, पसीना और गंदगी को साफ करने में पीछे हट जाते हैं। ऐसे में हम आपको एक ऐसा तरीका बता रहे हैं ज‍िससे बि‍ना पानी के आप गद्दों की सफाई कर सकेंगी।
Editorial
Updated:- 2026-04-16, 18:10 IST

हमारे घरों में ऐसी कई चीजें होती हैं जिन्हें धुलना संभव नहीं हो पाता है। जैसे, सोफा, रजाई, गद्दे। गद्दों की बात करें तो हम चादर तो रोजाना बदल लेते हैं, लेकिन गद्दों को साफ करना भूल जाते हैं। ऐसे में गद्दे के अंदर जमी धूल, पसीना और गंदगी से कई बार सांस लेना भी दुश्वार हो जाता है। कई बार तो बदबू कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती है। ऐसे में लोग या तो नए गद्दे खरीदकर ले आते हैं या मजबूरन इसी पर सोते हैं।

अगर आप भी गद्दे की बदबू और गंदगी से परेशान रहती हैं, तो हम आपको 2 रुपये वाला एक आसान नुस्खा बता रहे हैं जिससे गद्दे को बिना धुले साफ किया जा सकेगा। खास बात तो ये है कि इसमें आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। बस मिनटों में आपका काम हो जाएगा। आइए जानते हैं-

mattress cleaning tips (1)

क्या है वो सबसे आसान तरीका?

आपको बता दें कि गद्दे की सफाई के लिए बेकिंग सोडा ही सबसे काम की चीज है। ये लगभग सभी घरों में आसानी से मिल जाती है। खास बात तो ये है कि ये बिना पानी के भी गंदगी और बदबू को कम करने का काम करता है।

यह भी पढ़ें- AC बंद होते ही गर्म हो जाता है कमरा, तो आजमाएं ये ट्रिक्स; घंटों बरकरार रहेगी कूलिंग

कैसे करें इस्तेमाल?

  • सबसे पहले गद्दे से चादर और कवर हटा लें
  • अब गद्दे पर थोड़ा-थोड़ा करके बेकिंग सोडा को छिड़क दें
  • इसके बाद इसे 20 से 30 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें
  • अब वैक्यूम क्लीनर या सूखे कपड़े से झाड़ कर साफ कर लें

यह भी पढ़ें- महंगा Floor Cleaner क्‍यों खरीदना? घर पर फ्री में बनाएं फ‍िनायल, चमक जाएगा फर्श

ये बात भी जानें

बेकिंग सोडा गंध को सोखने में काम आता है। इसे इस्तेमाल करने से नमी कम होती है और बदबू से भी छुटकारा मिलता है। खास बात तो ये है कि इससे गंदगी और धूल भी कम होने लगती है। अगर आप गद्दों पर इसका इस्तेमाल करेंगी तो बिना पानी के भी गद्दों की सफाई हो जाएगी।

mattress cleaning tips (2)

कुछ जरूरी टिप्स भी आएंगे काम

  • हफ्ते में 1 बार इसका इस्तेमाल गद्दों पर कर सकती हैं
  • हफ्ते में 1 बार गद्दे को धूप में भी रख सकती हैं
  • ज्यादा गंदगी हो तो 1 घंटे तक बेकिंग सोडा छोड़ सकती हैं
  • ध्यान रहे बहुत ज्यादा मात्रा में सोडा न डालें
  • एलर्जी हो तो मास्क पहनकर सफाई करें

यह भी पढ़ें- ₹5 में घर पर करें महंगे कपड़ों की Dry Cleaning, लॉन्‍ड्री में नहीं देने पड़ेंगे हजारों रुपए

तो अगर आप भी गद्दे की सफाई करने में हिचकिचाती थीं, तो अब ये मुश्किल काम नहीं रहा है। आप बिना पानी के भी सिर्फ बेकिंग सोडा से गद्दे की गंदगी और बदबू को कम कर सकती हैं।

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें- Cleaning Hacks: बिना धोए भी चमक उठेंगे गद्दे-कंबल और सोफे, बस आजमाएं ये 5 मिनट वाले हैक्स

Image Credit- Freepik/AI

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।