
How To Clean Helmet: आज के समय में लड़के हों या लड़कियां, बाइक और स्कूटी चलाते ही हैं। इसमें सबसे जरूरी हेलमेट ही होता है। ये हमारी सेफ्टी के लिए बहुत जरूरी भी है। ट्रैवल के समय अगर हम हेलमेट पहनते हैं, तो इससे चोट लगने का खतरा कम हो जाता है। हालांकि, रोजाना हेलमेट पहनने की जरूरत तो पड़ती ही है, ऐसे में धूल, गंदगी और पसीने की बदबू तो परेशान करेगी ही।
आधे से ज्यादा लोग हेलमेट काे सिर्फ बाहर से साफ कर लेते हैं, लेकिन इसकी अंदर की सफाई सही ढंग से नहीं हो पाती है। ये जरूरी नहीं कि आप इसे पानी से ही साफ करें, क्योंकि पानी के इस्तेमाल से अंदर की पैडिंग जल्दी सूखती नहीं है। ऐसे में हम आपको बिना पानी से हेलमेट की सफाई करने के आसान तरीके बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
-1771490333023.jpg)
बेकिंग सोडा बदबू को एब्जॉर्ब करने में मदद करता है। ऐसे में आप हेलमेट के अंदर थोड़ा सा पहले बेकिंग सोडा छिड़क दें। इसे कम से कम दो घंटे के लिए ऐसे ही रहने दें। बाद में सूखे कपड़े से इसे झाड़ दें। इससे हेलमेट के अंदर की नमी और बदबू भी कम हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- रोज हेलमेट के कारण स्कैल्प इरिटेशन और फ्रिजी बालों की होने लगी है समस्या, तो अपनाएं ये आसान हेयर केयर हैक्स
कई बार हेलमेट को सिर्फ बंद रखने से ही बदबू बढ़ जाती है। ऐसे में आप हेलमेट को खुले और हवादार जगह पर रख दें। हालांकि, बहुत तेज धूप में ज्यादा देर के लिए न रखें। दो से तीन घंटे हवा लगने दें। इससे भी बदबू दूर होती है।
अगर बदबू बहुत ज्यादा तेज है, तो एक कप पानी में थोड़ा सा व्हाइट सिरका या कुछ बूंदें लैवेंडर ऑयल की मिलाकर घोल बना सकती हैं। अब एक सूती कपड़े को इस घोल में गीला करें और हेलमेट को अंदर से पोछ दें। बाद में सूखे किसी कपड़े से भी हेलमेट को पोछें। इससे भी बदबू दूर होती है।
यह भी पढ़ें- हेलमेट हो गया है गंदा, साफ करने के लिए लगाएं इस 1 चीज का पेस्ट; 10 मिनट में चमक जाएगा
-1771490391182.jpg)
यह भी पढ़ें- ऑनलाइन बाइक राइड ली है? बिना हेलमेट बैठना पड़ सकता है महंगा, जानिए नियम और जुर्माना
तो अगर आपके हेलमेट से भी बहुत तेज बदबू आती है तो इन तरीकों से हेलमेट की सफाई कर सकती हैं। इससे हेलमेट की गंध दूर हो जाएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/AI Generated
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।