
Heavy Dupatta Cleaning Tips: हमारे यहां भारतीय घरों में हर कोई ट्रेडिशनल कपड़े पहनता है। इसके लिए ज्यादातर लोग सूट, साड़ी या गाउन पहनते हैं। सूट तो एक ऐसा आउटफिट है जो हर मौके पर खूब जचता है। कई लोग सूट पर सिंपल दुपट्टा लेते हैं। वहीं कुछ लोग कंट्रास्टमें हैवी दुपट्टा ओढ़ते हैं। इससे हमारी खूबसूरती भी निखरकर सामने आती है। ऊपर से ये सूट को एक अच्छा लुक भी देते हैं।
हैवी दुपट्टे की खासियत उनके भारी बॉर्डर ही होते हैं, लेकिन ऐसे दुपट्टों के साथ एक आम समस्या ये होती है कि कुछ समय बाद उनका बॉर्डर काला या गंदा दिखने लगता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आप दुपट्टे के बॉर्डर को मिनटों में नया जैसा बना सकती हैं। आइए जानते हैं वो आसान तरीके-
-1773644386082.jpg)
अगर दुपट्टे का बॉर्डर गंदा हो गया है, तो आप सबसे पहने एक बर्तन में गुनगुना पानी लें और उसमें साबुन या कोई माइल्ड शैंपू मिला सकती हैं। इसके बाद किसी मुलायम कपड़े या सॉफ्ट ब्रश से बॉर्डर को हल्के हाथ से साफ करें। ज्यादा जोर से न रगड़ें, वरना कढ़ाई खराब हो सकती है। जब आप इसकी सफाई कर लें तो दुपट्टे को साफ पानी से धो लें।
यह भी पढ़ें- White T-Shirt पर लग जाए दाग, तो क्या करें? मेरा अपनाया गया तरीका करें ट्राई, 1 मिनट में होगा साफ
आपको बता दें कि नींबू में नेचुरल एसिड पाया जाता है। इससे भी आप दुपट्टे के हैवी बॉर्डर की सफाई कर सकती हैं। इसके लिए आप सर्फ वाले पानी में दुपट्टे को 10 मिनट के लिए डाल दें। उसके बाद दुपट्टे को पानी से निकालें और उसपर थोड़ा सा नींबू लगाकर हल्के हाथ से रगड़ दें। इसके बाद सादे पानी से दुपट्टे को धो लें। आप चाहें तो सर्फ वाले पानी में ही नींबू की कुछ बूंदें मिला सकती हैं।
यह भी पढ़ें- बच्चे की स्कूल की शर्ट पर लग गए हैं पेन के निशान? इन 2 चीजों से फटाफट हटाएं दाग...नहीं पड़ेगी ब्रश से घिसने की जरूरत
ध्यान रखें कि जब आप दुपट्टे को सुखाएं तो उसे बहुत तेज धूप में न टांगे। इससे उसकी रंगत बिगड़ सकती है। कोशिश करें कि आप इसे छाएं में ही टांगे। इससे इनका रंग भी डाउन नहीं होगा।
-1773644398285.jpg)
दुपट्टे की चमक को लंबे समय तक के लिए बनाए रखने के लिए उसे सही तरीके से रखना भी जरूरी है। दुपट्टे को हमेशा साफ और सूखी जगह पर ही रखें। अगर आपका दुपट्टा बहुत ज्यादा हैवी है तो उसे अच्छे से फोल्ड करके अलमारी में रख दें।
यह भी पढ़ें- Blouse Ideas For Black Saree: ब्लैक साड़ी के साथ ट्राई करें ये 5 कंट्रास्ट ब्लाउज, मिलेगा ग्रेसफुल और मॉडर्न लुक
यह भी पढ़ें- साड़ियों की चमक हो गई है फीकी? इन 4 टिप्स से सालों तक रहेंगी बिल्कुल नई जैसी
अगर आप भी दुपट्टे के हैवी बॉर्डर के गंदे होने से परेशान हैं तो इसे साफ करने के लिए ये आसान तरीका अपना सकती हैं। इससे मिनटों में दुपट्टे की चमक लौट आएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/Etsy
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।