
Harsingar Plantation Tips: गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। इस मौसम में हम सभी अपने घर में ढेर सारे पेड़-पौधे लगाते हैं। इससे हमें कई फायदे मिलते हैं। आपको घर पर ही ताजे फल, फूल और सब्जियां मिल जाती हैं। साथ ही घर की खूबसूरती भी निखर कर सामने आती है। पेड़-पौधे लगाने की सबसे बड़ी खासियत ये भी है कि जब गर्मी अपने चरम पर होती है और इसकी हरियाली तापमान को थोड़ा बैलेंस कर देती है।
गर्मी में तरह-तरह के फूल खिलते हैं। उन्हीं में से एक हरसिंगार का पौधा भी है। इसे पारिजात भी कहा जाता है। ये अपने खूबसूरत सफेद और नारंगी फूलों के लिए जाना जाता है। हालांकि, कई बार लोगों की शिकायत होती है कि पौधा तो हरा-भरा रहता है, लेकिन इनमें फूल नहीं आते हैं। ऐसे में हम आपको केले के छिलके का एक ऐसा नुस्खा बता रहे हैं जिससे हरसिंगार का पौधा फूलों से भर जाएगा। आइए जानते हैं-
-1773046836845.jpg)
आपको बता दें कि केले के छिलके में पोटैशियम और दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये पौधे के लिए अच्छे माने जाते हैं। ये मिट्टी की क्वालिटी को बेहतर बनाते हैं। इनके इस्तेमाल से पौधे की ग्रोथ अच्छी होती है। मेरी दादी भी गार्डनिंग का खूब शौक रखती हैं। उन्होंने अपने घर में ही ढेर सारे पेड़-पौधे लगा रखे हैं। वो बताती हैं कि केले के छिलका का इस्तेमाल करने से पौधे में भर-भरकर फूल निकलने लगते हैं।
यह भी पढ़ें- Jade Plant काे घना बना देंगे ये कमाल के हैक्स, कोने-कोने में फैल जाएगी हरियाली
सबसे पहले केले के छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब हरसिंगार के पौधे की जड़ों के आसपास मिट्टी को हल्का सा खोद लें। इसके बाद इन छिलकों को उन्हीं मिट्टी में दबाकर ऊपर से ढक दें। कुछ ही दिनों में ये सड़कर मिट्टी में मिल जाते हैं और पौधे को पोषण देने लगते हैं। ये एक तरह से खाद का काम करते हैं।
यह भी पढ़ें- Snake Plant Care: सूख रहा है स्नेक प्लांट, तो जरूर करें ये 5 काम; फिर से हो जाएगा हरा-भरा
आप चाहें तो केले के छिलकों को पानी में दो से तीन दिनों के लिए पानी में भिगोकर भी रख सकती हैं। इसके बाद इस पानी को पौधे में डालें। इससे भी पौधे की ग्रोथ अच्छी होती है और ढेर सारे फूल निकलने लगते हैं।
-1773046847927.jpg)
यह भी पढ़ें- Marigold Gardening Tips: गेंदे के पौधे में ज्यादा फूल पाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, कलियों से भर जाएगी हर एक डाल
तो अगर आप भी केले के छिलकों का ऐसे इस्तेमान करेंगी तो पारिजात यानी हरसिंगार के पौधे में ढेर सारे फूल आने शुरू हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Gardening Hacks: बिना मिट्टी के सिर्फ पानी में उग जाते हैं ये 5 पौधे, घर की बढ़ जाती है खूबसूरती
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।