Tue Feb 24, 2026 | Updated 05:43 AM IST
herzindagi
snake plant caring tips

Snake Plant Care: सूख रहा है स्नेक प्लांट, तो जरूर करें ये 5 काम; फिर से हो जाएगा हरा-भरा

Indoor Plant Care Tips: आजकल हर कोई अपने घरों में पेड़-पौधे लगाता ही है। इससे घर की खूबसूरती बढ़ जाती है। कुछ इंडोर प्‍लांट्स ऐसे हैं जि‍से लोग घरों में भी रखते हैं और ऑफ‍िस में भी। स्‍नेक प्‍लांट भी उन्‍हीं में से एक है, लेकिन गर्मी बढ़ते ही कई बार इसकी पत्तियां सूखने लगती हैं। ऐसे में हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं ज‍िससे आपका पौधा हरा-भरा रहेगा।
Editorial
Updated:- 2026-02-23, 14:29 IST

Easy Tips To Keep Snake Plant Healthy: गर्मियों का सीजन शुरू हो रहा है। इस दौरान लोग अपने घरों में ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाते हैं। इससे घर में थोड़ी फ्रेश हवा आती है और टेंपरेचर भी नॉर्मल रहता है। कुछ लोग अपने घरों में बहुत पहले से पेड़-पौधे लगाए हुए हैं। इनमें आउटडोर और इंडोर दोनों तरह के प्लांट्स शामिल हैं। कुछ पौधे ऐसे हैं जिन्हें ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती है। इसके बावजूद कभी कभार वे मुरझा जाते हैं।

इन्हीं में से एक स्नेक प्लांट है। स्नेक प्लांट आजकल घर और ऑफिस में काफी पसंद किया जाता है। इसकी पत्तियां लंबी, सीधी और सांप जैसी दिखती हैं। ये दिखने में भी काफी खूबसूरत लगती हैं। कई बार गर्मी बढ़ते ही इसकी पत्तियां सूख जाती हैं या पीली दिखने लगती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप स्नेक प्लांट को फिर से हरा-भरा रख सकती हैं। आइए जानते हैं-

snake plant caring tips (1)

मिट्टी जरूर बदलें

अगर स्नेक प्लांट कमजोर होता दिख रहा है तो आपको सबसे पहले उसकी मिट्टी चेक करनी चाहिए। कई बार पुरानी मिट्टी हार्ड हो जाती हैं। ऐसे में मिट्टी बदल देना ही बेहतर होता है। इसके लिए ऐसी मिट्टी लें जिसमें पानी रुके नहीं। इसमें आप घर की बनी खाद भी मिला सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Indoor Plants Care Tips: इंडोर प्लांट्स की देखभाल में न करें ये 5 गलतियां, हमेशा फ्रेश रहेंगे पौधे

ज्यादा पानी देने से बचें

आपको बता दें कि स्नेक प्लांट को रोजाना पानी देने की जरूरत नहीं पड़ती है। गर्मी में भी आप इसे चार से पांच दिन में पानी दें। अगर मिट्टी आपको गीली दिख रही है, तो पानी बिल्कुल न डालें। ज्यादा पानी देने से जड़ें सड़ा सकती हैं।

कीड़ों से बचाव करें

कभी-कभी पत्तियों पर छोटे-छोटे कीड़े लग जाते हैं। ऐसे में आप नीम के तेल का हल्का स्प्रे कर सकती हैं। साथ ही पत्तियों को समय-समय पर साफ कपड़े से पोंछते रहिए। इससे धूल नहीं जमेगा।

यह भी पढ़ें- Plant Care Tips: चावल के पानी से होगी पौधों की ग्रोथ, इन तरीकों से इस्‍तेमाल करेंगी तो फूलों से लद जाएगी आपकी बगिया

सही जगह पर रखें गमला

स्नेक प्लांट को ज्यादा तेज धूप की जरूरत नहीं पड़ती है। इसे ऐसी जगह पर रखें जहां हल्की धूप या रोशनी आती हो। सुबह की धूप इसके लिए सही रहती है।

यह भी पढ़ें- Gardening Tips: गर्मी में भी फूलों से लद जाएगा गुलाब का पौधा, बस डाल दें घर में बनी ये एक चीज; फिर देखें कमाल

snake plant caring tips

सूखी पत्तियों को काट दें

अगर कुछ पत्तियां पूरी तरह से सूख गई हैं, तो उन्हें हटाना ही बेहतर होता है। इससे पौधे की ऊर्जा नई पत्तियों को बढ़ाने में लगेगी।

यह भी पढ़ें- Gardening Tips: मनी प्लांट को देना है परफेक्ट शेप, तो आजमाएं ये आसान तरीके; तेजी से ऊपर की ओर बढ़ेगी बेल

अगर आप थोड़ी-सी सही देखभाल करेंगी तो आपका स्नेक प्लांट सालों तक हरा-भरा रहेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।