
Money Plant Growing Tips: आज के समय में हर कोई अपने घरों में पेड़ पौधे जरूर लगाता है। इससे घर की शोभा तो बढ़ती ही है, साथ ही आपको ताजे फल-फूल और सब्ज़ियां मिल जाती हैं। ज़्यादातर लोग मनी प्लांट लगाते हैं। कुछ लोग इसे घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लगाते हैं तो कुछ इसे शुभ मानकर लगाते हैं। खास बात तो ये है कि ये देखने में भी सुंदर लगता है और ज्यादा देखभाल भी नहीं मांगता।
हालांकि, कई बार इसकी बेल इधर-उधर फैल जाती हैं या नीचे की तरफ लटकने लगती हैं। तो अगर आप चाहती हैं कि आपका मनी प्लांट सीधा ऊपर चढ़े और घना दिखे, तो हम आपको कुछ आसान ट्रिक्स बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
-1770978506960.jpg)
मनी प्लांट एक क्लाइंबर पौधा है। यानी इसे ऊपर चढ़ने के लिए सहारे की जरूरत होती है। अगर उसे सही तरह से सपोर्ट नहीं मिलता है, तो उसकी बेल नीचे की तरफ लटकने लगती है। इसलिए अगर आप उसे परफेक्ट शेप देना चाहती हैं, तो जरूरी है कि उसे सही सपोर्ट दें।
यह भी पढ़ें- बर्बाद हो जाएगी मनी प्लांट की बेल अगर इन 4 चीजों पर नहीं दिया ध्यान, माली की बताई ट्रिक्स को मत करना नजरअंदाज
आपको बाजार से महंगी मॉस स्टिक खरीदने की जरूरत नहीं है। आपके घर में ही कुछ ऐसी चीहज है जो बेल को ऊपर की ओर कर देगी। इसके लिए नारियल का छिलका (जूट वाला हिस्सा) काम आएगा। नारियल के बाहरी रेशे नमी पकड़कर रखते हैं, जिससे पौधे के एरियल रूट्स उसे पकड़ लेते हैं। इससे बेल मजबूती से ऊपर चढ़ने लगती है।
मनी प्लांट की झुकी हुई बेल को धीरे-धीरे उस स्टिक के पास ले आएं। उसे हल्का सा सपोर्ट दें। कुछ ही समय में पौधे की जड़ें नारियल के रेशों को पकड़ लेंगी और वहीं से नमी लेना शुरू कर देंगी। इससे मनी प्लांट की लंबी बेल तेजी से ऊपर की तरफ बढ़ने लगेगा।
-1770978517377.jpg)
अगर आप इन बातों का ध्यान रखेंगी, तो आपका मनी प्लांट न सिर्फ तेजी से ऊपर बढ़ेगा, बल्कि साफ-सुथरी और सुंदर शेप में भी नजर आएगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।