
मनी प्लांट की ग्रोथ रुकने की वजह से कई लोग परेशान है। घर की सजावट के लिए मनी प्लांट सबसे खूबसूरत पौधों में से एक है, क्योंकि यह बेल की तरह बढ़ता है और चारों तरफ फैल जाता है, इसे आप जिस तरह से चाहती हैं, उस तरह इसे घूमा सकती हैं। यह देखने में सुंदर लगता है, कम देखभाल में भी उग भी जाता है। इसके अलावा इसे सुख-समृद्धि से भी जोड़कर देखा जाता है। हालांकि, कई लोगों पौधा खरीद कर ले तो आते हैं, लेकिन हफ्ते तक इसमें नई-नई हरी पत्तियां नहीं आती। कई लोग सोचते हैं कि शायद पौधा खराब है या फिर वह उनके घर के माहौल में ठीक से नहीं बढ़ पा रहा। अगर आपके घर में लगा मनी प्लांट भी जैसे खरीदा था वैसे का वैसा ही है, तो परेशान न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मनी प्लांट के न बढ़ने का कारण और कैसे इसकी ग्रोथ ठीक कर सकती हैं, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
कई बार जब आर कहीं से पौधा खरीद कर लाती हैं, तो इसमें अच्छी मिट्टी का इस्तेमाल नहीं किया गया होता। नर्सरी या दुकान में पौधे अक्सर अच्छी क्वालिटी की मिट्टी का इस्तेमाल नहीं करते। ऐसे में अगर पौधा लाने के बाद आप मिट्टी को नहीं बदलती हैं, तो समय के साथ उस मिट्टी में मौजूद पोषक तत्व खत्म होने लगते हैं। इससे पौधे की ग्रोथ रुक जाती है।
इसे भी पढ़ें- Money Plant Growing Tips: घर की बालकनी में लगा मनी प्लांट दोगुनी रफ्तार से बढ़ने लगेगा, माली ने शेयर किया जबरदस्त तरीका
मनी प्लांट को भले ही धूप की जरूरत न हो, लेकिन रोशनी की जरूरत होती है। इसे अगर आप पूरी तरह से अंधेरे वाली जगह पर रखेंगी, यह ग्रो नहीं कर पाएगा। अक्सर लोग पौधे को घर के किसी कोने वाली जगह पर रख देते हैं। उन्हें लगता है कि धूप की जरूरत नहीं है, तो यह कहीं भी अच्छे से ग्रो कर लेगा, लेकिन ऐसा नहीं है।
इसे भी पढ़ें- मनी प्लांट में डालें 2 रुपये की यह एक चीज, फटाफट घने होने लगेंगे लत्तर
पौधे की ग्रोथ न होने का एक कारण यह भी है कि पत्ते पर धूल जम जाती है। अगर छोटे से पौधे पर भी धूल जमी हुई है और आप इसे साफ नहीं करती हैं, तो यह ग्रोथ नहीं कर पाएगा। इसके अलावा मिट्टी में कई दिनों तक पानी नहीं देने की वजह से सूख जाता है। मिट्टी अगर सूखी हुई है, तो पौधे की ग्रोथ नहीं होती, इसलिए समय-समय पर मिट्टी में उंगली डालकर चेक करते रहें।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।