Fri Mar 13, 2026 | Updated 03:01 AM IST
herzindagi
Jade Plant Growing Tips From Cutting

Jade Plant की कटिंग से कैसे उगाएं ढेर सारे नए पौधे? करें ये आसान काम, पूरे घर में छा जाएगी हरियाली

How To Grow Jade Plant From Cutting: जेड प्लांट आजकल घरों में काफी पसंद किया जाने वाला पौधा है। इसकी मोटी हरी पत्तियां देखने में बहुत सुंदर लगती हैं और इसे कम देखभाल की भी जरूरत होती है। यही वजह है कि आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोगों ने जेड प्‍लांट लगाना शुरू कर द‍िया है। हम आपको बता रहे हैं क‍ि आप कट‍िंग से कैसे जेड प्‍लांट के ढेर सारे पौधे उगा सकती हैं। आइए जानते हैं-
Editorial
Updated:- 2026-03-12, 12:05 IST

आज कल ज़्यादातर घरों में ढेर सारे पौधे देखने को मिलते हैं। चाहे इंडोर प्लांट हो या फिर आउटडोर, लोग तरह-तरह के पौधे लगाते हैं। इससे घर की खूबसूरती तो बढ़ती ही है, साथ ही आपको घर में ताजे-ताजे फल, फूल और सब्ज़ियां मिल जाती हैं। वहीं घर में भी पॉज‍िटिविटी बनी रहती हैं और आपको फ्रेश हवा मिलती है। आजकल ज्‍यादातर लोग जेड प्लांट भी खूब लगा रहे हैं। इसकी खास बात ये है कि इसे ज़्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं पड़ती है।

ये कम समय में अपनी हरियाली भी बिखेर देता है। इसकी मोटी हरी पत्तियां देखने में भी काफी सुंदर लगती हैं। अगर आप इसे पानी भी नहीं देंगी तो भी इसकी ग्रोथ होती रहेगी। हम आपको बता रहे हैं कि आप जेड प्लांट की कटिंग से कैसे नए-नए पौधे उगा सकती हैं। आइए जानते हैं-

how to grow jade plant from cutting (1)

जेड प्लांट के लिए सही टहनी चुनें 

सबसे पहले जेड प्लांट की एक हेल्दी और स्ट्रॉन्ग टहनी को चुनना बहुत जरूरी है। ये सबसे जरूरी प्रोसेस है। ध्यान रखें कि टहनी बहुत ज़्यादा पतली न हो। लगभग 3 से 4 इंच की लंबी टहनी आप ले सकती हैं। बस कोशिश करें कि जब टहनी काटें तो साफ कैंची या कटर का ही इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- Jade Plant काे घना बना देंगे ये कमाल के हैक्‍स, कोने-कोने में फैल जाएगी हरियाली

कटिंग को तुरंत मिट्टी में न लगाएं

कई लोग कटिंग लेते ही उसे मिट्टी में लगा देते हैं। यही सबसे बड़ी गलती मानी जाती है। कटिंग निकालने के बाद आप उसे कम से कम दो दिनों तक खुली हवा में रहने दें। इससे उसका कटा हुआ हिस्सा थोड़ा सूख जाएगा और पौधे के सड़ने का खतरा भी नहीं रहेगा।

सही मिट्टी भी लेना जरूरी

आपको बता दें कि जेड प्लांट को गीली मिट्टी नहीं पसंद होती है। इसके लिए आप ऐसी मिट्टी तैयार करें जिसमें पानी आसानी से बाहर निकल सके। आप मिट्टी में थोड़ा सा रेत मिला सकती हैं। इससे पानी भी जल्दी निकल जाएगा और जड़ें भी खराब नहीं होंगी।

यह भी पढ़ें- Jade Plant Vastu Tips: चुंबक की तरह खिंचा चला आएगा पैसा, जब घर में लगाएंगी ये प्लांट

कैसे लगाएं कटिंग?

अब आपके मन में ये सवाल आ रहा होगा कि इसकी कटिंग कैसे लगानी है? इसके लिए सूखी हुई कटिंग को धीरे से मिट्टी में लगा दें। इसे ज्यादा गहराई में लगाने की जरूरत नहीं होती है। बस इतना लगाएं कि वो सीधी खड़ी रह सके। इसके बाद बहुत थोड़ा सा पानी डाल दें।

यह भी पढ़ें- घर के कोनों को दें लग्जरी फील, गुलदस्ते की जगह सजाएं ये खूबसूरत सक्यूलेंट्स

सही जगह पर रखें पौधा

कटिंग लगाने के बाद गमले को ऐसी जगह रखें जहां हल्की धूप आती हो। बहुत तेज धूप में तुरंत न रखें। क्योंकि इससे कटिंग खराब हो सकती है। कुछ हफ्तों बाद इसमें धीरे-धीरे जड़ें बनने लगती हैं और नया पौधा तैयार होने लगता है।

how to grow jade plant from cutting (2)

इन बातों का रखें ध्यान

  • इसे ज्‍यादा पानी नहीं देने की जरूरत पड़ती है।
  • हमेशा साफ कैंची या कटर से ही कटिंग लें।
  • गमले में पानी निकलने के लिए छेद होना जरूरी है।
  • मिट्टी को हमेशा हल्का और सूखा रखें

यह भी पढ़ें- Snake Plant Care: सूख रहा है स्नेक प्लांट, तो जरूर करें ये 5 काम; फिर से हो जाएगा हरा-भरा

तो अगर आप इन आसान तरीकों को अपनाते हैं, तो एक जेड प्लांट से कई नए पौधे उगा सकते हैं। धीरे-धीरे आपकी बालकनी या घर में हरियाली भी बढ़ जाएगी और पौधे देखने में भी बहुत सुंदर लगेंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।