Fri Apr 17, 2026 | Updated 10:08 PM IST
jade plant gardening tips

Jade Plant काे घना बना देंगे ये कमाल के हैक्‍स, कोने-कोने में फैल जाएगी हरियाली

Jade Plant Gardening Tips: जेड प्‍लांट एक बहुत ही खूबसूरत पौधा है। इसकी सबसे खास बात ये है क‍ि इसे ज्‍यादा देखभाल की भी जरूरत नहीं पड़ती है। शुरू में अगर थोड़ा सा ध्‍यान दे द‍िया जाए तो ये बाद में अपने आप तेजी से ग्राे करने लगता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे ट‍िप्‍स दे रहे हैं जि‍ससे आपका पौधा बरगद ज‍ितना घना हाे जाएगा। खास बात तो ये है क‍ि आपको ज्‍यादा समय देने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।  
Editorial
Updated:- 2026-03-23, 21:04 IST

Gardening Tips: हमारे यहां भारत में कई तरह के पेड़-पौधे लोग अपने घरों में लगाते हैं। इससे घर की खूबसूरती बढ़ जाती है। आपको फ्रेश फल, फूल और सब्‍ज‍ियां घर पर ही म‍िल जाती हैं। साथ ही पेड़-पौधे होने से गर्मियों में टेंपरेचर मेंटेन हो जाता है। कुछ ऐसे प्‍लांट्स हैं ज‍िन्‍हें ज्‍यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है। हालांक‍ि, अगर सही तरीके से इन्‍हें लगाया न जाए तो इनकी ग्रोथ नहीं हो पाती है।

Jade Plant भी उन्‍हीं में से एक है। ये एक ऐसा प्‍लांट है जि‍से लोग घरों में तो लगाते ही हैं, साथ ही ऑफ‍िस में भी रखते हैं। अगर आपके भी जेड प्‍लांट की ग्रोथ सही से नहीं हो पा रही है तो हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं ज‍िससे जेड प्‍लांट बरगद जि‍तना घना हो जाएगा। आपको चारों ओर हर‍ियाली द‍िखेगी। आइए जानते हैं-

jade plant gardening tips (2)

रोशनी में रखें पौधा

सबसे पहली बात रोशनी की आती है। जेड प्लांट के लिए अच्छी नेचुरल लाइट सही होती है। इसे ऐसी जगह रखें जहां रोज करीब 4 से 5 घंटे की रोशनी म‍िले, लेकिन इसे डायरेक्‍ट तेज धूप में लंबे समय तक के ल‍िए न रखें, वरना पत्तियां जल सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Snake Plant Care: सूख रहा है स्नेक प्लांट, तो जरूर करें ये 5 काम; फिर से हो जाएगा हरा-भरा

पानी पर भी दें ध्‍यान

आपको बता दें क‍ि इस पौधे को ज्‍यादा पानी देने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसलिए हर रोज इसे पानी न दें। जब मिट्टी पूरी तरह सूखी लगे, तभी थोड़ा सा पानी दें।

म‍िट्टी कैसी रखें? (Right Way To Grow Jade Plant)

जेड प्‍लांट लगाने पर आपको म‍िट्टी का भी खास ध्‍यान रखना चाह‍िए। इसके ल‍िए ऐसी मिट्टी चुनें जिसमें पानी जल्दी निकल जाए। कैक्टस या सक्युलेंट वाली मिक्स मिट्टी इसके लिए बेहतर रहती है।

यह भी पढ़ें- Indoor Plants Care Tips: इंडोर प्लांट्स की देखभाल में न करें ये 5 गलतियां, हमेशा फ्रेश रहेंगे पौधे

गमला सही लें

जेड प्‍लांट के ल‍िए गमला ऐसा लें, ज‍िसके नीचे छेद हो। ये बहुत जरूरी है। अगर पानी नीचे से बाहर नहीं निकलेगा, तो जड़ें सड़ने लगेंगी। इसलिए हमेशा ड्रेनेज वाला गमला ही इस्तेमाल करें।

jade plant gardening tips

इन बातों का रखें ध्‍यान

  • जेड प्‍लांट तभी ग्रो करेगा जब इसकी न‍ियमि‍त रूप से कटाई की जाएगीी।  
  • जेड प्‍लांट की पत्तियों की सफाई करना भी जरूरी है। उन पर धूल जम जाए तो पौधा ठीक से बढ़ नहीं पाता है।
  • खाद का इस्तेमाल संतुलित मात्रा में करें। गर्मियों में हर महीने एक बार थोड़ा लिक्विड फर्टिलाइजर दे सकती हैं।
  • समय-समय पर कटिंग करना भी जरूरी है। ऊपर की टहनी थोड़ी काटने से नई शाखाएं निकलती हैं। इससे पौधे की ग्रोथ तेजी से होती है।
  • गमले को हर हफ्ते थोड़ा घुमा दें। इससे हर तरफ बराबर रोशनी म‍िलेगी।

यह भी पढ़ें- Plant Care Tips: चावल के पानी से होगी पौधों की ग्रोथ, इन तरीकों से इस्‍तेमाल करेंगी तो फूलों से लद जाएगी आपकी बगिया

तो अगर आप भी चाहती हैं क‍ि जेड प्‍लांट की ग्रोथ अच्‍छी हो, तो आपको इन बातों का ध्‍यान रखना चाह‍िए।

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
जेड प्‍लांट को क‍ितनी धूप की जरूरत होती है?
इसे डायरेक्‍ट धूप में नहीं, लेक‍िन रोशनी में रखें।
जेड प्लांट छोटे गमले में लगा सकते हैं?
जेड प्लांट को आप छोटे गमले में लगा सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।